आज बारिश के कितने पर्सेंट चांस हैं? (Rain Percentage + Live Check)

Barish kitni percent hai: क्या आपने कभी अपने मोबाइल में मौसम देखते समय 50% या 80% बारिश लिखा हुआ देखा है और सोचा है कि इसका असली मतलब क्या होता है? बहुत से लोग समझते हैं कि 50% का मतलब आधे समय बारिश होगी, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

इस पोस्ट में हम आसान भाषा में समझेंगे कि बारिश कितने पर्सेंट है इसका क्या मतलब होता है (Rain Percentage Meaning in Hindi) और साथ ही यह भी जानेंगे कि आप अपने गांव या शहर में बारिश होने की संभावना कैसे देख सकते हैं।

बारिश कितने पर्सेंट है? इसका क्या मतलब होता है?

barish ke kitne percent chance hai - अपने गांव में कब होगी बारिश

जब आप मौसम ऐप या गूगल पर देखते हैं कि आज 50% या 80% बारिश है, तो इसका मतलब यह नहीं होता कि आधे दिन बारिश होगी। इसका मतलब होता है कि उस स्थान पर बारिश होने की कितनी संभावना है।

इसको मौसम की भाषा में Probability of Precipitation (PoP) कहा जाता है, यानी बारिश होने की संभावना।

उदाहरण के लिए:

  • 50% बारिश = बारिश होने की 50% संभावना (हो भी सकती है, नहीं भी)
  • 80% बारिश = बारिश होने की संभावना बहुत ज्यादा है।
  • 0% बारिश = बारिश होने का कोई चांस नहीं है।

इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रतिशत केवल संभावना दिखाता है, यह पक्का नहीं होता कि बारिश होगी ही होगी, क्योंकि मौसम कभी भी बदल सकता है।

आज बारिश होने की कितने प्रतिशत संभावना है? (Live देखें)

Aapki location dhundh rahe hain...
⚠️
Kuch galat ho gaya. Kripya location allow karein.
--
--
🌧️ Barish Hone Ki Sambhavna
-- %
Andaza laga rahe hain...
🌤️
--
--
🌡️
Taapman
--
Celsius
💧
Aardrata
--
Percent
🌬️
Hawa
--
km/ghanta
☁️
Badal
--
Percent

ऊपर दिए गए लाइव Live Weather में आपको सबसे ऊपर बड़े और साफ अक्षरों में आज बारिश होने की कितनी प्रतिशत संभावना है, यह तुरंत दिखाई देता है। जैसे कि अगर 0% दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, और अगर प्रतिशत ज्यादा है तो बारिश होने के चांस भी उतने ही ज्यादा होंगे।

इसके नीचे आपको मौसम से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी भी मिल जाती है, जैसे तापमान, हवा की गति, नमी (humidity) और बादलों की स्थिति, जिससे आप आसानी से अपने इलाके के मौसम का पूरा अंदाजा लगा सकते हैं।

क्या 50% का मतलब आधे समय बारिश होती है?

नहीं, 50% का मतलब यह नहीं है कि आधे समय या आधे इलाके में बारिश होगी। इसका सीधा मतलब होता है कि उस जगह पर बारिश होने की संभावना 50% है।

इसी तरह अगर 90% या 99% दिख रहा है, तो इसका मतलब होता है कि बारिश होने की संभावना बहुत ज्यादा है और अधिकतर मामलों में बारिश हो जाती है।

मौसम की जानकारी क्यों जरूरी है?

आप सबको पता है कि खासकर अगर हम किसान हैं तो मौसम की जानकारी रखना बहुत ही जरूरी है। बुवाई और कटाई के समय अगर हमें मौसम के बारे में सही जानकारी नहीं होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

इसलिए बारिश होने की संभावना और (बारिश का प्रतिशत) जानना बहुत जरूरी होता है ताकि हम पहले से तैयारी कर सकें।

Aaj kitne percent barish hai? मुझे कैसे पता चलेगा

आज के समय में इंटरनेट के जरिए आप आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर से यह पता कर सकते हैं कि आज बारिश होने की कितनी संभावना है।

इसके लिए आप weather app या वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपको बारिश का प्रतिशत (rRin percentage) दिखाया जाता है।

अपने गांव में बारिश का प्रतिशत कैसे देखें?

सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में weather app खोलें या डाउनलोड करें। आप Google Play Store से AccuWeather, Weather & Radar या Mausam app का उपयोग कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए यह गाइड देखें 👉 Barish Dekhne Wala App की पूरी जानकारी

अब ऐप खोलकर अपने गांव या शहर का नाम सर्च करें। इसके बाद आपको वहां का मौसम की जानकारी दिखाई देगी जिसमें बारिश होने का प्रतिशत भी लिखा होता है।

जैसे ही आप Percentage देखते हैं, तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि बारिश होने की संभावना कितनी है।

कैसे पता चलता है कि बारिश होने वाली है?

बारिश होने की संभावना जानने के लिए आपको अपने मोबाइल में AccuWeather या किसी भी weather App को खोलना होता है। ऐप खोलने के बाद जब आप अपने Location का weather देखते हैं, तो आपको एक सेक्शन दिखाई देता है जिसमें अलग-अलग जानकारी दी होती है, जैसे कि तापमान, हवा की गति, UV Index आदि।

इसी सेक्शन में आपको “Probability of Precipitation” का ऑप्शन दिखाई देगा, जैसा कि नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। यही वह जगह है जहां से आप जान सकते हैं कि बारिश होने की कितनी प्रतिशत संभावना है।

weather app mein probability of precipitation yani barish hone ka percentage dikhaya gaya hai

उदाहरण के लिए अगर यहां 70% या उससे ज्यादा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि बारिश होने की संभावना काफी ज्यादा है। वहीं अगर 0% या बहुत कम प्रतिशत दिख रहा है, तो बारिश होने की संभावना बहुत कम होती है।

इसके अलावा इस ऐप में आपको Probability of Thunderstorms भी देखने को मिलता है, जिससे यह पता चलता है कि आंधी, बिजली या तूफान आने की कितनी संभावना है। साथ ही wind speed और Cloud cover जैसी जानकारी भी दी जाती है, जिससे आप मौसम का और सही अंदाजा लगा सकते हैं।

दूसरा तरीका: गूगल से बारिश का प्रतिशत देखें

अब आपको गूगल भी यह बता देता है कि आपके गांव में बारिश होगी या नहीं। इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल सर्च में अपने गांव का नाम या “Aaj barish ka mausam” लिखकर सर्च करना है।

लेकिन ध्यान रहे, कि इसके लिए आपको अपना सही लोकेशन सेलेक्ट करना जरूरी होता है, क्योंकि गूगल आपके लोकेशन के आधार पर ही मौसम की जानकारी दिखाता है।

जैसे ही आप ‘Aaj Ka Mausam’ सर्च करते हैं, तो आपको नीचे “Choose area” का ऑप्शन दिखाई देगा, जैसा कि आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

google weather choose area option

अब आपको इस “Choose area” ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने लोकेशन चुनने का पेज खुल जाएगा, जिसमें आप अपने गांव या शहर का नाम चुन सकते हैं।

अगर आप अपना सटीक लोकेशन देखना चाहते हैं, तो नीचे “Use precise location” पर क्लिक करें और लोकेशन एक्सेस की परमिशन Allow कर दें।

use precise location google weather

जैसे ही आप लोकेशन Allow करते हैं, गूगल आपको आपके वर्तमान स्थान के अनुसार मौसम की पूरी जानकारी दिखा देगा, जिसमें तापमान, हवा की गति और अन्य जानकारी भी शामिल होती है।

अब यहां पर आपको ऊपर “Precipitation” का एक ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

barish percentage precipitation google weather

इस सेक्शन में आपको हर घंटे के हिसाब से बारिश होने की संभावना दिखाई देती है। यानी आप देख सकते हैं कि अभी कितने प्रतिशत बारिश है और आने वाले घंटों में यह कितना बदल सकता है।

उदाहरण के लिए: अगर किसी समय 60% या 70% दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि उस समय बारिश होने की संभावना ज्यादा है। वहीं अगर 0% या बहुत कम प्रतिशत दिखता है, तो बारिश होने की संभावना बहुत कम होती है।

इस तरह आप आसानी से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आज आपके इलाके में बारिश कब हो सकती है और किस समय ज्यादा संभावना है।

इसके अलावा दोस्तों एक और तरीका है बारिश का पता करने के लिए, वह तरीका यह है कि आप अपने मोबाइल में वेदर का विजेट ऐड कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको बारिश कब होगी मोबाइल से पता करें इस पोस्ट में मिल जाएगी।

FAQs:

50% बारिश का क्या मतलब होता है?

50% का मतलब है कि उस स्थान पर बारिश होने की संभावना 50% है।

80% बारिश का क्या मतलब है?

80% का मतलब है कि बारिश होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

बारिश का प्रतिशत कैसे देखें?

आप weather app या Google पर अपने स्थान का मौसम देखकर precipitation या rain percentage से पता कर सकते हैं।

क्या 100% बारिश का मतलब पक्की बारिश होती है?

100% का मतलब है कि बारिश होने की संभावना बहुत ज्यादा है, लेकिन मौसम में बदलाव संभव है।

अपने स्थान का लाइव बारिश प्रतिशत देखें?

नीचे दिए गए टूल की मदद से आप अपने वर्तमान स्थान के अनुसार बारिश होने की संभावना (Rain Percentage) लाइव देख सकते हैं ↑ इसके लिए आपको अपने ब्राउज़र में लोकेशन की अनुमति देनी होगी।

निष्कर्ष

तो अब आप समझ गए होंगे कि बारिश का प्रतिशत क्या होता है (50 Percent rain meaning) और इसे कैसे समझें। इस पोस्ट में हमने आसान तरीके से बताया है कि आप अपने गांव या शहर में बारिश होने की संभावना कैसे देख सकते हैं।

इसके अलावा वेदर से रिलेटेड हमने अन्य पेस्ट भी लिखी है जिसमें:

जिसको पढ़कर आप मौसम से अप टू डेट रह सकते हैं।

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment

  

🔥 Digital Tools

     
    Image to PDF Converter     Age Calculator     Marks Percentage Calculator     AdSense CTR     Date Of Birth Calculator     Fuel consume & Cost Calculator