दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लॉन्च डेट और इतिहास

Published: 19/10/2025 | Last updated: 19/October/2025 | 9d7c62d2439cd966acb84f78d49dcc3b Mr Waghela √
Select Language:

हम जिस डिजिटल दुनिया में जी रहे हैं, वहां सोशल मीडिया ऐप्स ने हमारे जुड़ने, बात करने और सोचने का तरीका ही बदल दिया है। तो आइए जानते हैं कि इन popular apps के बारे और कैसे और कब यह शुरू हुए, हमारी जिंदगी पर कैसा असर डाला, इन सब पर भी बात करेंगे।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

आज की पोस्ट में हम दोस्तों जानेंगे कि, गूगल का जन्म कब हुआ था, फेसबुक को लांच कब किया गया साथ, इंस्टाग्राम का मालिक कौन है और उसका इतिहास इन सब के बारे में और याहू, यूट्यूब और व्हाट्सएप इन सब के बारे में भी जानेंगे।

लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स और उनके लॉन्च होने का समय और जर्नी

दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लॉन्च डेट और इतिहास

Facebook – लॉन्च टाइम 4 फरवरी 2004

Facebook की शुरुआत 4 फरवरी 2004 को मार्क ज़करबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने कॉलेज हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की थी।फेसबुक को शुरू में “TheFacebook” कहा जाता था, जो सिर्फ कॉलेज के छात्रों के लिए बनाया गया था।

कुछ ही महीनों में यह इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे सभी लोगों के लिए भी खोल दिया गया। आज फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क है, जहां लोग फोटो, वीडियो और विचार पब्लिश करते हैं। इसने ऑनलाइन दोस्ती और सामाजिक जुड़ाव का अर्थ ही बदल दिया है।

WhatsApp – लॉन्च टाइम 24 फरवरी 2009

WhatsApp को Brian Acton और Jan Koum ने 24 फरवरी 2009 को लॉन्च किया था। इसकी खासियत यह थी कि इसमें यूजर्स बिना किसी SMS चार्ज के इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेज सकते थे।

profile logo ➤ को सिलेक्ट करें
Google Logo पर अपनी पसंद बनाएं

समय के साथ इसमें वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और स्टेटस जैसी सुविधाएं जुड़ती गईं। आज के समय में WhatsApp App हर स्मार्टफोन यूज़र की जरूरत बन चुका है और दुनिया के लगभग हर कोने में इस्तेमाल हो रहा है।

Instagram – लॉन्च टाइम 6 अक्टूबर 2010

Instagram को 6 अक्टूबर 2010 को Kevin Systrom and Mike Krieger ने लॉन्च किया था। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां लोग फोटो और वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी के पल साझा कर सकते थे।

Instagram की सबसे बड़ी खासियत इसके फ़िल्टर और Editing Tools हैं, जिन्होंने मोबाइल फोटोग्राफी को एक नई पहचान दी है। आज के समय में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं है, बल्कि इन्फ्लुएंसर्स और Brand Marketing का प्रमुख मंच बन चुका है।

Google – लॉन्च डेट 4 सितंबर 1998

Google ka janm 4 सितंबर 1998 को हुआ था और Larry Page और Sergey Brin ने गूगल को शुरू किया था।

Google शुरुआत में सिर्फ एक Search Engine था, लेकिन इसकी सटीकता और तेज परिणामों ने इसे बाकी सभी से आगे कर दिया।

आज के समय में Google न सिर्फ जानकारी खोजने का माध्यम है बल्कि YouTube, Gmail, Maps और Android जैसे अनगिनत प्रोजेक्ट्स का जनक भी है। इसने पूरी दुनिया के डिजिटल ज्ञान को एक क्लिक पर ला दिया।

गूगल ने कई लोगों को पैसा कमाने का अवसर देने के साथ-साथ कितने लोगों को लखपति और करोड़पति भी बनाया है यूट्यूब और ब्लागिंग के माध्यम से।

Yahoo – लॉन्च डेट जनवरी 1994

Yahoo इंटरनेट युग के सबसे शुरुआती नामों में से एक है। इसकी शुरुआत जनवरी 1994 में जेर्री यांग और डेविड फिलो ने “Jerry’s Guide to the World Wide Web” के नाम से की थी। बाद में इसे Yahoo कहा गया।

Yahoo एक ऐसा पोर्टल बना जो ईमेल, न्यूज़, सर्च इंजन और चैट जैसी कई सेवाओं के लिए जाना गया। 90 के दशक में Yahoo इंटरनेट का पर्याय बन गया था।

Twitter – लॉन्च डेट 15 जुलाई 2006

Twitter को 15 जुलाई 2006 को जैक डोर्सी, नोहा ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स ने लॉन्च किया था।

इसकी खासियत थी 140 अक्षरों में अपनी को बात कहना।

ट्वीट का यह अनोखा तरीका जल्दी ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया। राजनीति से लेकर मनोरंजन तक, ट्विटर ने विचारों के त्वरित आदान-प्रदान की एक नई दुनिया बनाई है।

बाद में एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को Twitter को आधिकारिक रूप से खरीद लिया। और इस सौदे की कुल कीमत थी 44 अरब डॉलर, लगभग ₹3.6 लाख करोड़ रुपये।

उसके बाद 23 जुलाई 2023 को ट्विटर का नाम बदलकर “X” कर दिया।

Snapchat – लॉन्च डेट जुलाई 2011

Snapchat जुलाई 2011 में लॉन्च हुआ था और ये शुरू में “Picaboo” नाम से जाना जाता था। बाद में इसका नाम बदलकर Snapchat कर दिया गया।

Snapchat की सबसे अनोखी बात यह थी कि इसमें भेजी गई फोटो और वीडियो कुछ सेकंड में खुद गायब हो जाते थे। इन्हीं फ्यूचर्स ने Snapchat को युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बना गया और इसके बाद “Stories” का ट्रेंड सोशल मीडिया की पहचान बन गया।

Skype – लॉन्च डेट 29 अगस्त 2003

Skype को 29 अगस्त 2003 को लॉन्च किया गया था। यह एक ऐसा ऐप था जिसने पहली बार इंटरनेट के जरिए वॉइस और वीडियो कॉल को आसान बना दिया।

बिना मोबाइल नेटवर्क के ऑनलाइन बात करने की सुविधा उस समय क्रांतिकारी बदलाव थी। बाद में इसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया और यह दुनिया भर के बिज़नेस और व्यक्तिगत संचार का अहम माध्यम बन गया।

YouTube – लॉन्च डेट 14 फरवरी 2005

YouTube की शुरुआत 14 फरवरी 2005 को तीन पूर्व PayPal कर्मचारियों, स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने की थी।

इसका मकसद था लोगों को वीडियो शेयर करने का आसान प्लेटफॉर्म देना। पहला वीडियो “Me at the zoo” नाम से अपलोड किया गया था।

आज YouTube मनोरंजन, शिक्षा और जानकारी का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है, जहां हर सेकंड हजारों वीडियो अपलोड होते हैं।

YouTube की सबसे खास बात, यह कई लोगों के घर की रोजी-रोटी चलाता है।

इसको भी पढ़ें: YouTube से पैसे कमाने के 5 बेस्ट तरीके हिंदी में

FAQs – Social Media Apps से जुड़े रोचक प्रश्न;

Google का पहले नाम क्या था?

Google का पहला नाम “BackRub” था। इसे 1996 में लैरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। बाद में 15 सितंबर 1997 को इसका नाम बदलकर Google रखा गया।

Google का जन्मदिन कब मनाया जाता है?

Google हर साल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाता है।

Facebook का पहले नाम क्या था?

Facebook का शुरुआती नाम “TheFacebook” था।

Snapchat को पहले किस नाम से बुलाते थे?

Snapchat का पहला नाम “Picaboo” था।

Instagram का असली मालिक कौन है?

Instagram के असली मालिक Kevin Systrom और Mike Krieger हैं।

Facebook ka malik kis desh ka hai?

Facebook (अब Meta Platforms Inc.) का मालिक Mark Zuckerberg (मार्क जुकरबर्ग) हैं, जो (United States of America) के नागरिक हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हमने दुनिया में सबसे पापुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के बारे में जाना।

इन सभी ऐप्स ने हमारी डिजिटल ज़िंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। Yahoo और Google ने इंटरनेट को सरल बनाया, Facebook और Instagram ने लोगों को जोड़ दिया, जबकि WhatsApp और Snapchat ने बातचीत को निजी और तेज़ बना दिया।

वहीं YouTube और Twitter ने विचार और मनोरंजन दोनों को नई ऊंचाई दी। यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Hi friends, I’m M.R. Waghela, founder of IndianBlogHelp.com. I share useful info about blogging, govt schemes, Banking, & Tech tips on this website. Explurger | Facebook

Leave a Comment