Site Kit Plugin से WordPress Website की Performance Report PDF में Download कैसे करें?

अब आप अपनी Website का पूरा Analytics Data एक ही PDF में Download करके आसानी से देख सकते हैं। इसमें Your site traffic over time, Total clicks, Total impressions, Top search queries for your site, Unique visitors from Search और आपकी Website पर आने वाले Visitors से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके देख सकते हैं।

इसके अलावा, आप Top content over time, Earning performance over time, Top earning pages और Website की Speed से जुड़ा Performance Data भी एक ही PDF Report में देख सकते हैं। इस How-to Guide में हम आपको बताएँगे कि Google Site Kit Plugin की मदद से अपनी Website का यह पूरा Analytics Data PDF Format में कैसे Download करें।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

इसको भी पढ़ें: अपनी वेबसाइट में Top Earning वाले Pages कैसे देखें?

Google Site Kit से Website का Performance Data PDF में Download करने की Step-by-Step Guide

Google Site Kit से Website की Performance Report PDF में Download कैसे करें?

सबसे पहले अपनी Website में Login करना है। Login करने के बाद एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखें कि आपकी Website पर Google Site Kit Plugin Install और Active होना चाहिए। तभी आप अपनी Website का Performance Data Download कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक इस Plugin को Install नहीं किया है, तो इसे Install करके Active कर सकते हैं। इसके बाद Google Services को Connect करने और Website का Data इकट्ठा होने के बाद आप Report Download कर सकते हैं।

Website में Login करने के बाद Site Kit Plugin के Dashboard में जाएँ।

Google site kit plugin dashboard in WordPress website admin

अब सबसे ऊपर आपको PDF Format में Report Download करने का Option दिखाई देगा। इस पर Click करके भी आप अपनी Report Download कर सकते हैं।

अगर Dashboard में सीधे PDF Download करने का Option नहीं दिखाई देता है, तो ऊपर की तरफ Three Dots (⋮) दिखाई देंगे। इस पर Click करना है।

Google Site Kit Plugin में Calendar Icon से 7, 14, 28 और 90 दिनों का Time Range Select करने का विकल्प।

इसके बाद Download PDF Report के Button पर Click करें।

Site kit plugin me performance report ko PDF format Mein download karne ka button

इसके बाद अगले Page में आपको कुछ Options Select करने का विकल्प मिलेगा। इसमें से आप जिन-जिन Sections का Data PDF Format में Download करना चाहते हैं, उन्हें Select करें। सभी जरूरी Options Select करने के बाद नीचे दिखाई दे रहे Download Report Button पर Click करें।

Select the topics you would like to include in your pdf report

जैसे ही आप Download Report Button पर Click करेंगे, आपकी Website का Performance Data PDF Format में आपके Mobile या Computer में Download हो जाएगा। इसके बाद आप PDF खोलकर अपनी Website से जुड़ी अलग-अलग जानकारियाँ देख सकते हैं।

Key Metrics Section:

इस Section में आपको अपनी Website के Performance से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। जैसे Top Recent Trending Pages, Visit Length, Top Pages by Returning Visitors, New Visitors, Top Traffic Source, Top Converting Traffic Source, Top Earning Pages और Top Performing Keywords आदि का Data देख सकते हैं।

Traffic Section:

इस Section में आप अपनी Website पर आने वाले Visitors से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसमें Your Site Traffic Over Time के जरिए पता चलता है कि आपकी Website पर कितने Visitors आए हैं और पिछले समय की तुलना में Traffic कितना बढ़ा या घटा है।

Site kit plugin pdf report me traffic section data

इसके अलावा Visitors by Channels में Organic Search, Direct, Organic Social, Referral और Others जैसे Traffic Sources की जानकारी मिलती है। Visitors by Locations में पता चलता है कि आपकी Website पर किन देशों से Visitors आ रहे हैं। वहीं Visitors by Devices में Mobile, Desktop, Tablet और Smart TV से आने वाले Visitors का Data दिखाई देता है।

इसके अलावा Search Traffic Over Time में Google Search से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जैसे:

  • Total Impressions: Google Search में आपकी Website के Pages कितनी बार दिखाई दिए।
  • Total Clicks: Google Search से आपकी Website पर कितने Clicks आए।
  • Unique Visitors from Search: Google Search के जरिए आपकी Website पर कितने Unique Visitors आए।
  • Key Events: आपकी Website पर Track किए गए महत्वपूर्ण Events की जानकारी।

इसके बाद Your Visitor Groups Section में Visitors की संख्या, Visits per Visitor, Pages per Visit और Pageviews से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसमें Visitors के प्रमुख शहरों और Top Content by Pageviews का Data भी मिलता है।

Content Section:

इस Section में आपको अपनी Website के Content और Google Search Queries से जुड़ी जानकारी मिलती है।

  • Top Search Queries for Your Site: लोग Google पर कौन-कौन से Keywords Search करके आपकी Website तक पहुँच रहे हैं, इसकी जानकारी मिलती है। इसके साथ उन Keywords पर आए Clicks और Impressions भी देख सकते हैं।
  • Top Content Over Time: आपकी Website के कौन-कौन से Articles सबसे ज्यादा देखे गए हैं, इसकी जानकारी मिलती है। इसमें Pageviews, Sessions, Engaged Sessions और Session Duration जैसे Metrics दिखाई देते हैं।

इसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपकी Website पर कौन-से Articles अच्छा Performance कर रहे हैं और किन Pages पर ज्यादा Visitors आ रहे हैं।

Speed Section:

इस Section में आपकी Website की Loading Speed और Performance से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसमें Lab Data और Real User Data के आधार पर Website की Performance दिखाई जाती है।

Lab Data में Mobile और Desktop के लिए अलग-अलग Performance Metrics देख सकते हैं:

  • Largest Contentful Paint (LCP): Website का मुख्य Content Load होने में कितना समय लगता है।
  • Cumulative Layout Shift (CLS): Page Load होते समय Website के Elements कितने स्थिर रहते हैं।
  • Total Blocking Time (TBT): Page Load होने के बाद Users को Click या Interaction करने में कितनी देरी होती है।
Site kit plugin mein PDF performance report mein real user website speed data

इसके अलावा Real User Data में वास्तविक Visitors के अनुभव के आधार पर LCP, CLS और Interaction to Next Paint (INP) जैसे Metrics दिखाई देते हैं।

Monetization Section:

अगर आपने अपनी Website पर Google AdSense को Connect किया हुआ है, तो इस Section में Website की Earning और Ads Performance से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

इसमें मुख्य रूप से ये Metrics मिलते हैं:

  • Earnings: चुनी गई Date Range में Website से हुई कुल अनुमानित कमाई।
  • Page RPM: हर 1,000 Pageviews पर हुई अनुमानित कमाई।
  • Impressions: आपकी Website पर Ads कितनी बार दिखाई गए।
  • Page CTR: Ads पर हुए Clicks का प्रतिशत।

इसके अलावा Earning Performance Over Time में समय के अनुसार कमाई और Ads Performance का Graph देख सकते हैं। वहीं Top Earning Pages में पता चलता है कि आपकी Website के किन Articles या Pages से सबसे ज्यादा कमाई हुई है।

अपनी पसंद के अनुसार Date Range और Report चुनें

आप अपनी Website का Data कितने दिनों का Download करना चाहते हैं, इसके लिए Site Kit Plugin के Dashboard में सबसे ऊपर दिखाई देने वाले Calendar Icon पर Click करें। यहाँ आप अपनी जरूरत के अनुसार 7 दिन, 14 दिन, 28 दिन या 90 दिनों का Date Range Select कर सकते हैं। इसके बाद आपकी PDF Report उसी समय अवधि के अनुसार तैयार होगी।

अगर आप केवल किसी एक Section का Data Download करना चाहते हैं, जैसे सिर्फ Earnings या Key Metrics, तो Report Download करते समय केवल उसी Section को Select रखें और बाकी Sections को Uncheck कर दें। इसके बाद Download Report पर Click करें। इस तरह आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक Section या सभी Sections की PDF Report Download कर सकते हैं।

इस तरह आप Google Site Kit Plugin की मदद से अपनी Website के Traffic, Search Performance, Content, Speed और Monetization से जुड़ा पूरा Data एक ही PDF Report में Download करके देख सकते हैं।

इसके अलावा, Google Site Kit से अपनी Website की Performance Report PDF Format में Download करना उसे सुरक्षित रखने और दूसरों के साथ Share करने का भी एक अच्छा तरीका है। PDF Report में सभी जानकारियाँ साफ-सुथरे तरीके से एक ही जगह मिल जाती हैं, जिसे आप आसानी से देख और समझा जा सकते है। अगर आप अपनी Website का Analytics Data किसी Developer, Team Member या दूसरे व्यक्ति के साथ Share करना चाहते हैं, तो PDF Report Download करके भेज सकते हैं।

ध्यान दें: अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के साथ Report Share करना चाहते हैं, तो PDF Download करने से पहले उन Sections को जरूर Check करें जिन्हें आप Share करना चाहते हैं। जिस Section का Data आप Share नहीं करना चाहते हैं, उसे Uncheck कर दें। इसके बाद ही PDF Download करके भेजें, ताकि आपकी निजी या गैर-जरूरी जानकारी दूसरे व्यक्ति के साथ Share न हो।

इसको भी पढ़ें:

क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela ✓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.

IBH log for Google Preference ➤ को सिलेक्ट करें
Google Logo पर अपनी पसंद बनाएं