नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Google Account (Gmail Account) को remove करना चाहते हैं, लेकिन इस बात से डर रहे हैं, कि कहीं मेरा जरूरी Data delete या Lose न हो जाए। तो यह पोस्ट बिल्कुल आपके लिए है।
इस गाइड में Google Account remove करने के 2 आसान तरीके दिए हैं, जिसकी मदद से आप अपना Gmail Account को Temporarily या Permanently remove कर सकते हैं – वो भी बिना किसी data को Lose किए।
आप चाहें तो बाद में उसी अकाउंट को दोबारा Sign in करके अपने फोन या कंप्यूटर में add भी कर सकेंगे।
इसमें ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है, कि Google Account remove करने से पहले अपने जरूरी data (Photos, Contacts, Emails, Drive files आदि) का backup जरूर ले लें, ताकि किसी भी तरह का data loss न हो।
इसलिए इस पोस्ट को आखिर तक ध्यान से पढ़ें, ताकि कोई भी step miss न हो और आप safe तरीके से Gmail account remove कर सकें।
तो चलिए बिना किसी confusion के जानते हैं कि Important Data को Safe रखते हुए Gmail Account कैसे Remove करें? और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Gmail account remove करना क्या है?

Gmail अकाउंट Remove करने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि Gmail Account Remove करना आखिर होता क्या है।
जब हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी Gmail अकाउंट से Sign in करते हैं, तो वही अकाउंट उस डिवाइस पर मौजूद कई Google services को manage करता है।
जैसे कि:
- Google Play Store में Sign in
- Email भेजना और प्राप्त करना
- Contacts और अन्य Google services का इस्तेमाल करना
आजकल एक ही डिवाइस में एक से ज़्यादा Gmail अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं और ज़रूरत के अनुसार किसी भी अकाउंट को select करके काम किया जा सकता है।
लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जब हम किसी दूसरे Gmail अकाउंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं और पुराने अकाउंट को उस मोबाइल या कंप्यूटर में रखना ज़रूरी नहीं लगता।
ऐसे में उस Gmail अकाउंट को डिवाइस से Remove करना ही सही विकल्प होता है। तब उसको डिवाइस से हटाना पड़ता है, इसी को ही जीमेल अकाउंट रिमूव या हटाना बोलते हैं।
जीमेल अकाउंट को रिमूव करना और डिलीट करना: दोनों में क्या फर्क है?
जीमेल अकाउंट रिमूव करने और डिलीट करने में क्या फर्क है, कौन-सा ऑप्शन सही है? अगर आपको अपने फोन या कंप्यूटर से जीमेल को हटाना है, तो पहले इसको समझना बहुत जरूरी है।
चलिए में यहाँ पर इस confusion को दूर कर देता हूँ:
Remove karne ka Arth ⤵️
- Gmail account remove करने का मतलब है, आप सिर्फ अपने उस डिवाइस से ही अकाउंट को हटाना चाहते हैं। इससे आपका जीमेल अकाउंट पूरी तरह से डिलीट नहीं होगा ➙ सिर्फ उस Phone में ही रिमूव होगा।
- इसी जीमेल को अगर किसी दूसरे डिवाइस में Sign in किया हुआ है, तो वहां पर वैसा का वैसा ही रहेगा हटेगा नहीं।
Delete Karne ka Arth ⤵️
- दूसरी ओर, अगर आप Gmail account delete कर लेते हैं, तो एक बार जब आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा तो उसमें जो भी डाटा है वो सब Lost हो जायेगा।
- Google की एक समय सीमा के बाद आपका Gmail account permanently delete हो जाता है, फिर उसको रिकवर नहीं कर सकते है। तो पहले इस अंतर को समझ लो, उसके बाद सोचें कि क्या करना चाहते हो? ➙ (Delete ya Remove)
- इसको भी जरूर पढ़ें: Gmail me Sign in और Login क्या है? और kaise kare? (Step Vaise Guide)
Important Data को Safe रखते हुए Gmail Account कैसे Remove करें? (Step by Step Guide)
अगर आप gmail account remove करना चाहते है अपने मोबाइल या कंप्यूटर से, तो यहाँ पर मैं 3 तरीके से रिमूव करना सिखाऊंगा। (2) Mobile Method और (1) Computer के लिए Method.
Mobile और Computer से Gmail Account को बिना डाटा लॉस किए हटने के लिए, इन जरूरी डाटा को बैकअप के रूप में डाउनलोड करके लें:
- Emails (Inbox, Sent, Drafts)
- Google Photos (Backup की गई Photos & Videos)
- Google Drive Files (Documents, PDFs, IDs)
- YouTube Channel, Videos, Subscriptions
- Contacts & Call Sync Data
- App Data (Play Store, Google Login Apps)
- Saved Passwords (Chrome Password Manager)
- Location History & Maps, Google Business Profile (Business Info, Reviews) data.
- Google Pay Transaction History
- Third-party website access login data.
- Blogger, workspace, Search Console,
- Google Ads (Campaigns, Ads Data)
- Ad Manager / AdSense, AdMob (Earnings, Payment Info)
इनके अलावा भी गूगल की कई सारी प्रोडक्ट और सर्विसे हैं, अगर वहां पर आपका डाटा है तो उसका भी बैकअप और डाउनलोड जरूर लें।
Mobile से Gmail Account कैसे Remove करें?
मोबाइल फोन में Gmail अकाउंट को Remove करने के 2 आसान तरीके होते हैं। इन तरीकों की मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपने फोन से Gmail Account हटा सकते हैं।
अगर आप पूरा लेख नहीं भी पढ़ना चाहते, तो भी कोई बात नहीं, इस पोस्ट में दिए गए step-by-step screenshots को देखकर भी आप आसानी से अपना Gmail अकाउंट मोबाइल और कंप्यूटर से Remove कर सकते हैं।
पहला तरीका: Mobile Settings से Gmail Account Remove करें
इस तरीके में हम मोबाइल की Settings के ज़रिए Gmail अकाउंट को Remove करते हैं।
Step 1: मोबाइल की Settings खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल फोन की Settings में जाएँ।Settings में आपको Users & Accounts / Accounts (फोन के मॉडल के अनुसार नाम अलग हो सकता है) का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें।

Step 2: Google Account पर क्लिक करें
अब Users & Accounts सेक्शन में आपको “Google” नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।इस पर क्लिक करें।

Step 3: Remove करने वाला Gmail Account चुनें
यहाँ आपके फोन में जुड़े हुए सभी Gmail Accounts की लिस्ट दिखाई देगी। अब जिस Gmail अकाउंट को आप Remove करना चाहते हैं, उस पर टैप करें।

Step 4: Remove Account option चुनें
Email Address पर टैप करने पर एक अगला Account and sync Page खुलेगा, उसमें आपको ऊपर दाईं तरफ (Right Side Corner) में तीन डॉट (⋮) दिखाई देंगे। इन तीन डॉट पर टैप करें और Remove Account के option को चुनें।

Step 5: Confirm करके Remove करें
अब आपको नीचे की तरफ Remove Account का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करने पर एक warning message दिखेगा:
“Removing this account will delete all of its messages, contacts and other data from this phone.”
इस warning का मतलब है कि:
- Contacts
- Messages
- और इस अकाउंट से जुड़ा फोन का data सिर्फ़ इस मोबाइल से हटेगा, Google account permanently delete नहीं होगा।

पहले अकाउंट को Confirm करके फिर हटाएं करें:
अब Remove Account बटन पर फिर से टैप करें। जैसे ही आप confirm करेंगे, आपका Gmail अकाउंट इस मोबाइल फोन से सफलतापूर्वक Remove हो जाएगा।
बस हो गया बजाओ ताली 👏
दूसरा तरीका: Gmail App से Gmail Account Remove करें
इस तरीके में हम Gmail App की मदद से Gmail अकाउंट Remove करना सीखेंगे, जो ज़्यादातर नए मोबाइल फोन में पहले से इंस्टॉल होता है।
Step 1: Gmail App खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Gmail App खोलें।
Step 2: Profile Photo पर टैप करें
Gmail App के ऊपर दाईं तरफ (Right Side Corner) में आपकी Profile Photo या नाम का पहला अक्षर दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

Step 3: Manage accounts on this device पर जाएँ
अब दाईं तरफ एक छोटा सा menu खुलेगा। यहाँ सबसे नीचे “Manage accounts on this device” पर क्लिक करें।

Step 4: Account का प्रकार चुनें
Manage accounts on this device पर क्लिक करने के बाद अगली सेटिंग में आपके सामने दो प्रकार Account दिखाई देंगे, एक Personal (IMAP) और दूसरा Google जो जीमेल का अकाउंट के लिए हैं।

अगर आप Custom Domain वाला Email address रिमूव करना चाहते हैं, तो Personal (IMAP) ऑप्शन चुने। और जीमेल अकाउंट के लिए Google नाम पर क्लिक करें।
Step 5: Email Address पर टैप करें
अब आपके फोन में जुड़े हुए सभी Gmail account की लिस्ट दिखाई देगी। अब आप जिस Gmail Account (Email Address) को आप Remove करना चाहते हैं, उस पर टैप करें।

Step 6: तीन डॉट (⋮) पर टैप करें
अगले पेज में ऊपर दाईं तरफ कोने में तीन डॉट (⋮) दिखाई देंगे। इन तीन डॉट पर टैप करें।

Step 7: Remove Account पर क्लिक करें
अब अगले account and sync Page में ऊपर दाईं तरफ कोने में एक छोटी सी पॉप-अप screen खुलेगी, जिसमें Sync now के जस्ट नीचे Remove Account पर टैप करें।

Step 8: Confirm करके Remove करें
रिमूव अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही Confirmation के लिए वार्निंग वाला मैसेज के साथ नीचे एक पॉप अप खुलेगा। उसको पढ़ें, समझें उसके बाद फिर Remove Account बटन पर क्लिक करें।

अब आपका Gmail अकाउंट इस मोबाइल फोन से सफलतापूर्वक रिमूव हो जाएगा।
Laptop या Computer में Gmail Account Remove करने का तरीका
इस वाले तरीके से आप कंप्यूटर और लैपटॉप में जीमेल अकाउंट को आसानी रिमूव कर पाएंगे।
Step 1: Email software खोलें
कंप्यूटर लैपटॉप में जीमेल अकाउंट को रिमूव करने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर में Email नाम का software आता है, जिसके जरिए हम ईमेल भेजते है और रिसीव करते हैं, उसको खोलना है।
उसके बाद जीमेल आईडी को चुनना है, जिसको आप रिमूव करना चाहते हैं।
Step 2: Manage Account पर जाएं
Email Setting के ऑप्शन पर क्लिक करना है, उसके बाद राइट से left side, में सभी setting Options का पेज scroll होगा, उसमें से Manage Account पर क्लिक करना है।
Step 3: Gmail option चुनें
Select an account to Edit Settings में जीमेल अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 4: Delete account form this device पर क्लिक करें
इस सेटिंग में Delete account form this device इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 5: Confirm karke delete Karen
अगले पेज में एक Warning message show होगा जिसमें यह पूछा जाएगा, कि क्या तुम यह अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं? अगर (YES) तो नीचे दिए गए डिलीट बटन पर क्लिक करके अकाउंट को डिलीट कर दें।
इस simple से तरीके से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जीमेल अकाउंट को रिमूव कर सकते हैं।
- Laptop Me Screenshot Kaise Le { 5 Easy Ways }
- Mobile Wifi Hotspot Se Laptop Wifi Connect कैसे करें
- Android Me Fingerprint Lock Kaise Lagaye
जीमेल अकाउंट हटाने के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs)
Gmail अकाउंट हटाने को लेकर यूज़र्स के मन में कई सवाल होते हैं। यहाँ हमने उन सामान्य सवालों और उनके आसान जवाबों को शामिल किया है।
Gmail Account Remove करने से क्या मेरा डाटा delete हो जाता है?
अगर आप सिर्फ मोबाइल से अकाउंट remove करते हैं, तो डाटा डिलीट नहीं होता।लेकिन अगर पूरा Google अकाउंट delete करते हैं, तो Gmail, Drive, Photos आदि डाटा हट जाता है। इसलिए पहले बैकअप लेना ज़रूरी है।
Mobile से Gmail account remove करने पर क्या Google account delete हो जाता है?
नहीं, मोबाइल से Gmail अकाउंट हटाने पर सिर्फ उस डिवाइस से अकाउंट remove होता है। Google अकाउंट पूरी तरह डिलीट नहीं होता है। आप उसी अकाउंट को दूसरे डिवाइस में फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Gmail account remove करने और delete करने में कौन-सा option safe है?
अगर आप सिर्फ फोन बदल रहे हैं या बेच रहे हैं, तो गूगल अकाउंट remove करना ज़्यादा सुरक्षित है। इससे आपका अकाउंट और डाटा सुरक्षित रहता है और बाद में फिर इस्तेमाल किया जा सकता है। Delete ऑप्शन तभी चुनें, जब आपको अकाउंट हमेशा के लिए बंद करना हो और डाटा की ज़रूरत न हो।
अगर phone बेचने से पहले Gmail account remove न करें तो क्या होगा?
अगर Gmail अकाउंट remove नहीं किया गया, तो नया यूज़र फोन इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। फोन में Factory Reset Protection (FRP Lock) लग सकता है। सबसे जरूरी बात, इससे आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों को खतरा हो सकता है।
इसलिए मोबाइल को सेल करनेसे पह फैक्ट्री रिसेट मारे, और बिल्कुल क्लीन करके दें।
Gmail account delete करने से YouTube, Drive और Photos का क्या होगा?
Gmail अकाउंट डिलीट करने पर उससे जुड़ी सभी Google सेवाएँ बंद हो जाती हैं। YouTube चैनल, Drive फाइल्स और Photos का डाटा भी डिलीट हो जाता है।
यही कारण है, कि खता डिलीट करने से पहले उस खाते का बैकअप लेने सलाह दी जाती है।
बिना password जाने Gmail account remove किया जा सकता है क्या?
आमतौर पर पहले से लॉगिन किए हुए और डिवाइस में ऐड किए हुए अकाउंट को रिमूव करने के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ती है, आप बिना पासवर्ड भी रिमूव कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
इस पोस्ट में Gmail अकाउंट को Remove करने की प्रक्रिया को इतना आसान और अपडेटेड तरीके से समझाया गया है कि आप चाहें तो सिर्फ दिए गए screenshots देखकर भी आसानी से Gmail अकाउंट Remove कर सकते हैं।
गाइड को नए Android और Gmail App के लेटेस्ट बदलावों के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि किसी भी स्टेप में कन्फ्यूजन न हो और आपका Important Data पूरी तरह सुरक्षित रहे।
अगर आप Gmail अकाउंट Remove करने का सरल, भरोसेमंद और ताज़ा तरीका ढूंढ रहे थे, तो यह पोस्ट आपके लिए पूरी तरह उपयोगी साबित होगी।
उम्मीद है यह updated और practical guide आपके लिए मददगार साबित होगी। अगर आपके कोई सवाल है, तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकता है।
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓



