क्या आप अपना खुद का ब्लॉग बनाना चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि कहां से शुरू करें? क्या आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के फ्री में ब्लॉग शुरू कर पैसा कमाना चाहते हैं? अगर हां, तो यह पोस्ट आपके लिए है!
इस गाइड में, मैं आपको Blogger.com पर फ्री ब्लॉग बनाने का पूरा तरीका बताने वाला हूं। जिससे आप बिना डोमेन या होस्टिंग खरीदे, सिर्फ कुछ ही मिनटों में अपना पहला ब्लॉग शुरू कर सकते हैं।
👉 क्या सीखेंगे इस पोस्ट में?
- Blogger पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? (Step-by-Step)
- ब्लॉग सेटअप करने के लिए 15 जरूरी सेटिंग्स
- SEO फ्रेंडली ब्लॉग कैसे बनाएं और नए ब्लॉगर्स कौन-सी गलतियाँ न करें?
- ब्लॉग से पैसे कमाने के तरीके (AdSense, Affiliate Marketing आदि)
तो आइए, बिना देर किए Blogging की शुरुआत करते हैं!
ब्लॉगिंग क्या है? (What is Blog)
अगर आप ऑनलाइन की दुनिया में लोगों के साथ कनेक्ट होना चाहते हैं और अपनी ब्रांडिंग बनाना चाहते हैं तो ब्लॉगिंग एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर आप अपने विचारों को पूरे वर्ल्ड के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। ब्लॉगिंग क्या है और इसको साधारण भाषा में कैसे समझें, इसको विस्तार से जानने के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

ब्लॉगिंग एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जहां पर आप अपने अंदर के टैलेंट को पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। यदि आप अपने ज्ञान या जानकारी के जरिए अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए ब्लॉगिंग एक बेहतरीन माध्यम हो सकता है।
इसके अलावा आप Blogging के माध्यम से अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सकते हैं और अपने कस्टमर को ऑनलाइन अपनी सर्विस दे सकते हैं। साथ ही आप एफिलिएट मार्केटिंग और Google AdSense जैसे विज्ञापनों को अपने ब्लॉग पर लगाकर उसके जरिए अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।
2026 में ब्लॉगिंग शुरू करने का सही तरीका क्या है?
अगर आप 2026 में ब्लॉगिंग स्टार्ट करना चाहते हैं, तो आपको सही रणनीति के साथ शुरुआत करनी चाहिए। अगर अभी आपके पास होस्टिंग और डोमेन खरीदने का Budget नहीं है, तो आप ब्लॉगर (Blogger) पर फ्री ब्लॉग बना सकते हैं और जब आप ब्लॉगिंग अच्छी तरह सीख जाएं, तो बाद में अपने ब्लॉग को आसानी से वर्डप्रेस (WordPress) पर माइग्रेट कर सकते हैं।
यदि आप नए हैं और ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं तो आपके पास सबसे अच्छे दो प्लेटफार्म हैं—पहला WordPress.org जो कि Paid सर्विस है (जिसमें होस्टिंग और डोमेन लगता है), और दूसरा गूगल द्वारा संचालित Blogger.com जो बिल्कुल फ्री है। जो लोग Blogging में New हैं और बिना पैसे लगाए ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं, उनके लिए गूगल का फ्री Blogspot.com सबसे अच्छा प्लेटफार्म है।
ब्लॉगिंग करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
ब्लॉगिंग एक ऐसी फील्ड है जिसमें आपको नियमित रूप से उपयोगी आर्टिकल लिखने पड़ते हैं। इसलिए ब्लॉगिंग करने के लिए आपको लिखना और पढ़ना दोनों ही आना चाहिए। ब्लॉगिंग में लिखने के साथ-साथ पढ़ना भी उतना ही जरूरी है, तभी हम नया आईडिया जनरेट कर पाएंगे और उसको अपने Blog में इंप्लीमेंट करके अपने यूजर को नई और सही इनफॉरमेशन दे पाएंगे।
इसके अलावा आपके पास एक स्मार्टफोन (मोबाइल) या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है, क्योंकि ब्लॉग लिखने और अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है—आप सिर्फ अपने मोबाइल फोन से भी पूरी Blogging कर सकते हैं।
Blogger पर Blog बनाने के फायदे
Blogspot पर ब्लॉग बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये Google का बिल्कुल फ्री और सुरक्षित प्लेटफार्म है। यहां पर आपको Web Hosting या Domain खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और आप तुरंत अपना Free Blog बना सकते हैं। यहां पर आपको फ्री में एक Subdomain (.blogspot.com) मिल जाता है जिससे एक शुरुआती ब्लॉगर बिना किसी खर्चे के अपनी जर्नी स्टार्ट कर सकता है।
हालांकि, अगर आप अपने ब्लॉग को प्रोफेशनल लुक देने के लिए मनचाहा Custom Domain (जैसे .com या .in) लगाना चाहते हैं, तो उसे अलग से खरीद कर बिना किसी अतिरिक्त होस्टिंग खर्च के Blogger से जोड़ सकते हैं।
सब-डोमेन (Subdomain) और कस्टम डोमेन (Custom Domain) में क्या फर्क है?
जब आप इस प्लेटफार्म पर अपना फ्री वाला BLOG बनाते हैं तो यहां पर आपको Subdomain फ्री में प्रोवाइड किया जाता है, लेकिन उस Subdomain के URL में सर्विस प्रोवाइडर का नाम भी शामिल होता है। उदाहरण के तौर पर आप देख सकते हैं: https://yourblogname.blogspot.com — इस तरह आपके ब्लॉग नाम के बाद .blogspot.com जुड़ा होता है।
अगर आप अपना मनपसंद डोमेन इसमें जोड़ना चाहते हैं तो अलग से खरीदकर लगा सकते हैं, जैसे कि https://indianbloghelp.com/ या .in / .net / .org। इस तरह का Custom Domain आपको किसी डोमेन रजिस्ट्रार से खरीदना पड़ता है जिसकी कीमत साल भर के लिए ₹500 से ₹1200 के आस-पास हो सकती है।
ब्लॉग और वेबसाइट बनाने के फायदे
यदि आपके अंदर किसी विषय की अच्छी जानकारी या टैलेंट है, तो ब्लॉगिंग आपको अपना हुनर दुनिया के सामने रखने का अवसर देता है। अपने ब्लॉग पर आप अपनी जानकारी को आर्टिकल के रूप में लिखते हैं और इससे दूसरे लोगों की मदद करते हैं—जैसे कि आप अभी इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि मैं यह ब्लॉग पोस्ट लिखकर आपकी मदद कर रहा हूं।
इसी प्रकार आपके अंदर भी कई विषयों का ज्ञान हो सकता है, जिसको आप अपने ब्लॉग पर लिख सकते हैं। यह एक सार्वजनिक मंच की तरह होता है जिसको कोई भी व्यक्ति पढ़ सकता है और उसे अपनी समस्या का समाधान मिलता है।
इसके अलावा यहां पर आपको पैसा कमाने का भी अवसर मिलता है। अगर आप अपने ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक लाने में कामयाब हो जाते हैं, तो विज्ञापनों (Ads) और एफिलिएट लिंक्स के माध्यम से आपकी कमाई भी होती है। साथ ही, अगर आपका कोई खुद का प्रोडक्ट, बिजनेस या ऑनलाइन कोर्स है, तो आप अपने ब्लॉग के जरिए उसका प्रचार-प्रसार करके उसे ऑनलाइन सेल भी कर सकते हैं।
Blog kaise banaye? चलिए जानते हैं स्टेप बाई स्टेप
Blog kaise banaye step by step: Blogger पर नया ब्लॉग बनाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप-बाई-स्टेप तरीकों का पालन करें। इसको और भी अधिक सरलता से समझाने के लिए प्रत्येक स्टेप के साथ Screenshot भी दिए गए हैं जिससे आपके लिए ब्लॉग बनाना और भी आसान हो जाएगा।
Step 1. CREATE YOUR BLOG: सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ब्लॉगर की ऑफिशियल वेबसाइट (Blogger.com) पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद CREATE YOUR BLOG के बटन पर क्लिक करना है, जैसा कि नीचे screenshot में दिखाया गया है।

Step 2. Sign In: ‘Create your blog’ के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी Gmail ID (Google Account) से साइन-इन करना होगा। अगर आपके पास जीमेल आईडी नहीं है तो यह जानने के लिए कि “जीमेल आईडी कैसे बनाएं” आप हमारी इस पोस्ट को पढ़ सकते हैं।
“ध्यान रहे, ब्लॉगर Google का प्लेटफार्म है इसलिए इस पर ब्लॉग बनाने के लिए Gmail ID से ही Sign in करना होगा।”

Step 3. Choose a name for your blog: जीमेल आईडी से साइन-इन करने के बाद अगले पेज में आपको अपने ब्लॉग का Title (नाम) लिखना है। ध्यान रखें, यह आपके BLOG का मुख्य नाम होगा जो सबसे ऊपर दिखाई देगा (यह अधिकतम 100 अक्षरों का हो सकता है)। आपका ब्लॉग किस टॉपिक (Niche) पर है, उसके हिसाब से एक आसान और याद रहने वाला टाइटल लिखें और फिर Next बटन पर क्लिक करें।

Step 4. Choose a URL for your blog: इस ऑप्शन में आपको अपने ब्लॉग का URL (Web Address) बनाना है। अपना यूआरएल ऐसा रखें जो छोटा, पढ़ने में आसान और SEO Friendly URL Link हो, ताकि लोग आपके ब्लॉग का पता आसानी से याद रख सकें।

Blog ka URL kaise banaye: अपने ब्लॉग का यूआरएल बनाते समय ध्यान देने वाली बात यह है कि कई बार आप जो नाम दर्ज करते हैं, उसे किसी और ने पहले से ही ले रखा होता है। ऐसी स्थिति में वहां नीचे लाल रंग में “Sorry, this blog address is not available” का message दिखाई देगा। तब आपको उसमें थोड़ा बदलाव करके (जैसे कोई शब्द जोड़कर) चेक करना है। जब “This blog address is available” लिखा आ जाए, तब Next पर क्लिक करें।

Step 5. Confirm your display name: इस आखिरी स्टेप में आपको अपना Display Name लिखना है। यह वह नाम है जो आपके ब्लॉग पोस्ट्स पर Author (लेखक) के रूप में पाठकों को दिखाई देगा। यहां आप अपना नाम या अपने ब्लॉग का नाम लिख सकते हैं और उसके बाद Finish बटन पर क्लिक करें।

(Congratulations! अब आपने सफलतापूर्वक अपना फ्री ब्लॉग बना लिया है।)
Finish पर क्लिक करते ही आपके सामने Blogger Dashboard खुल जाएगा। बाईं तरफ नीचे View blog पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि आपका नया ब्लॉग कैसा दिख रहा है। इसे एक प्रोफेशनल लुक देने के लिए आप Theme सेक्शन में जाकर एक अच्छी-सी थीम सेलेक्ट कर सकते हैं और बाकी जरूरी सेटिंग्स पूरी कर सकते हैं। (अधिक जानकारी के लिए आप Google Blogger की Official Guide भी देख सकते हैं।)
अपने ब्लॉग को सेटअप करना (15 जरूरी Settings)
अब Google Blogger पर आपका free blog बन चुका है, लेकिन ब्लॉग पर आर्टिकल लिखने और ट्रैफिक लाने से पहले उसमें कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स करना बहुत जरूरी होता है। आइए इन्हें एक-एक करके समझते हैं:
- Custom Domain जोड़ना (ऐच्छिक): ऊपर बताई गई प्रक्रिया से आपने फ्री Subdomain (
.blogspot.com) पर ब्लॉग बना लिया है। अब यदि आप चाहें, तो भविष्य में अपना मनपसंद Custom Domain खरीदकरSettings > Publishing > Custom domainमें जाकर आसानी से जोड़ सकते हैं। - Set Time Zone: जहां से आप ब्लॉगिंग कर रहे हैं उस देश के समय के अनुसार अपने ब्लॉग का टाइम सेट करें। भारत के लिए
Settings > Formatting > Time zoneमें जाकर (GMT+05:30) India Standard Time – Kolkata सेलेक्ट करें। - Gadgets (Widgets) Add करना: अपने ब्लॉग में जरूरी विजेट्स जोड़ें (Blogger में इन्हें Gadgets कहा जाता है)। उदाहरण के लिए, यदि कोई पाठक आपसे संपर्क करना चाहे, तो
Layout > Add a Gadgetमें जाकर Contact Form का गैजेट जरूर ऐड करें। - Create Categories (Labels): किसी भी ब्लॉग में कंटेंट को व्यवस्थित रखने के लिए कैटेगरी का होना बहुत जरूरी है। ध्यान दें कि Blogger में Categories बनाने के लिए पोस्ट लिखते समय दाईं तरफ दिए गए Labels (लेबल्स) ऑप्शन का उपयोग किया जाता है। बाद में आप
Layoutसे Labels Gadget लगाकर इन्हें अपने ब्लॉग पर दिखा सकते हैं। - Add Brand Logo: अपने ब्लॉग के लिए एक साफ-सुथरा और सुंदर Logo बनाकर
Layout > Headerमें लगाएं ताकि आपके ब्लॉग की एक अलग ब्रांड पहचान बने। - Create Important Pages: ब्लॉग को भरोसेमंद बनाने और Google AdSense अप्रूवल पाने के लिए
Pages > New Pageमें जाकर जरूरी पेजेस जरूर बनाएं—जैसे कि About Us, Contact Us, Privacy Policy, Disclaimer और Terms & Conditions। अपने ब्लॉग के जरूरी Pages कैसे बनाएं, इसके लिए यह पोस्ट पढ़ें। - Add Favicon: अपने ब्लॉग में Favicon लगाएं। यह किसी भी वेबसाइट की पहचान के लिए एक छोटा-सा आइकन होता है जो ब्राउज़र टैब और Google के Search Results में आपके Domain नाम के साथ दिखाई देता है। इसे बदलने के लिए
Settings > Basic > Faviconपर जाएं। - Add your Blog to Search Console: अपने ब्लॉग को Google Search Console में सबमिट करें (
Settings > Crawlers and indexing > Google Search Console)। इससे गूगल को आपके ब्लॉग की Ownership का पता चलता है और यह आपकी वेबसाइट की Indexing, Search Traffic, Performance और Errors की रियल-टाइम रिपोर्ट दिखाता है। - Footer Customization: अपने ब्लॉग के Footer में जरूरी लिंक्स जैसे—Copyright Text, About Us, Contact Us, Privacy Policy और अपने Social Media पेजों के लिंक जरूर जोड़ें।
- Header Navigation Setup: किसी भी वेबसाइट का मुख्य लुक उसके Header से दिखता है। इसलिए अपने ब्लॉग के हैडर में
Layout > Pages / Link Listके जरिए एक साफ Navigation Menu बार जोड़ें ताकि यूजर आसानी से आपकी कैटेगरी तक पहुंच सकें। - Enable Search Description (Meta Tags): आप अपने ब्लॉग पर किस टॉपिक की जानकारी शेयर करने वाले हैं, यह Google को बताने के लिए
Settings > Meta tags > Enable search descriptionको ऑन करें और अपने ब्लॉग के बारे में 150 अक्षरों के अंदर एक आकर्षक Search Description लिखें। इसके बाद हर नई पोस्ट लिखते समय भी उसका अलग Search Description लिखने का ऑप्शन खुल जाएगा। - Crawlers & Indexing Settings (सावधानी रखें):
Settings > Crawlers and indexingकी सेटिंग्स को बहुत ही ध्यान से करें। Blogger आपके ब्लॉग के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से सहीrobots.txtतैयार करता है। अगर आपको तकनीकी जानकारी नहीं है, तो Enable custom robots.txt को छेड़ने से बचें, क्योंकि यहां एक छोटी-सी गलती भी आपके पूरे ब्लॉग को Google Search से बाहर (De-index) कर सकती है। - Submit Sitemap: आपको Blogger में अलग से Sitemap बनाने की जरूरत नहीं होती; Blogger इसे अपने-आप जनरेट कर देता है। आपको बस Google Search Console के ‘Sitemaps’ सेक्शन में जाकर अपने ब्लॉग के पते के आगे
sitemap.xml(जैसे:https://yourblog.blogspot.com/sitemap.xml) लिखकर Submit करना होता है। - Write Quality Content: एक बार सभी बेसिक सेटिंग्स हो जाने के बाद अपने विषय पर उपयोगी और मौलिक (Original) आर्टिकल लिखें। (How to blog writing – एसईओ फ्रेंडली ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखें) विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें।
- HTTPS Enable करें: अपनी वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स की सुरक्षा के लिए HTTPS कनेक्शन का चालू होना जरूरी है। फ्री
.blogspot.comब्लॉग्स पर यह पहले से ऑन रहता है, लेकिन यदि आपने Custom Domain जोड़ा है तोSettings > HTTPSमें जाकर HTTPS availability और HTTPS redirect दोनों को ऑन कर दें (Official HTTPS Guide)।
नए ब्लॉगर्स ये 4 सामान्य गलतियाँ बिल्कुल न करें
- Visible to Search Engines बंद रखना: हमेशा चेक करें कि
Settings > Privacy > Visible to search enginesका बटन On हो। अगर यह बंद रहा तो आपका ब्लॉग कभी Google में सर्च करने पर नहीं दिखेगा। - दूसरों का कंटेंट या इमेज कॉपी करना: किसी दूसरी वेबसाइट से आर्टिकल या बिना परमिशन की फोटो कॉपी करके अपने ब्लॉग पर न डालें, वरना Google AdSense का अप्रूवल नहीं मिलेगा।
- 2-3 पोस्ट लिखकर तुरंत AdSense के लिए अप्लाई करना: पहले अपने ब्लॉग पर कम से कम 15 से 25 उच्च-गुणवत्ता (High-Quality) वाले मूल आर्टिकल्स लिखें और सभी जरूरी पेजेस बना लें, उसके बाद ही Earnings टैब से AdSense के लिए आवेदन करें।
- भारी या टूटी हुई (Broken) थर्ड-पार्टी थीम लगाना: शुरुआत में Blogger की ऑफिशियल फास्ट थीम्स (जैसे Contempo, Soho, Emporio) या कोई भरोसेमंद, हल्की (Lightweight) और Mobile-Friendly थीम ही इस्तेमाल करें।
FAQs – About blog kya hai aur kaise banaye?
ब्लॉगिंग से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनमें नए ब्लॉगर्स के प्रमुख सवालों के जवाब शामिल हैं:
Q1: क्या मुझे ब्लॉगिंग करनी चाहिए?
हां, अगर आपको लिखने और नई जानकारियां साझा करने में रुचि है, तो आप ब्लॉगिंग की शुरुआत जरूर कर सकते हैं। आपको जिस भी विषय का ज्ञान है, उस पर नियमित रूप से उपयोगी जानकारी लिखकर और SEO सीखकर आप इसे आगे बढ़ा सकते हैं।
Q2: ब्लॉगिंग में क्या करना पड़ता है?
ब्लॉगिंग में अपनी रुचि और ज्ञान (Niche) के अनुसार लोगों की समस्याओं को हल करने वाले आर्टिकल्स लिखकर पब्लिश करना होता है। उदाहरण के लिए—शिक्षा, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं, स्वास्थ्य या सरकारी योजनाएं। आप अपने विषय के आधार पर नियमित पोस्ट लिखकर ट्रैफिक ला सकते हैं।
Q3: क्या Blogger पर ब्लॉग बनाने के लिए Domain लेना जरूरी है?
नहीं, Blogger पर ब्लॉग बनाने के लिए आपको पैसे खर्च करके Domain लेना अनिवार्य नहीं है। यहां आपको फ्री में .blogspot.com Subdomain मिलता है जिससे आप ब्लॉगिंग शुरू कर सकते हैं। बाद में जब चाहें तब Custom Domain जोड़ सकते हैं।
Q4: क्या सिर्फ मोबाइल फोन से ब्लॉगिंग कर सकते हैं?
हां जी, आप बिना कंप्यूटर या लैपटॉप के सिर्फ अपने मोबाइल फोन से भी पूरी ब्लॉगिंग कर सकते हैं। मोबाइल के Google Chrome ब्राउज़र में जाकर आप आसानी से ब्लॉग का सेटअप, थीम कस्टमाइजेशन और आर्टिकल पब्लिश करने का सारा काम कर सकते हैं।
Q5: मोबाइल से Blogger चलाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
मोबाइल पर ब्लॉग मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने फोन के Chrome Browser में blogger.com खोलें और मेनू से ‘Add to Home screen’ कर लें। इससे Blogger की सभी Settings, Layout और Theme के पूरे फीचर्स आपके फोन में ऐप की तरह काम करेंगे।
Q6: फ्री ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?
ब्लॉगिंग में इनकम कई तरीकों से होती है, जिनमें सबसे प्रमुख स्रोत Google AdSense (विज्ञापन) और Affiliate Marketing हैं। इसके अलावा आप स्पॉन्सरशिप, ई-बुक और ऑनलाइन कोर्स के जरिए भी कमाई कर सकते हैं—ये सभी ब्लॉगिंग में इनकम का प्रमुख जरिया हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हमने सीखा कि गूगल के फ्री ब्लॉगर प्लेटफार्म पर अपना ब्लॉग कैसे बनाते हैं (Blog kaise banaye step by step in Hindi)। इसके बारे में हमने ऊपर स्टेप-बाई-स्टेप पूरी जानकारी और जरूरी सेटिंग्स साझा की हैं ताकि आप भी बड़ी आसानी से अपना फ्री blog शुरू कर सकें।
अगर आप ब्लॉगिंग की फील्ड में नए हैं और बिना पैसे लगाए शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए एक मजबूत आधार का काम करेगी। जैसे-जैसे आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ने लगे, आप इसे मोनेटाइज करके इससे अच्छी कमाई भी शुरू कर सकते हैं।
उम्मीद करता हूं यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपके काम आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, और यदि ब्लॉग बनाने से जुड़ा आपका कोई भी सवाल है तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। धन्यवाद!
क्या यह Post Helpful था?
🙏 शुक्रिया!
हमें खेद है! कृपया नीचे कमेंट में बताएं कि क्या कमी है। आपकी राय से हम पोस्ट में सुधार करेंगे।
Comment करें ↓Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓


Nice article Thanks you for this information sir
बहुत अच्छी जानकारी दी आपने. धन्यवाद हम एक मोटिवेशनल ब्लॉग पर काम करते है क्या हमें आपके ब्लॉग से बैक लिंक मिलेगा. यानि गेस्ट पोस्ट कर सकते है.
Hello,
you have written good content thanks for sharing this with us
bahut hi achi information di bhai aapne. very good bro keep posting thanks
thank you brother