YouTube वीडियो में कमेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके कैसे पढ़े?

आपने देखा होगा की यूट्यूब पर जो वीडियो देखते हैं तो उसमें कमेंट अलग-अलग भाषा में लिखा हुआ मिलता है, उदाहरण के लिए अगर आपकी भाषा हिंदी है और कमेंट इंग्लिश में लिखा हुआ है और आपको उस कमैंट्स को अपनी भाषा में यानी की हिंदी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ना है कि वह क्या लिखा हुआ है तो आप इस तरीके से आसानी से इंग्लिश कमेंट को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ सकते हैं।

आपको भी पता है की हर किसी को सभी भाषाएं नहीं आती है, मतलब हर किसी को सभी भाषाओं का ज्ञान नहीं होता है इसलिए यूट्यूब वीडियो पर अलग-अलग स्थान से लोग कमेंट करते हैं जो उनकी भाषाएं होती है और अगर हमें उस Comment को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ना है तो इस पोस्ट में इसके 4 तरीके बताऊँगा।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

यूट्यूब वीडियो में कमेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ने का तरीका

इन 4 तरीकों से आप यूट्यूब वीडियो के कमेंट को अपनी भाषाओं में ट्रांसलेट करके पढ़ सकते हैं जिन तरीको के बारे में एक-एक करके मै बता रहा हूँ।

1. YouTube के In-built Translation Option का उपयोग करें

जब आप YouTube पर किसी video के comments देखते हैं तो उस comments के नीचे Translate to English का option दिखाई देता है।

YouTube के In-built Translation Option का उपयोग करें

उस पर क्लिक करने से कमेंट की भाषा English में Translate हो जाएगी और यह बाय डिफॉल्ट ज्यादातर इंग्लिश में ही ट्रांसलेट होता है, इस ऑप्शन के जरिए सभी भाषा में कमेंट को ट्रांसलेट नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अभी सिर्फ इंग्लिश और कुछ अन्य भाषा में ही यह ऑप्शन ट्रांसलेट के लिए उपलब्ध है। अगर आप In-built Translation ऑप्शन से कमेंट को hindi में Translate करना चाहते हैं तो नहीं होगा सिर्फ इंग्लिश में ही कर सकते हैं।

2. Comment को Copy करके Translate करें 

आप जिस भी कमेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ना चाहते हैं उस कॉमेंट को कॉपी करें और गूगल ट्रांसलेट में Paste करके उसको अपनी भाषा में अनुवाद करके पढ़ सकते हैं। यह सिंपल और सरल तरीका है जिससे आप जिस भी कमेंट को पढ़ाना चाहे उसकी कॉपी करके ट्रांसलेट करके पढ़ सकते हैं।

Comment को Copy करके Translate करें 

सबसे पहले उस कमेंट पर फिंगर से हल्का लॉन्ग प्रेस करें और All Select करें, उसके बाद Share के ऑप्शन पर क्लिक करें, जब आप Share के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल में बहुत सारे शेयर करने वाले Apps जैसे कि सोशल मीडिया फेसबुक वगैरा एप्स दिखाई देंगे वहां पर एक Google Translator App भी दिखाई देता है तो इस पर क्लिक करके आप सीधे उस कॉमेंट को किसी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

All Select करें, उसके बाद Share के ऑप्शन पर क्लिक करें

अगर यूट्यूब ऐप में कमेंट कॉपी नहीं कर पा रहे हैं तो आप उस वीडियो का यूआरएल कॉपी करके ब्राउज़र के में खोलें और वहां से Comment को कॉपी कर सकते हैं।

3. Comment का स्क्रीनशॉट ले और ट्रांसलेट करें

यह भी एक शानदार तरीका है किसी भी कमेंट्स को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करने का, इससे आप जिस भी कमेंट को ट्रांसलेट करके पढ़ना चाहते हैं उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले और Google Translate App में जाए और कैमरा वाले icon पर टैप करें, उसके बाद उस Screenshot को अपलोड करके उस पर लिखे हुए Text को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करें।

4. Screen Translate का उपयोग करें

Google Translate App किसी भी स्क्रीन को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन प्रदान करता है जिसके जरिए आप यूट्यूब वीडियो के कमेंट को भी अपनी भाषा में आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं और यह सबसे आसान और फास्ट तरीका है कमेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ने का।

इसके लिए उस कमेंट को खोले जिसको आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं, इसके लिए आपके फोन में Assistive Touch नाम का ऑप्शन होना चाहिए, जब आप अपने मोबाइल में Assistive Touch Feature को ऑन करते हैं तो एक Floating Toolbox फोन की राइट या लेफ्ट स्क्रीन पर दिखाई देता है।

Assistive Touch में  Screen को Translate करने का ऑप्शन

जब इस टूल बॉक्स को open करते हैं तो इसमें Screen को Translate करने का ऑप्शन भी दिखाई देता है “जैसे कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं” इस पर क्लिक करके आप उस कॉमेंट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट आसानी से कर सकते हैं।

Screen Translate ऑप्शन से कमेंट को अनुवाद करने का तरीका

तो दोस्तों यह बिल्कुल आसान तरीके थे जिससे आप वीडियो के नीचे जो कमेंट होते हैं उसको अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

तो आज की इस पोस्ट में हमने सीखा की YouTube के video में जो comment होते है वह दूसरी भाषा में होते हैं और अगर हमें उसको हिंदी भाषा में या किसी अन्य भाषा में ट्रांसलेट करना है तो कैसे करें। आप भी यूट्यूब पर कमेंट को किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.