अगर आप नया मोबाइल लेने वाले हैं या फिर सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको उस मोबाइल की RAM Memory और स्टोरेज के बारे में जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। आपके यह पता होना चाहिए कि मोबाइल में कितनी GB की RAM और कितनी GB का Storage है।
मैं पिछले 13 वर्षों से एंड्रॉयड मोबाइल का उपयोग कर रहा हूँ। इसी अनुभव के आधार पर मैं यहाँ आपको पूरी जानकारी दूँगा, कि नया मोबाइल लेते समय RAM मेमोरी कितनी GB की होनी चाहिए।
चाहे आप मोबाइल को नॉर्मल उपयोग के लिए ले रहे हों, एडिटिंग के लिए, या फिर हैवी काम जैसे गेम खेलने के लिए ले रहे हो, हर उपयोग के अनुसार कितनी RAM सही रहती है, ताकि मोबाइल बिना किसी रुकावट के स्मूथ तरीके से चलता रहे।
Mobile Me RAM Kya Hota Hai और कैसे काम करती है?

पहले सबसे पहले हम यह समझ लेते हैं कि मोबाइल में आखिर रैम (RAM) क्या होती है।
RAM Memory ka full form होता Random Access Memory और ये फोन की Temporary memory होती है।
Mobile की रैम मेमोरी कैसे काम करती हैं एक उद्धरण से समझों:
- मान लो कि आप WhatsApp चला रहे हो,
- साथ में YouTube ओपन किया,
- फिर Chrome में सर्च किया।
अब इन तीनों ऐप्स की प्रक्रिया RAM Memory में चल रही होती है। यानी ऐप को ओपन करना, लोड करना और चलाना, ये सब RAM की वजह से संभव होता है।
मोबाइल पर!किसी ऐप को उपयोग कर रहे थे और उसको बीच में ओपन छोड़कर किसी दूसरे ऐप में चले गए, फिर किसी तीसरे ऐप में चले गए और कुछ देर बाद वापस पहले ऐप पर आए,
तो वह ऐप दोबारा लोड नहीं होगा, बल्कि पहले की तरह खुला मिलेगा।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस ऐप का डेटा और उसकी स्थिति RAM मेमोरी में पहले से कैश हो चुकी होती है।
यानी कि RAM मेमोरी मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है। इसके कारण आप किसी प्रोजेक्ट को बंद किए बिना एक साथ कई काम कर सकते हैं।
जैसे कि आप एक साथ वीडियो देख रहे हों, उसी समय किसी डॉक्यूमेंट में उससे जुड़े महत्वपूर्ण नोट बना रहे हों और साथ-साथ ब्राउज़र के माध्यम से इंटरनेट पर जानकारी भी खोज रहे हों।

जब मोबाइल की RAM Memory कम होती है, तो आप किसी एक प्रोजेक्ट को बंद किए बिना दूसरा प्रोजेक्ट खोलते हैं, तो पहले वाला प्रोजेक्ट या तो दोबारा रीलोड हो जाता है या फिर पूरी तरह से बंद हो जाता है।
RAM कम होती है तो Multitasking efficiency घट जाती है, फिर App reload और crash की समस्या आती है।
अब आप समझ गए होंगे की रैम मेमोरी क्या है और मोबाइल के लिए कितनी इंपॉर्टेंट है।
मोबाइल में RAM कितनी होनी चाहिए?
मोबाइल को बिना रुकावट और स्मूथ तरीके से चलाने के लिए उसमें कितनी GB RAM Memory होनी चाहिए, चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Normal Use मोबाइल के लिए RAM
अगर आप मोबाइल का उपयोग सिर्फ कॉल करने, WhatsApp चलाने, YouTube देखने और Instagram इस्तेमाल करने के लिए करते हैं, और किसी तरह की एडिटिंग या हैवी काम नहीं करते हैं, तो आपके लिए:
RAM:
- Minimum 4GB Memory ठीक है।
- और ज़्यादा स्मूथ अनुभव के लिए के लिए 6GB बेस्ट है।
Storage में:
- न्यूनतम स्टोरेज 64GB अच्छा है।
- ज्यादा स्टोरेज के लिए 128GB बेस्ट ऑप्शन है।
इसको भी पढ़ें: Professional youtube channel kaise banaye? Full Guide
Video Editing और Uploading करने के लिए Mobile में RAM
अगर आप मोबाइल का उपयोग Video Contents बनाने के लिए करते हैं, जैसे:
- Instagram Reels, YouTube Shorts और लॉन्ग वीडियो बनाना।
- YouTube वीडियो रिकॉर्ड करना और एडिट करना।
- CapCut, VN, KineMaster, Alight Motion जैसे apps चलाना।
- एडिट करने के बाद वीडियो upload करना।
तो ऐसे कामों से मोबाइल की RAM और Storage दोनों पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
इस तरह की के एडिटिंग लिए अगर RAM कम होगी तो:
- एडिटिंग करते-करते App hang करेगा
- video export होते समय रुक जाएगा
- कभी-कभी app crash भी हो सकता है
- बड़ा वीडियो Export करने में टाइम लगेगा।
इस तरह की भारी एडिटिंग करने के लिए मोबाइल में रैम का ज्यादा होना जरूरी है।
अगर नहीं होगा तो फिर एडिटिंग करते-करते अचानक Editor App बंद हो जाएगा या सारी एडिटिंग की हुई फ़ाइल है वापस इधर-उधर हो जाएगी और फिर से एडिटिंग दोबारा करनी पड़ती है। यह सब कम रैम की वजह से प्रॉब्लम हो जाती है।
इसके अलावा मल्टीटास्किंग करते वक्त मोबाइल भी गर्म होने लगता है, अगर रैम स्पेस कम होता है तो।
इसलिए नॉर्मल एडिटिंग के लिए 6 से 8GB RAM ठीक है, जैसे हल्की editing, छोटे reels / shorts के लिए।
अगर आप Regular Editing करते हैं, तो 8GB RAM safest choice है।
बिना रुकावट लॉन्ग वीडियो एडिटिंग के लिए 12GB RAM बेस्ट ऑप्शन हैं।
Editing & Uploading के लिए Recommended Storage – 128GB Storage न्यूनतम और 256GB Storage बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: Mobile se professional Video kaise banaye?
Heavy Task और Gaming के लिए मोबाइल में RAM कितना होना चाहिए?
अगर आप BGMI, COD, Free Fire जैसे heavy games खेलते हैं फोन का minimum 8GB RAM smooth gaming के लिए होना चाहिए।
और 128GB Storage minimum होना चाहिए, वहीं multiple games + updates के लिए 256GB Storage बेहतर होगा।
Gaming में Storage क्यों चाहिए?
Games के updates बड़े होते हैं और साथ में अन्य सोशल मीडिया एप्स, Game data + cache सब मिलकर जल्दी storage भर देते हैं।
हेवी गेम और मल्टी टास्किंग के लिए केवल रैम ज्यादा पर डिपेंड नहीं है, बल्कि प्रोसेसर भी अच्छा होना जरूरी है।
Mobile Ka Storage Kitna GB Hona Chahiye?
बड़े गेम के लिए RAM के साथ मोबाइल का Storage भी क्यों ज़्यादा ज़रूरी है:
आने वाले समय में जैसे-जैसे मोबाइल का वर्ज़न और तकनीक अपग्रेड होती जाएगी, उसी के साथ सोशल मीडिया और Gaming Apps भी पहले से कहीं ज़्यादा हाई क्वालिटी और एडवांस होते जाएँगे।
इन ऐप्स में ग्राफ़िक्स, डिज़ाइन और फीचर्स लगातार बेहतर होते रहेंगे, जिसकी वजह से Apps और भी भारी होते जाएंगे। साइज बड़ी होगी।
इसलिए RAM Memory के साथ-साथ मोबाइल का स्टोरेज भी बड़ा होना जरूरी हो जाता है।
उदाहरण के तौर पर:
जब हम किसी बड़े गेम को सामान्य रूप से डाउनलोड करते हैं ➙ जैसे Frost & Flame: King of Avalon या Battlegrounds ➙ तो शुरू में ये गेम लगभग 1.5GB से 2GB के आसपास के होते हैं।

लेकिन जैसे-जैसे हम इन गेम्स को खेलते हैं, वैसे-वैसे इनमें: additional game data, graphics files, maps, updates और cache memory भारती जाती है। इसकी वजह से खेलते-खेलते यही गेम 4GB से 5GB या उससे भी बड़ा हो जाता है।
आप इन दो screenshots में देख सकते हैं कि जब मैंने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को डाउनलोड किया और बिना ओपन किए उसका साइज चेक किया, तब यह 1.43GB का था। लेकिन जब मैंने गेम को ओपन किया और उसमें साइन-अप करने के बाद अतिरिक्त डाटा डाउनलोड होने दिया, तो डाउनलोड पूरा होने के बाद इसका साइज बढ़कर 3.55GB हो गया था।

इसलिए अगर आप ऐसे बड़े और हेवी गेम खेलना चाहते हैं, तो मोबाइल में ज़्यादा RAM होना ज़रूरी है, ताकि गेम बिना lag और reload के स्मूथ चल सके।
और ज़्यादा Storage होना ज़रूरी है, ताकि गेम का data, updates और cache आराम से store हो सके।
निष्कर्ष:
पोस्ट के अंत में, दोस्तों मैं आपसे यही कहना चाहूँगा कि अगर आपको मोबाइल सिर्फ़ सामान्य कामों के लिए चाहिए, जैसे वीडियो देखना, कॉल करना, WhatsApp या सोशल मीडिया चलाना, तो आपके लिए 4GB से 6GB RAM वाला मोबाइल भी काफ़ी अच्छा रहेगा।
लेकिन अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल वीडियो एडिटिंग, गेमिंग या किसी तरह के हेवी काम के लिए करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको 8GB या 12GB RAM वाला मोबाइल और अच्छी स्टोरेज वाला फोन लेना चाहिए।
इससे आपका काम बीच में नहीं रुकेगा, न ही ऐप बार-बार बंद होंगे और आप आराम से अपना काम कर पाएँगे।
यहाँ मैं किसी महंगे फोन का प्रचार नहीं कर रहा हूँ। मैंने यह जानकारी सिर्फ़ उपयोग के आधार पर दी है। आपकी ज़रूरत क्या है, आप मोबाइल किस काम के लिए लेना चाहते हैं, यह आपको खुद समझना होगा और उसी के अनुसार मोबाइल खरीदना बेहतर रहेगा।
उम्मीद है दोस्तों यह जानकारी आपको उपयोगी लगेगी। अगर अच्छी लगे तो इसको सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करें, धन्यवाद।
इसको भी पढ़ें: Amazon par old phone kaise beche? Step-by-Step Guide
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓



