AdSense Me Recent Payment Status Kaise Check Kare?

Published: 22/02/2026 | Last updated: 22/February/2026 | 9d7c62d2439cd966acb84f78d49dcc3b Mr Waghela √
Select Language:

अगर ऐडसेंस में आपकी कमाई इंडिया में $100 या इससे ऊपर पहुंच चुकी है, तो ऐडसेंस कंपनी 20 से 25 तारीख को लगभग आपके चुने हुए पेमेंट मेथड पर पैसे भेज देती है। और इसका आपको एक ईमेल प्राप्त होता है जिसमें लिखा होता है “We sent a payment for your AdSense pub [Number] earnings on 21 Jan 2026.”

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

तो अगर आप अपने ऐडसेंस का रीसेंट पेमेंट स्टेटस देखना चाहते हैं, तो यहां पर मैं आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहा हूं उसके जरिए आप चेक कर सकते हैं।

AdSense Recent Payment Status Check Step by Step

AdSense Me Recent Payment Status Kaise Check Kare

AdSense जब भी आपका पेमेंट रिलीज करता है तो उस ऐडसेंस के साथ जुड़े हुए जीमेल एड्रेस पर एक ईमेल भेजता है।

तो सबसे पहले उस ईमेल में चेक करें कि “Google AdSense: Check your recent payment” नाम ईमेल मिला है क्या?

यह ईमेल इस प्रकार होता है:

“Check your recent payment

We sent a payment for your AdSense pub-Number. earnings on date [DD MM YY.

If you haven’t received your payment via bank transfer within 15 working days of the date of this email, please contact your bank for more details.”

इसका मतलब है, कि

हमने आपके AdSense पब्लिशर नंबर (pub-Number) से संबंधित दिनांक [DD MM YY] की आय का भुगतान कर दिया है।

यदि इस ईमेल की तिथि से 15 कार्यदिवसों के भीतर आपको बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भुगतान प्राप्त नहीं होता है, तो कृपया अधिक जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करें।

नोट: भुगतान आपके द्वारा चुनी गई भुगतान विधि के अनुसार भेजा जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपने बैंक वायर ट्रांसफर का चयन किया है तो भुगतान उसी माध्यम से भेजा गया होगा। आपके मामले में भुगतान आपकी चयनित विधि (जैसे बैंक ट्रांसफर, चेक या AdSense में उपलब्ध अन्य भुगतान विकल्प) के अनुसार किया गया होगा।

AdSense account में जाकर Check करें

सबसे पहले अपने AdSense अकाउंट में लॉगिन करें, उसके बाद sidebar में Payments पर टैप करके Payments info पर क्लिक करें।

AdSense Payments and Payments info button

Payments info >Transactions वाले भाग में View transactions पर क्लिक करें।

Payments info Transactions

अब यहां पर एक अगला पेज खुलेगा जिसमें आपके ऐडसेंस पेमेंट की पूरी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री दिखाई देगी।

अब इनमें से हाल ही में पेमेंट रिलीज हुआ है उसकी डिटेल सबसे ऊपर दिखाई देती।

यहां पर आपको Payment Date, Description और Amount देखने को मिलेगी।

अब आपको डिस्क्रिप्शन के जस्ट नीचे Payment date, Payment method और Payment number दिखेगा इस पर क्लिक करें Payment Receipt देख सकते हैं।

recent Payment stutas check option

जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो अगले ऑप्शन में के एडसेंस Payment Receipt खुलेगी।

Payment Receipt Print ya Download Kare

Payment Receipt

उस Payment Receipt में आपके ऐडसेंस की पेमेंट से जुड़ी पूरी डिटेल्स देखने को मिलेगी। जैसे की आपको किस विधि से पेमेंट भेजा गया है, पेमेंट नंबर, जहां से पेमेंट भेजा गया है उसका एड्रेस, Billing ID और आपकाएड्रेस और Tax identification number वगैरा देख पाएंगे।

AdSense Payment Receipt (ऐडसेंस भुगतान रसीद) एक बहुत ही उपयोगी पेमेंट प्रूफ होता है। यह रसीद इस बात का आधिकारिक प्रमाण होती है कि आपकी आय का भुगतान जारी कर दिया गया है।

आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं, ताकि यदि किसी कारणवश आपके AdSense ka Payment बैंक में लंबित (होल्ड) हो जाए या समय पर प्राप्त न हो, तो आप बैंक में जाकर इस Payment Receipt को Proof के तौर में दिखा सकें।

आवश्यकता पड़ने पर यह (Proof of Payment) के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।

कभी आपका ऐडसेंस का पेमेंट बैंक में होल्ड हो जाए तो आप बैंक में जाकर बोल सकते हैं कि “हमारा पेमेंट रिलीज हुआ लेकिन मिला नहीं है” उसके बाद बैंक के कर्मचारी आपको पेमेंट प्रूफ का पूछ सकते हैं की “पेमेंट भेजा गया तो उसका प्रूफ दिखाओ”

तो आप इस Payment Receipt को मोबाइल में स्क्रीनशॉट तौर पर भी दिखा सकते हैं या फिर इसकी जेरोक्स कॉपी निकाल कर भी उनको दे सकते हैं, ताकि वह आगे की जांच करेंगे और फिर आपका पेमेंट “dollar to rupees me convert” होकर आपको भेज दिया जाएगा।

निष्कर्ष

अगर Google AdSense में आपकी कमाई भारत में $100 या उससे अधिक हो जाती है, तो आमतौर पर हर महीने की 20 से 25 तारीख के बीच आपके द्वारा चुने गए भुगतान माध्यम से भुगतान भेज दिया जाता है।

लेकिन कई बार नए पब्लिशर्स को यह समझ नहीं आता कि पेमेंट भेजी गई है या नहीं, और इसका “Last Payment” और “Reset Payment” का स्टेटस कैसे चेक करें।

इस गाइड में हमने स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है कि AdSense में हालिया भुगतान (Recent Payment) की स्थिति कैसे देखें, पेमेंट हिस्ट्री कहाँ मिलती है, और यदि पेमेंट बैंक में रुकी हो तो उसका स्टेटस कैसे जांचें।

इसको भी पढ़ें:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment