दोस्तों, आज की पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि Sanchar Saathi App kya hai? और इसमें Pre-installed का मतलब क्या है और क्यों इसको Govt ने Preloading Mandatory किया गया था? इसको हम पूरे विस्तार से जानेंगे।
हाल ही में आपने भी Sanchar Saathi App के बारे में सुना होगा जिसको लेकर गवर्नमेंट ने कहा था कि यह ऐप अब आपके मोबाइल में Pre-installed यानी कि पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ मिलेगा और इसको आप कभी डिलीट नहीं कर पाएंगे।
आखिर कार Pre-install, Preloading Mandatory और Cannot be uninstalled इन सबका क्या मतलब है, चालिए विस्तार से जानते हैं।
Sanchar Saathi क्या है?

Sanchar Saathi portal एक आधिकारिक पहल है, जिसे Department of Telecommunications (C-DoT) भारत सरकार का दूरसंचार विभाग ने बनाया है।
यह एक Web-portal + Sanchar Saathi Android App दोनों है और इसकी ऑफिल वेबसाइट sancharsaathi.gov.in हैं।
इसका एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए App मौजूद हैं, जिसको आप Google Play Store से और Sanchar Saathi iPhone App store से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्लेटफार्म के जरिए आप अपने मोबाइल या सिम को ब्लॉक करवा सकते हैं और आपके नाम पर कितने सिम कार्ड उपयोग हो रहें है उन सब के बारे में भी आप पता कर सकते हैं।
मोबाइल पर!जिस SIM Card का आप उपयोग नहीं कर रहे, उसको बंद भी करवा सकते हैं।
गुम या चोरी हो चुके अपने मोबाइल को ट्रेस कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त Sanchar Saathi portal आपको ओर भी कई सारी सुविधाएं देता है, जैसे कि आपके कोई व्हाट्सएप, एसएमएस या फ्रॉड कॉल आती है तो उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।
अपने गुम हुए मोबाइल को आप ब्लॉक करवा सकते हैं और उसकी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं ऑनलाइन।
आपके मोबाइल पर अगर इंटरनेशनल कॉल आ रही है तो उसकी भी आप रिपोर्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा Sanchar Saathi App से आप यह भी पता कर सकते हैं, कि आपके पास मोबाइल है, वो Genuine है या चोरी का।
Sanchar Saathi ऐप उपयोग के लिए फोन की Permissions
जब आप संचार साथी ऐप को उपयोग करते हैं, तो पहली बार इंस्टॉल करके खोलते हैं और रजिस्टर करते हैं तो सबसे पहले ये परमिशन मांगता है जो देना जरूरी है तभी आप इस ऐप का उपयोग कर पाते हैं।
इसको भी पढ़ें: कोई भी Apps आपके मोबाइल का डाटा कैसे एक्सेस करता है?
Allow Sanchar Saathi to take pictures and record video?
इस अनुमति का मतलब है, कि Sanchar Saathi App को फोटो लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति देना।

इस Permission की जरूरत तब पड़ती है जब ऐप में किसी प्रकार की शिकायत, सत्यापन या दस्तावेज़ अपलोड करने की प्रक्रिया हो, जहाँ फोटो या वीडियो के माध्यम से जानकारी देनी होती है। यह अनुमति ऐप को आपके कैमरे का उपयोग करने की इजाजत देती है।
Allow Sanchar Saathi to make and manage phone calls?
इस Permission का अर्थ है कि Sanchar Saathi ऐप, फोन कॉल करने और कॉल से जुड़ी जानकारी को मैनेज करने की अनुमति चाहता है।

इसका उपयोग आमतौर पर मोबाइल नंबर की जांच, कॉल से संबंधित सेवाओं या सत्यापन प्रक्रिया के लिए किया जाता है। इससे ऐप आपके फोन के कॉल फ़ंक्शन के साथ काम कर पाता है कॉल हिस्ट्री वगैरा देख सकता है।
Allow Sanchar Saathi to send and view SMS messages?
इस Permission का मतलब है कि Sanchar Saathi ऐप को SMS भेजने और प्राप्त हुए संदेश देखने तक की अनुमति है।

इसकी आवश्यकता OTP, सत्यापन संदेश और सरकारी सेवा से जुड़ी जानकारी भेजने या प्राप्त करने के लिए होती है। इससे ऐप मोबाइल नंबर से जुड़ी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकता है।
Pre-install (पहले से इंस्टॉल)
Pre-install का मतलब होता है, पहले से ही इंस्टॉल किया हुआ ऐप।
ऐसा App जो नया मोबाइल खरीदने से पहले ही कंपनी ने फोन में इंस्टॉल कर दिया होता है।
इसको ओर Simple शब्दों में बोले तो, नया फोन लिया ऑन किया और उसमें पहले से ही ऐप मौजूद है।
Examples के लिए:
- Google Pay
- Play Store
- Gallery App
- Massage App
- Gmail App
- Phone Dial
- Calculator
- calendar
यह सब ऐप्स बाय डिफ़ॉल्ट फैक्ट्री निर्माण के साथ में ही आता है। इसको अनइनस्टॉल नहीं कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, कुछ ऐप ऐसे होते हैं जिन्हें पूरी तरह से अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता। केवल Disable या Force Stop किया जा सकता है

Preloading Mandatory (पहले से डालना अनिवार्य है)
इसका मतलब, Company या Government Rule के हिसाब से फोन में ये ऐप होना ही चाहिए।
इसमें कुछ ऐप होते हैं, वे by default कंपनी की तरफ से पहले से ही इंस्टॉल किए हुए आते हैं।
कुछ देशों में country-wise ऐसे ऐप होते हैं, जो उन देशों के नियमों के अनुसार अलग-अलग देशों में अनिवार्य रूप से मोबाइलों में पहले से इंस्टॉल करना जरूरी होता हैं।
संबंधित देश की Government और वहां के सरकारी नियमों के अनुसार, जो ऐप government services या security / safety के उद्देश्य से जरूरी होते हैं, उन्हें फोन में पहले से ही डालना अनिवार्य होता है।
इसी कारण कुछ ऐप ऐसे होते हैं जिसे यूज़र द्वारा हटाया नहीं जा सकता और उन्हें सिस्टम का आवश्यक हिस्सा माना जाता है।
Cannot be Uninstalled (Delete nahi kar sakte hai)
Cannot be Uninstalled का मतलब है, की आप उस ऐप को डिलीट नहीं कर सकते या हटा नहीं सकते हैं।
क्योंकि ये आपके फोन में सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है और इसको Normally uninstall करना possible नहीं है।
इसकी बजाय कुछ ऐप जिसको आप अनइनस्टॉल नहीं कर सकते हैं उसको Force Stop कर सकते हैं।
इसके यह मुख्य कारण होते हैं:
- ये system का हिस्सा होते हैं
- फोन के core features को चलाते हैं।
- Government Rule के कारण नहीं हटा सकते हैं।
- Safety Features के लिए।
कौन-सी ऐप को बंद (disable) करने से फोन को कोई नुकसान नहीं होता है?
- फोन चलाने के लिए वह ऐप जरूरी नहीं है।
- फोन System के core functions को affect नहीं करती है।
- उसको डिलीट करने पर फोन के किसी सिस्टम और Apps पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- ज्यादातर कंपनियों के एक्स्ट्रा, प्रमोशन ऐप होते हैं उसको।
Example के लिए:
अगर आपके मोबाइल में कोई एक्स्ट्रा Extra Apps है जैसे कि, music app, shopping app या कंपनी का extra app जिसको आप उसे नहीं कर रहे हैं या आपके काम का नहीं है, तो उसको disable करना सेफ होता है।
लेकिन फोन डायल ऐप, मैसेज भेजने वाला ऐप जो System UI जैसे ऐप को disable करना Safe नहीं होता है।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों, इस पोस्ट में हमने सरल भाषा में समझाया कि Sanchar Saathi App क्या है और इसमें Pre-install व Preloading Mandatory का क्या अर्थ होता है।
साथ ही यह भी बताया गया कि ऐप को पहले से इंस्टॉल क्यों किया जाता है और इसका उद्देश्य क्या है। इसके अलावा, हमने ऐप द्वारा मांगी जाने वाली permissions का मतलब भी आसान उदाहरणों के साथ समझाया है, ताकि यूज़र यह जान सके कि कौन-सी permission किस चीज़ को access करती है।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी। अगर यह पोस्ट आपको मददगार लगे, तो कृपया इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें।
इसको भी पढ़ें:
- Mobile WiFi Hotspot Se Laptop Connect Kaise Kare? आसान स्टेप्स में पूरी जानकारी!
- मोबाइल में Wi-Fi कैसे पकड़ाए? जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
- vi ki call history kaise nikale pdf / vodafone ka call details kaise nikale
- bob statement password देखने का सरल तरीका
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓



