Amazon Affiliate Program (जिसे Amazon Associates Program भी कहा जाता है) अमेज़न का आधिकारिक प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से आप Amazon पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्रमोट करके कमीशन कमा सकते हैं। इस प्रोग्राम में जुड़ने के बाद आप किसी भी प्रोडक्ट का अपना विशेष Affiliate Link बना सकते हैं और उसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट, YouTube channel या सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर सकते हैं। जब कोई ग्राहक आपके एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदता है, तो हर सफल बिक्री (Qualifying Purchase) पर Amazon आपको निर्धारित कमीशन देता है।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि Amazon Affiliate Program में कितना कमीशन मिलता है, इसके मुख्य नियम क्या हैं, और आप Amazon Associates Program में Join करके अपना Affiliate Account स्टेप-बाय-स्टेप कैसे बना सकते हैं।
Amazon Affiliate Program में कितना Commission मिलता है? (Commission कैसे Check करें?)

Amazon India के Affiliate Program (Amazon Associates) में हर Product पर एक समान Commission नहीं मिलता है। Amazon अलग-अलग Product Category के आधार पर Commission Rate तय करता है। यानी आप जिस Category का Product अपने Affiliate Link से Promote करते हैं, उसी के अनुसार आपको Commission मिलता है।
Category के अनुसार Commission
उदाहरण के लिए, Apparel & Accessories (Fashion), Beauty, Home, Kitchen और Books जैसी Categories पर Commission की दरें Mobile Phones और कुछ Electronics Products की तुलना में अधिक हो सकती हैं। वहीं Mobile Phones, Computers और कुछ Electronic Items पर Commission Rate कम हो सकता है। कुछ Products या विशेष Product Models पर 0% Commission या अलग Commission Rate भी लागू हो सकता है।
इसलिए किसी भी Product को Promote करने से पहले उसकी Category और उस पर लागू Commission Rate जरूर Check करें।
Commission का Example समझिए
मान लीजिए आप अपने Affiliate Link से किसी ग्राहक को ₹2,000 का ऐसा Product खरीदने के लिए भेजते हैं, जिस पर 5% Commission लागू है। यदि ग्राहक की खरीदारी Amazon की शर्तों के अनुसार Qualifying Purchase है, तो आपकी अनुमानित कमाई इस प्रकार होगी:
₹2,000 × 5% = ₹100 Commission
इसी तरह यदि किसी Product पर 2% Commission मिलता है, तो ₹2,000 की Qualifying Purchase पर आपको ₹40 Commission मिलेगा।
ध्यान दें कि ये केवल समझाने के लिए उदाहरण हैं। वास्तविक Commission Product की Category, लागू Advertising Fee Rate और Amazon Associates की शर्तों पर निर्भर करता है। हर Order पर Commission मिलना जरूरी नहीं है।
Amazon पर किन Products पर सबसे ज्यादा Commission मिलता है?
अगर आप Amazon Affiliate Program से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि किन Product Categories पर Commission Rate अधिक है। Amazon की अक्टूबर–नवंबर 2026 की Advertising Fee Schedule के अनुसार कुछ प्रमुख Categories में Commission इस प्रकार है:
- Beauty & Luxury Beauty: इस Category में 8% Commission मिलता है।
- Apparel & Accessories: कपड़े और फैशन से जुड़े Products पर 7.5% Commission मिलता है।
- Luggage & Bags और Watches: इन Products पर भी 7.5% Commission निर्धारित है।
- Jewelry, Shoes & Handbags: इन Categories में 7% Commission मिलता है।
उदाहरण से समझिए: मान लीजिए कोई ग्राहक आपके Affiliate Link से ₹2,000 का ऐसा Beauty Product खरीदता है जिस पर 8% Commission लागू है, तो आपको ₹160 Commission मिल सकता है। वहीं ₹2,000 के Apparel Product पर 7.5% के हिसाब से ₹150 Commission मिलेगा।
इसलिए Affiliate Products चुनते समय केवल उनकी कीमत ही नहीं, बल्कि उनकी Category और Commission Rate भी देखना जरूरी है। हालांकि, अधिक Commission Rate का मतलब यह नहीं है कि उस Product की बिक्री भी अधिक होगी। Product की Demand, कीमत और ग्राहकों की पसंद भी महत्वपूर्ण होती है।
अपना Commission Rate कैसे Check करें?
Amazon समय-समय पर अपनी Commission Rates में बदलाव करता रहता है। इसलिए वर्तमान और सटीक Commission Rate जानने के लिए Amazon India के Official Advertising Fee Schedule पेज पर जाएँ। यहाँ आप अलग-अलग Product Categories की Commission Rates Check कर सकते हैं।
Official Link: Amazon Associates Programme – Fee Schedule
इसके अलावा, अपने Amazon Associates Account में Login करके Reports सेक्शन में उपलब्ध Earnings Report देख सकते हैं। इसमें आपके Affiliate Links से जुड़े Clicks, Ordered Items, Shipped Items और उनसे होने वाली Commission Earnings की जानकारी मिलती है।
Amazon Affiliate Program Join करने के लिए क्या जरूरी है?
अमेज़न एफिलिएट प्रोग्राम में आवेदन करने से पहले आपके पास नीचे दी गई चीजों में से कम-से-कम एक सक्रिय प्लेटफॉर्म और बुनियादी जानकारी होनी चाहिए:
- एक सक्रिय Website, Blog, YouTube Channel या पात्र Social Media पेज: जहाँ आप प्रोडक्ट्स के लिंक शेयर करेंगे।
- Amazon Account और मोबाइल नंबर: साइन-अप और OTP वेरिफिकेशन के लिए।
- बैंक अकाउंट और PAN Card: भारत में NEFT के जरिए बैंक खाते में पेमेंट प्राप्त करने और टैक्स जानकारी (Tax Information) पूरी करने के लिए।
क्या बिना Website के Amazon Affiliate से पैसे कमा सकते हैं?
हाँ, अगर आपके पास अपनी वेबसाइट या ब्लॉग नहीं है, तब भी आप बिना वेबसाइट के Amazon Affiliate से पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपके पास एक सार्वजनिक (Public) YouTube Channel, Instagram Account, Facebook Page (या खुला ग्रुप) या X (Twitter) अकाउंट होना चाहिए। शर्त यह है कि आपका सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक हो, उस पर ओरिजिनल कंटेंट पब्लिश किया गया हो और आपके पास वास्तविक (Organic) फॉलोअर्स बेस (सामान्यतः कम-से-कम 500+ ऑर्गेनिक फॉलोअर्स) व सक्रिय इंगेजमेंट हो।
Amazon Affiliate से पैसा कैसे कमाए? (Account Registration Step-by-Step)
अमेज़न के एफिलिएट प्रोग्राम से पैसा कमाने के लिए आपको पहले इसमें ज्वाइन होना पड़ेगा उसके बाद आप कमाई करना चालू कर सकते हैं। तो चलिए पहले हम जानते हैं कि अमेजॉन एफिलिएट मार्केटिंग (Amazon Associates Central) में ज्वाइन कैसे होते हैं।
1. सबसे पहले अमेजन की ऑफिशियल वेबसाइट (amazon.in) या सीधे affiliate-program.amazon.in पर जाना होगा।
2. Become an Affiliate: अमेजन की मुख्य वेबसाइट में जाने के बाद सबसे नीचे Footer वाले भाग में “Make Money with Us” के अंतर्गत Become an Affiliate का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना है। अब एक अगला पेज खुलेगा जहाँ आपको Sign up बटन पर क्लिक करना है।
3. Login करें: अब अगले इस पेज में आपको अपने अमेजॉन अकाउंट में लॉगिन करना होगा। अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो आप उसी से लॉगिन कर सकते हैं, और अगर नहीं है तो आप नया अकाउंट बना सकते हैं।
4. Create New Account: अगर आपके पास पहले से अमेजॉन में अकाउंट नहीं है तो क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करें। उसके बाद एक अगला पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना है।
Your Name: इस ऑप्शन में अपना पूरा Name लिखें।
Email: इसमें अपनी email id डालें। यदि Email id अभी तक नहीं बनाई है तो गूगल पर फ्री जीमेल आईडी कैसे बनाए इस post को पढ़ें।
Password: इस ऑप्शन में स्ट्रांग पासवर्ड लिखें, password कम से कम 6 characters या इससे ज्यादा character का होना चाहिए।
Password Again: इस ऑप्शन में जो पहले वाले ऑप्शन में password डाला है वही पासवर्ड दोबारा डालें confirm करने के लिए।
अब Create your Amazon Account पर क्लिक करें। अब आपका अमेज़न एकाउंट बन गया है और अगले step में Affiliate प्रोग्राम के लिए सभी details भरनी हैं।
Account Information
इसमें अपने एकाउंट से जुड़ी जानकारी भरनी है जैसे कि address, सिटी, राज्य, देश, फ़ोन नंबर, postal code, और उपयोगकर्ता का नाम इत्यादि।
Payee Name: इसमें आपको अपने bank account में जो नाम है वही नाम लिखना है, क्योंकि जब आप Earning करेंगे तो वो पैसे इसी नाम से आएंगे जो आपके बैंक खाते से जुड़ा होगा।
Address Line: एड्रेस लाइन में आपको अपना पूरा एड्रेस लिखना है जहाँ पर आप रह रहे हैं—जैसे आपका गांव/शहर का नाम, बिल्डिंग, मोहल्ला, गली आदि।
City: सिटी में अपनी जो भी city का नाम है वो लिखें।
State, Province, or Region: इस ऑप्शन में अपने राज्य का नाम लिखें।
Postal Code: इस ऑप्शन में अपनी सिटी का postal code यानी 6 अंकों का PIN code लिखना है।
Country: इस option में अपने देश का नाम (India) सेलेक्ट करें।
Phone Number: फ़ोन नंबर में अपना चालू मोबाइल नंबर डालना है।
For U.S. tax purposes, are you a U.S. person?
ये वाला option U.S. के व्यक्तियों के लिए है। यदि आप अमेरिकी नागरिक हैं तो YES करें और यदि आप भारत के नागरिक हैं तो No ऑप्शन को Select करें और Next पर क्लिक करें।
Website and Mobile App List
इस ऑप्शन में आप किस माध्यम से Affiliate marketing करना चाहते हैं—जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब चैनल/सोशल मीडिया पेज के जरिए या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए—वो लिंक यहाँ जोड़ना है।
यदि आप वेबसाइट या यूट्यूब/सोशल मीडिया पर एफिलिएट लिंक शेयर करना चाहते हैं, तो Enter Your Website(s) वाले Option में अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज का पूरा URL Link (जैसे https://example.com) डालें और Add पर क्लिक करें।
यदि आप एफिलिएट मार्केटिंग को अपने मोबाइल एप्लीकेशन पर डिस्प्ले करवाना चाहते हैं तो Enter your Mobile App URL(s) में अपने मोबाइल एप्लीकेशन का URL डालें और Add पर क्लिक करें, उसके बाद Next करें।

Profile
इसमें आप अपनी Affiliate Associates ID कैसी रखना चाहते हैं वो और आपके app या वेबसाइट के बारे में लिखना होता है—जैसे कि visitors किस रूप में आते हैं, आप अपनी वेबसाइट पर क्या इन्फॉर्मेशन share करते हैं और कौन से Topic लिखते हैं। आपकी साइट में Traffic कैसे आती है (जैसे SEO से, Emails के जरिए या Social Networks के जरिए)। इसके अलावा आप अपनी साइट से income कैसे करते हैं—जैसे Google Adsense के माध्यम से या किसी और मेथड से, और आपकी वेबसाइट पर हर महीने कितने Unique visitors आते हैं, वो सब चुनें।
- What is your preferred Associates Store ID: इस ऑप्शन में अपना नाम या वेबसाइट का नाम लिखें (जैसे
myblog)। Amazon इसके आधार पर आपको एक यूनिक Store ID (जैसेmyblog-21) देगा जो आपके हर एफिलिएट लिंक के साथ जुड़ेगी। - Tell us about the content you create: इसमें संक्षेप में अपने ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या ऐप के बारे में लिखें कि आप किस तरह का कंटेंट बनाते हैं और पाठकों की कैसे मदद करते हैं।
- Which of the following best describes your content or niche: इस ऑप्शन में आपकी वेबसाइट या चैनल मुख्य रूप से किस टॉपिक पर बना हुआ है (जैसे Computer/Software, Education, Home & Garden, या Other) उस टॉपिक को select करें।
- What type of Amazon items do you intend to list on your websites or mobile apps: इस ऑप्शन में आप अपने ब्लॉग या चैनल पर अमेजन के कौन-कौन से प्रोडक्ट दिखाना चाहते हैं—जैसे कि Books, Electronics, Computers, Home & Garden, या Clothing—उन्हें टिक करके सेलेक्ट करें।
- What type are your websites or mobile apps: इस ऑप्शन में आपकी वेबसाइट किस टाइप की है—जैसे कि Content or Niche Website / Blog—इसमें से उपयुक्त विकल्प को सेलेक्ट करें।
Traffic & Monetization
- How do you drive traffic to your website(s): इस ऑप्शन में आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक कहाँ-कहाँ से आ रही है—जैसे कि SEO (सर्च इंजन), Blogs, या Social Networks के माध्यम से—उसको सेलेक्ट करें।
- How do you utilize your websites and apps to generate income: इस ऑप्शन में आप अपनी वेबसाइट से अमेजन के अलावा और किस माध्यम से income generate करते हैं—जैसे कि Display Advertising (Google AdSense), अन्य Affiliate Networks, या Amazon Associates is the only way I monetize my site—इसमें से सही ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- How do you usually build links: इस ऑप्शन में आप अपनी साइट पर link कैसे लगाते हैं (जैसे Content Management System / WordPress या HTML Editor) उसे सेलेक्ट करें।
- How many total unique visitors do your websites and apps get per month: इस ऑप्शन में आपकी वेबसाइट और एप्लीकेशन में मंथली कितने यूनिक विजिटर आते हैं (जैसे Less than 500 या 501 – 5,000), उसे चुनें।
- What is your primary reason for joining the Amazon Associates Program: इस ऑप्शन में आपको यह पूछा जा रहा है कि अमेजॉन एसोसिएट प्रोग्राम में ज्वाइन होने का आपका मुख्य कारण क्या है (जैसे To monetize my site), उसे चुनें।
अगले ऑप्शन में जो Security Captcha कोड दिख रहा है, उस कोड को (Type the characters in the above image) के नीचे वाले बॉक्स में डालें।
Contract Terms
इस अनुबंध की शर्तें में You agree to the terms and conditions of the Associates Program Operating Agreement के चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें। इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर आप अमेजॉन के एफिलिएट प्रोग्राम की शर्तों (Terms and Conditions) को स्वीकार करते हैं।
अब फॉर्म पूरा भर दिया गया है, एक बार इसको चेक कर लें और Finish बटन पर क्लिक करें।
Verify Mobile Number
जब आप रजिस्ट्रेशन या अकाउंट सुरक्षा प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो मोबाइल नंबर को वेरीफाई (Two-Step Verification / OTP) करना होता है। आपने जो मोबाइल नंबर डाला है उस पर एक OTP code का मैसेज आएगा, उसको Enter OTP वाले बॉक्स में डालकर वेरीफाई करें।

Enter Your Payment and Tax Information
फिनिश करने के बाद आपको आपकी यूनिक Associate Store ID मिल जाती है और नीचे Enter your Payment and Tax Information (Now या Later) का विकल्प दिखाई देता है। आप इसे तुरंत भर सकते हैं या बाद में डैशबोर्ड के Account Settings में जाकर भी भर सकते हैं। ध्यान रखें कि पेमेंट प्राप्त करने के लिए अपनी बैंक डिटेल और PAN/Tax जानकारी भरना अनिवार्य है।
- Bank Location: बैंक लोकेशन में आपका बैंक किस देश में है (जैसे यदि आप भारत में हैं तो India) सेलेक्ट करें।
- Bank Account Holder Name: इस ऑप्शन में अपने बैंक अकाउंट होल्डर का नाम बिल्कुल वैसा ही लिखें जैसा आपके बैंक पासबुक में दर्ज है।
- Bank Account Number: बैंक अकाउंट नंबर में अपना वह बैंक अकाउंट नंबर डालें जिसमें आप अपना पैसा (NEFT के जरिए) ट्रांसफर करवाना चाहते हैं।
- Confirm Bank Account Number: इस ऑप्शन में अपने बैंक अकाउंट का नंबर दोबारा कंफर्म करने के लिए डालें।
- Bank Name: बैंक नाम में अपने बैंक का नाम लिखें (जैसे State Bank of India, Bank of Baroda आदि)।
- Bank Currency: बैंक करेंसी में यदि आप इंडिया से हैं तो Indian Rupee (INR) चुनें।
- IFSC Code: यहाँ अपने बैंक ब्रांच का 11 डिजिट का IFSC code डालें और इसके बाद Submit and Continue with Tax Information पर क्लिक करके अपना PAN नंबर दर्ज करें।
Amazon Affiliate Application Approval के नियम (और Account Reject क्यों होता है?)
जब आप Amazon Associates में साइन-अप कर लेते हैं, तो आपको तुरंत लिंक बनाने और शेयर करने की अनुमति मिल जाती है, लेकिन आपके अकाउंट का अंतिम रिव्यू (Final Review) नीचे दिए गए आधिकारिक नियमों के पूरा होने के बाद ही किया जाता है:
- 180 दिनों में 3 Qualifying Sales: अकाउंट बनाने के बाद आपको शुरुआती 180 दिनों (6 महीने) के भीतर कम-से-कम 3 मान्य बिक्री (Qualifying Sales) करवानी अनिवार्य हैं। जैसे ही आपकी 3 सेल्स पूरी होती हैं, Amazon की टीम आपके द्वारा दी गई वेबसाइट या सोशल मीडिया प्रोफाइल की जाँच करती है।
- Personal Orders मान्य नहीं हैं: आप अपने खुद के एफिलिएट लिंक से अपने लिए या अपने परिवार/दोस्तों के लिए ऑर्डर नहीं कर सकते। ऐसे Personal Orders को Qualifying Sales में नहीं गिना जाता है और इससे अकाउंट बंद हो सकता है।
- Website के लिए जरूरी मानक: आपकी वेबसाइट पब्लिकली उपलब्ध होनी चाहिए (उस पर कोई पासवर्ड न लगा हो), साइट पर कम-से-कम 10 मौलिक और उच्च गुणवत्ता वाले आर्टिकल्स (Original Posts) होने चाहिए, और पिछले 60 दिनों के भीतर नया कंटेंट अपडेट किया गया होना चाहिए।
- Social Media और YouTube की शर्तें: यदि आपने YouTube, Instagram या Facebook पेज जोड़ा है, तो वह सार्वजनिक (Public) होना चाहिए, उस पर नियमित ओरिजिनल पोस्ट होनी चाहिए और वास्तविक ऑर्गेनिक फॉलोअर्स (सामान्यतः कम-से-कम 500 फॉलोअर्स) होने चाहिए।
आप आवेदन समीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक शर्तों को Amazon Associates Application Review Guidelines पेज पर विस्तार से पढ़ सकते हैं।
Amazon Affiliate Program की Application Reject क्यों हो सकती है?
यदि आपका अकाउंट Reject होता है, तो इसके पीछे मुख्य कारण ये होते हैं: (1) 180 दिनों में 3 Qualifying Sales पूरी न होना, (2) अपने ही लिंक से खुद खरीदारी करना, (3) वेबसाइट पर बहुत कम या कॉपी किया हुआ (AI-स्पैम/डुप्लीकेट) कंटेंट होना, (4) रजिस्ट्रेशन में दिए गए URL के अलावा किसी ऐसी जगह लिंक शेयर करना जिसकी जानकारी आपने अपनी Website List में नहीं दी है, या (5) वेबसाइट पर अनिवार्य Affiliate Disclosure न लगाना।
Amazon Affiliate Link कैसे बनाएँ? (Desktop और Mobile से)
अकाउंट बन जाने के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण काम है अमेज़न के किसी भी प्रोडक्ट का अपना Affiliate Link बनाना। (नोट: Amazon ने पुराने समय के HTML Widgets और पुराने इमेज/टेक्स्ट बैनर टूल्स को अब बंद कर दिया है। वर्तमान में लिंक बनाने के लिए SiteStripe और Mobile GetLink का उपयोग किया जाता है।)
1. ब्राउज़र (SiteStripe) से Product Link कैसे बनाएँ?
- अपने ब्राउज़र में उसी ईमेल आईडी से Amazon.in पर लॉग-इन करें जिससे आपने Amazon Associates अकाउंट बनाया है।
- आपको वेबसाइट के सबसे ऊपर एक पट्टी दिखाई देगी जिस पर Amazon Associates SiteStripe लिखा होगा।
- अब जिस प्रोडक्ट का लिंक बनाना है, उसे सर्च करके उसका Product Page खोलें।
- ऊपर SiteStripe बार में बाईं ओर Get Link: Text पर क्लिक करें।
- यहाँ आप अपनी सही Store ID और Tracking ID (जैसे
yourid-21) चेक करें और नीचे दिए गए Short Link (जैसेhttps://amzn.to/...) या Full Link को कॉपी कर लें।
2. Amazon Affiliate Link मोबाइल से कैसे बनाएँ? (Mobile GetLink)
यदि आप मोबाइल फोन से ब्लॉगिंग या यूट्यूब चैनल चलाते हैं, तो आप सीधे Amazon Shopping App से कुछ ही सेकंड में अपना एफिलिएट लिंक बना सकते हैं:
- अपने स्मार्टफोन में Amazon Shopping App खोलें और उसी अकाउंट से लॉग-इन करें जिससे आपका Associate Account बना हुआ है।
- उस प्रोडक्ट को सर्च करें और खोलें जिसका आप लिंक बनाना चाहते हैं।
- प्रोडक्ट की फोटो के पास दिख रहे Share (शेयर आइकॉन) पर टैप करें।
- नीचे आपको आपकी Associate Store ID दिखाई देगी और वहीं Copy Associate Link का विकल्प मिलेगा—उस पर टैप करते ही आपका शॉर्ट एफिलिएट लिंक कॉपी हो जाएगा।
मोबाइल ऐप से लिंक बनाने की अधिक जानकारी के लिए आप Amazon Mobile GetLink Official Guide भी देख सकते हैं।
3. WordPress Website में Affiliate Link कैसे Add करें और कैसे जाँचें?
- WordPress में लिंक जोड़ना: अपने WordPress आर्टिकल एडिटर (Gutenberg) में जहाँ आप प्रोडक्ट के बारे में लिख रहे हैं, वहाँ टेक्स्ट या एक Button Block (जैसे “Check Latest Price on Amazon”) जोड़ें और उसमें अपना कॉपी किया हुआ Affiliate Link पेस्ट कर दें। SEO नियमों के अनुसार एफिलिएट लिंक में
rel="nofollow sponsored"सेटिंग को ऑन रखें। - लिंक सही काम कर रहा है या नहीं, यह जाँचना: आर्टिकल पब्लिश करने के बाद जब आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं और Amazon का पेज खुलता है, तो अपने ब्राउज़र के Address Bar (URL) को देखें—उसमें
tag=yourstoreid-21(आपकी Tracking ID) साफ दिखाई देना चाहिए। इसके अलावा, आप Associates Central के अंदर Tools > Link Checker में जाकर भी अपना लिंक टेस्ट कर सकते हैं।
Amazon Affiliate से Payment कैसे और कब मिलता है?
जब आपके एफिलिएट लिंक से ग्राहक खरीदारी करते हैं और प्रोडक्ट सफलतापूर्वक डिलीवर हो जाता है, तो आपका कमीशन आपके Amazon Associates अकाउंट में जुड़ जाता है। भारत में पेमेंट से जुड़े मुख्य नियम इस प्रकार हैं:
- NEFT (Direct Bank Transfer): भारत में सबसे आसान और तेज़ तरीका NEFT है। NEFT के जरिए बैंक खाते में पैसे प्राप्त करने के लिए Minimum Payment Threshold ₹1,000 है।
- Cheque Payment: यदि आप चेक (Cheque) के माध्यम से पेमेंट का विकल्प चुनते हैं, तो इसके लिए न्यूनतम भुगतान सीमा (Threshold) ₹2,500 होती है। इसलिए हमेशा NEFT का विकल्प चुनना बेहतर रहता है।
- Amazon Affiliate Payment कब मिलता है? (60-Day Cycle): Amazon हर महीने की कमाई का भुगतान उस महीने के समाप्त होने के लगभग 60 दिनों बाद करता है। उदाहरण के लिए, यदि आपने जनवरी महीने में ₹1,000 या उससे अधिक की कमाई की है, तो उसका भुगतान आपको मार्च के अंत में आपके बैंक अकाउंट में प्राप्त होगा।
- Returns और Cancelled Orders का प्रभाव: आपको कमीशन केवल Qualifying Purchases पर ही मिलता है। यदि कोई ग्राहक आपके लिंक से प्रोडक्ट ऑर्डर करने के बाद उसे डिलीवरी से पहले Cancel कर देता है या डिलीवरी के बाद Return करके रिफंड ले लेता है, तो उस ऑर्डर का कमीशन आपके अकाउंट से हटा दिया जाता है।
पेमेंट प्रक्रिया और शेड्यूल से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए आप Amazon Associates Payment Help Page देख सकते हैं।
Affiliate Disclosure और Amazon Policies (जरूरी Rules और गलतियाँ)
अपने Amazon Affiliate अकाउंट को हमेशा सुरक्षित रखने और कभी ब्लॉक न होने देने के लिए आपको Amazon की Operating Policies का सख्ती से पालन करना चाहिए:
- अनिवार्य Affiliate Disclosure लगाना: Amazon के नियम के अनुसार, आपकी वेबसाइट या सोशल मीडिया पर जहाँ भी आप एफिलिएट लिंक शेयर करते हैं, वहाँ पाठकों को स्पष्ट रूप से बताना अनिवार्य है कि आप इन लिंक्स से कमीशन कमाते हैं। अपनी वेबसाइट पर यह आधिकारिक वाक्य जरूर लिखें:
“As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases.” - सोशल मीडिया पर Disclosure: यदि आप YouTube डिस्क्रिप्शन, Facebook या Instagram पर लिंक शेयर कर रहे हैं, तो लिंक के साथ
#ad,#affiliateया “Paid link / As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases” स्पष्ट रूप से लिखें। - खुद के लिंक से खरीदारी न करें: कभी भी अपने एफिलिएट लिंक पर क्लिक करके खुद के लिए सामान न खरीदें और न ही किसी को कैशबैक या इनाम का लालच देकर अपने लिंक से खरीदारी करवाएँ।
- Product Price और Discount का गलत दावा न करें: Amazon पर प्रोडक्ट्स की कीमतें और ऑफर्स हर दिन बदलते रहते हैं। इसलिए अपने आर्टिकल में प्रोडक्ट की फिक्स कीमत (जैसे ₹14,999) लिखने से बचें, क्योंकि कीमत बदलने पर यह पॉलिसी का उल्लंघन माना जा सकता है। इसके बजाय “Check Latest Price on Amazon” लिखें।
- Product Images और Amazon Logo का नियम: Amazon के प्रोडक्ट पेज से फोटो सीधे डाउनलोड करके अपनी वेबसाइट के सर्वर पर अपलोड न करें और न ही Amazon के आधिकारिक Logo या ट्रेडमार्क का बिना अनुमति गलत इस्तेमाल करें।
सभी नियमों को विस्तार से समझने के लिए Amazon Associates Operating Agreement & Policies को जरूर पढ़ें।
Affiliate Marketing से ज्यादा बिक्री पाने के लिए Product Review कैसे लिखें?
केवल आर्टिकल में ढेर सारे लिंक लगाने से बिक्री नहीं होती। यदि आप चाहते हैं कि पाठक आपके लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदें, तो अपना रिव्यू आर्टिकल इस तरह लिखें:
- Comparison Table (तुलनात्मक टेबल) बनाएँ: आर्टिकल की शुरुआत में ही टॉप 3 या 5 प्रोडक्ट्स की एक साफ टेबल दें जिसमें उनके मुख्य फीचर और Amazon लिंक हों।
- वास्तविक Pros & Cons लिखें: हर प्रोडक्ट की केवल तारीफ न करें। उसकी खूबियाँ (Pros) और कमियाँ (Cons) दोनों ईमानदारी से बताएँ ताकि पाठक को आपकी बात पर भरोसा हो।
- यह प्रोडक्ट किसके लिए सही है?: स्पष्ट रूप से बताएँ कि कौन-सा प्रोडक्ट किस बजट और किस जरूरत वाले व्यक्ति के लिए सबसे उपयुक्त है (जैसे—“विद्यार्थियों के लिए बेस्ट लैपटॉप” बनाम “वीडियो एडिटिंग के लिए बेस्ट लैपटॉप”)।
- स्पष्ट Call-to-Action (CTA) दें: पैराग्राफ के बीच में छुपा हुआ लिंक देने के साथ-साथ हर प्रोडक्ट रिव्यू के नीचे एक साफ बटन (जैसे—Buy Now on Amazon) लगाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. Amazon Affiliate Program क्या है?
Amazon Affiliate Program (जिसे Amazon Associates भी कहते हैं) एक निःशुल्क एफिलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से वेबसाइट मालिक, ब्लॉगर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स अपने कंटेंट में Amazon प्रोडक्ट्स के लिंक शेयर करके हर सफल बिक्री (Qualifying Purchase) पर कमीशन कमा सकते हैं।
2. Amazon Affiliate Program कैसे Join करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट affiliate-program.amazon.in पर जाकर अपने Amazon अकाउंट से लॉग-इन करके, अपनी वेबसाइट/यूट्यूब चैनल का URL, प्रोफाइल विवरण और बैंक/टैक्स जानकारी भरकर बिल्कुल मुफ्त में Join कर सकते हैं।
3. Amazon Affiliate Account Approval के लिए कितनी Sales जरूरी हैं?
अकाउंट के फाइनल रिव्यू और अप्रूवल के लिए साइन-अप की तारीख से 180 दिनों के भीतर कम-से-कम 3 Qualifying Sales पूरी करना अनिवार्य है।
4. क्या बिना Website के Amazon Affiliate Program Join कर सकते हैं?
हाँ, यदि आपके पास एक पब्लिक YouTube Channel, Instagram Account, या Facebook Page है जिस पर ओरिजिनल कंटेंट और पर्याप्त ऑर्गेनिक फॉलोअर्स (सामान्यतः 500+ फॉलोअर्स) हैं, तो आप बिना वेबसाइट के भी Join कर सकते हैं।
5. Amazon Affiliate Link मोबाइल से कैसे बनाएँ?
Amazon Shopping App में अपने Associate ईमेल से लॉग-इन करें, किसी भी प्रोडक्ट पेज पर जाकर Share आइकॉन पर टैप करें और Copy Associate Link पर क्लिक करके तुरंत अपना एफिलिएट लिंक कॉपी करें।
6. Amazon Affiliate में कितना Commission मिलता है?
Amazon India में कमीशन प्रोडक्ट की कैटेगरी पर निर्भर करता है, जो सामान्यतः 1% (मोबाइल व कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स) से लेकर 9%–10% (फैशन, किचन, होम व बुक्स) तक होता है। कुछ प्रोडक्ट्स पर 0% कमीशन भी हो सकता है।
7. Amazon Affiliate Payment कब मिलता है?
NEFT के लिए न्यूनतम ₹1,000 (और चेक के लिए ₹2,500) की कमाई पूरी होने पर, जिस महीने में कमाई हुई है उस महीने के समाप्त होने के लगभग 60 दिनों बाद आपके बैंक खाते में पेमेंट भेज दिया जाता है।
8. Amazon Affiliate से ₹1,000 कैसे कमाएँ?
शुरुआती ₹1,000 जल्दी कमाने के लिए हाई-डिमांड और अच्छी कमीशन दर वाले प्रोडक्ट्स (जैसे Home & Kitchen Appliances, गैजेट्स या बुक्स) पर समस्या-समाधान वाले रिव्यू या Comparison आर्टिकल लिखें और उन्हें SEO व YouTube/Social Media के जरिए सही ऑडियंस तक पहुँचाएँ।
9. क्या अपनी Affiliate Link से खुद खरीदारी कर सकते हैं?
नहीं, Amazon की पॉलिसी के अनुसार आप अपने एफिलिएट लिंक से खुद के लिए या अपने परिवार/दोस्तों के लिए खरीदारी नहीं कर सकते। इस पर कोई कमीशन नहीं मिलता और इससे आपका अकाउंट बंद किया जा सकता है।
10. Amazon Affiliate Account Reject होने पर क्या करें?
यदि 180 दिनों में 3 सेल्स न होने या कंटेंट की कमी के कारण अकाउंट Reject हो जाता है, तो पहले अपनी वेबसाइट के कंटेंट और ट्रैफिक को सुधारें, अनिवार्य Affiliate Disclosure लगाएँ और उसके बाद आप दोबारा नया आवेदन (Re-apply) कर सकते हैं।
तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हमने विस्तार से सीखा कि अमेज़न एफिलिएट प्रोग्राम में अकाउंट कैसे बनाते हैं और इससे पैसा कैसे कमाते हैं? उम्मीद करता हूँ पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें और अगर आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं। धन्यवाद।
क्या यह Post Helpful था?
🙏 शुक्रिया!
हमें खेद है! कृपया नीचे कमेंट में बताएं कि क्या कमी है। आपकी राय से हम पोस्ट में सुधार करेंगे।
Comment करें ↓Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

