RBI Same Day Cheque Clearing Rules 2026: अगर आप भी बैंक में Cheque जमा करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। अब आपको अपने पैसे के लिए 2-3 दिन तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। RBI (Reserve Bank of India) ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके तहत अब same day cheque clearing की सुविधा दी जाएगी।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया अभी चेक को लेकर नए नियम लागू कर रहा है, जिससे कि अब आपको अपने चेक के लिए ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, आपको उसी दिन चेक को क्लियर करके बैंक को देना होगा।
इसका मतलब यह है कि अब से बैंक उसी दिन आपके चेक को पास या वापस (clear or bounce) कर देगा।
अगर सब कुछ सही है, तो आपके खाते में कुछ ही घंटों में fund credit हो जाएगा।
RBI ने 3 जनवरी 2026 से cheque clearing process को तेज करने का नया नियम लागू किया है। अब बैंक उसी दिन Cheque pass या Return करेंगे और कुछ घंटों में fund credit हो जाएगा। जानिए इसका पूरा मतलब और फायदे।
हाल ही में RBI के आधिकारिक WhatsApp नंबर से एक message मिला, जिसमें लिखा है कि:
अब तेजी से चेक क्लियरिंग अब आपके लिए! अब से बैंक उसी दिन चेक पास/वापस कर देंगे। ग्राहकों को उसी दिन क्रेडिट मिल जाएगा। 3 जनवरी 2026 से: प्रस्तुत किए गए चेक कुछ ही घंटों में क्लियर होकर ग्राहक के खाते में क्रेडिट होंगे।
⚡ यह आपके लिए क्या मायने रखता है:
✔ फंड की तुरंत उपलब्धता
✔ अधिक सुविधाजनक
✔ विलंब में कम समय
📌 याद रखें: चेक बाउंस से बचने के लिए पर्याप्त बैलेंस राशि रखें।
👉 अधिक जानकारी के लिए अपने बैंक से संपर्क करें या 🔗 www.rbi.org.in पर जाएं। 💡 आरबीआई कहता है – जानकार बनिए, सतर्क रहिए!
Image Credit: RBI
RBI का Same Day Cheque Clearing Rules क्या है? आसान भाषा में
आपने देखा होगा कि पहले जब आप बैंक में चेक जमा करते थे, तो उसे क्लियर होने में 2 से 3 दिन लगते थे। और अगर अगर चेक किसी दूसरे शहर का होता था तो और भी ज़्यादा समय लगता था।
लेकिन अब RBI Same Day Cheque Clearing Rules 2026 से बैंक को चेक को उसी दिन clear या Reject करना होगा।
यानि अगर आपने किसी Bank में सुबह चेक जमा किया है तो शाम तक:
या तो पैसे आपके खाते में आ जाएंगे, या फिर अगर चेक में कोई गड़बड़ी है (जैसे बैलेंस कम है) तो वह बाउंस हो जाएगा।
लेकिन आपका चेक का निपटारा उसी दिन हो जाएगा आपको अगले दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इससे आपको क्या फायदा होगा
पैसे जल्दी मिलेंगे (Instant fund availability)
अब चेक पास होने पर कुछ ही घंटों में आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।
सुविधा और पारदर्शिता (Transparency)
अब यह साफ रहेगा कि चेक पास हुआ या बाउंस, जिससे समय की बचत होगी।
बिजनेस वालों के लिए राहत
जिनका लेन-देन चेक से होता है, उन्हें अब जल्दी भुगतान मिलेगा।
⚠️ सावधानी – चेक बाउंस से बचें
अब चेक तेज़ी से प्रोसेस होंगे, इसलिए अगर आपने किसी को चेक दिया है तो:
अपने खाते में हमेशा पर्याप्त balance रखें।
वरना चेक बाउंस हो सकता है और आपको penalty या notice भी मिल सकता है।
FAQs: RBI guidelines for cheque clearing
RBI का Same Day Cheque Clear Rule क्या है?
सेम डे चेक क्लियर रूल्स के तहत आपको अपने जमा किए हुए चेक का उसी दिन निपटान किया जाएगा, लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सेम डे चेक क्लियर में चेक का पैसा कितने दिन में मिलेगा?
3 जनवरी 2026 से बैंक आपके चेक को एक ही दिन में पास या रिजेक्ट करेगा और 3 घंटे के भीतर आपको क्रेडिट मिलेगा।
क्या कोई बैंक एक दिन में चेक क्लियर कर सकता है?
जी हां, आरबीआई की नई गाइडलाइन के अनुसार बैंकों को एक ही दिन में चेक को क्लियर करना होगा और 3 घंटे के भीतर क्रेडिट भी जमा करना का प्रावधान है।
निष्कर्ष:
RBI का यह नया नियम Bank cheque clearing का देश में बैंकिंग प्रक्रिया को और भी तेज़ और आसान बनाएगा। अब ग्राहकों को अपने Cheque के पेसो के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। Cheque clearing same day में हो जाएगी और आपको fund credit instantly मिल जाएगा।
आपको यह जानकारी कैसी लगी इसके बारे में कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करें धन्यवाद।
Hi friends, I’m M.R. Waghela, founder of IndianBlogHelp.com. I share useful info about blogging, govt schemes, Banking, & Tech tips on this website.
Explurger |
Facebook