Green, Yellow और Red– मौसम की चेतावनियों में इन रंगों का क्या अर्थ है?

मौसम की चेतावनी में रंगों का महत्व क्या है और क्या संकेत देते हैं? जानें Green Yellow और Red कलर की चेतावनियों का क्या है बमतल, जानने के लिए पढ़ें पूरी पोस्ट को और रंगों के संकेतों को समझें!

जब आप मौसम विज्ञान की वेबसाइट पर जाते हैं और वहां पर मौसम से संबंधित जानकारी पढ़ते हैं तो वहां पर आपने देखा होगा की कलर का उपयोग होता है जैसे की पीले कलर की चेतावनी (yellow color warning) रेड अलर्ट (Red Alert) इस तरह का कलर का उपयोग देखा होगा, तो चलिए आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की मौसम की जानकारी में  कलर का उपयोग एक-एक करके समझते हैं और किस कलर को किस तरह से और किस कारण से उपयोग किया जाता है उसको भी हम एक-एक करके जानेंगे। 

कई बार मौसम विभाग बारिश होने की संभावनाओं को बताता है साथ में हवामान से लेकर आंधी तूफान या बहुत भारी बारिश होने की संभावनाओं को भी दर्शाता है, तो यह कलर आपको उन सारी संभावनाओं को समझने में मदद करता है, जैसे कि आज कितना प्रतिशत बारिश होगी, तूफान आने वाला है, तो उसकी रफ्तार वगैरा किस तरह से हो सकती है, वह सब समझने में भी कलर का उपयोग बहुत ही भूमिका निभाता है। 

जिस तरह के मौसम की संभावनाएं होती है उस तरह का कलर भी दर्शाया जाता है, उदाहरण के लिए, मान लो की आज आपके शहर या गांव में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, तो वहां पर (Light green and dark green color) हल्के हरे कलर और गहरे हरे कलर और पीले कलर की चेतावनी (Yellow colour warning) दी जाती है। वही भारी बारिश की संभावनाएं होती है तो वहां पर नारंगी कलर की चेतावनी (Orange colour warning) को दर्शाया जाता है।

image by imd: Colour Wise weather information
image by imd: Colour Wise weather information

इसी तरह अत्यधिक भारी बारिश (Extremely heavy rain) के लिए लाल कलर में अलर्ट जारी किया जाता है, Red alert दिखाया जाता है।

मौसम की चेतावनियों में Color के उपयोग को कैसे समझें? आईए जानते हैं 

मौसम की चेतावनियों में Color के उपयोग को कैसे समझें? आईए जानते हैं

Green Color, No Warning: जब हल्के स्तर की बारिश होने की संभावना होती है तब हरे कलर में मौसम का अपडेट दिखाया जाता है लेकिन इसमें कोई चेतावनी नहीं दी जाती है। जब हल्के कलर हरा रंग और गहरा हरा रंग दिखाया जाता है तो इसमें 01 से 15.5 mm तक बारिश होने की संभाव ना होती है। 

Aqua Blue Color, Moderate Rainfall: जब मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावनाएं होती है तब का आसमानी नीले कलर में चेतावनी दी जाती है। इसमें 15.6 से 64.4 mm तक बारिश होने की संभावना होती है। 

Yellow Color Warning, Heavy Rainfall: जब भारी बारिश होने की संभावनाएं होती है तब इस पीले कलर की चेतावनी जारी की जाती है, और इसमें 64.5 mm से 115.5 mm तक बारिश होने की संभावना होती है।

Orange Color Warning, Very Heavy Rainfall: जब अति भारी बारिश होने की संभावना रहती है तब नारंगी कलर में अलर्ट जारी किया जाता है और इसमें 115.5 mm से लेकर 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना रहती है। 

Red Color Alert, Extremely heavy rainfall: जब अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना होती है तब लाल कलर में Alert जारी किया जाता है और इसमें 204.5 मिलीमीटर या इससे ज्यादा बारिश होने की संभावनाएं होती है।

Weather Color wise warning meaning

उदाहरण के लिए आप इस स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं यहां पर आप देखेंगे तो मौसम विभाग द्वारा ColourWise मौसम के बारे में जानकारी दी गई है।

Colourwise weather warnings
image imd: Colourwise weather warnings

मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट क्यों जारी किया जाता है और येलो कलर की चेतावनी क्या है, Extremely heavy rain के लिए कौन सा कलर की चेतावनी जारी की जाती है इन सब की जानकारी हमने इस पोस्ट में दी है, उम्मीद करता हूं पोस्ट अच्छी लगेगी धन्यवाद।

Share & Help Your Friends 👇

Hi friends, I’m M.R. Waghela, founder of IndianBlogHelp.com. I share useful info about blogging, govt schemes, Banking, & Tech tips on this website. Explurger | Facebook

Leave a Comment