
अगर आप भी अपने मोबाइल में रिचार्ज करवानने का सोच रहे हैं, तो रिचार्ज करने से पहले Recharge Pack में “NA” का मतलब जरूर जान लें। ऐसा न हो कि रिचार्ज करने के बाद आपको पछताना पड़े कि हमने गलत रिचार्ज करवा लिया।
जब आप किसी रिचार्ज प्लान की जानकारी देखते हैं, तो उसमें Validity, Calls या SMS के सामने NA लिखा होता है। इस NA का मतलब Not Applicable होता है जिसके बारे मे आपको जरूर पता होना चहिए।
Recharge में Calls NA, SMS NA या Validity में NA का क्या मतलब है
कई बार हम कम कीमत वाला रिचार्ज प्लान देखकर रिचार्ज कर लेते हैं, लेकिन उसमें मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में नहीं देखते हैं। कम कीमत वाले रिचार्ज पैक में हो सकता है कि आपको इंटरनेट तो अनलिमिटेड मिले, लेकिन उसमें कॉल करने या SMS भेजने की सुविधा न हो। इसलिए रिचार्ज करने से पहले सभी सुविधाओं को देखना बहुत जरूरी है।
उदाहरण के लिए, आपने ₹200 का रिचार्ज किया, जिसमें Unlimited 5G डेटा के साथ 30GB अतिरिक्त इंटरनेट डेटा मिल रहा है। लेकिन इस प्लान में आपको कॉल करने और SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी।
ऐसे में रिचार्ज प्लान के ऊपर आपको Calls और SMS के सामने सिर्फ NA लिखा हुआ दिखाई देगा। इसका मतलब है Not Applicable, यानी कॉल और SMS की सुविधा इस रिचार्ज प्लान के साथ लागू नहीं होती है। सरल भाषा में कहें तो इस प्लान में आपको कॉल करने और SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी।
इसको अच्छी तरह समझने के लिए रिचार्ज प्लान में नीचे की ओर Details का Option होता है। वहाँ जाकर आप प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं कि क्या-क्या सुविधा मिलेगी। जैसे कि आप दिए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं, Rs. 200 के रिचार्ज प्लान के Details वाले भाग में साफ लिखा है कि इस रिचार्ज में (Unlimited 5G + 30GB Base Plan Validity) तक मिलेगा और इस प्लान में कॉल और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।

रिचार्ज प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ
आजकल आप देखते होंगे कि ₹349 या इससे अधिक कीमत वाले कई रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा मिलती है। वहीं, कुछ रिचार्ज प्लान ऐसे भी होते हैं, जिनमें बिना इंटरनेट के केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।
लेकिन कुछ Add-On Date pack भी होते हैं, जो केवल इंटरनेट के लिए होते हैं, जैसे क्रिकेट देखने या JioHotstar जैसे सब्सक्रिप्शन वाले पैक। इनमें आपको सिर्फ इंटरनेट या सब्सक्रिप्शन की सुविधा मिलती है। कुछ पैक में कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती, जबकि कुछ में मिलती है। इसलिए रिचार्ज करते समय यह देखना बहुत जरूरी है।
Calling NA का मतलब
जिस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग की सुविधा मिलती है, उसमें Unlimited Voice Calls लिखा हुआ दिखाई दे सकता है। वहीं, कुछ प्लान में कॉल करने पर प्रति मिनट या प्रति सेकंड के हिसाब से पैसे कटते हैं।
लेकिन जिस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती, उसमें Calls के सामने NA लिखा होता है। इसका मतलब है कि उस प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा लागू नहीं होती हैं।
SMS NA का मतलब
अगर किसी रिचार्ज प्लान में SMS भेजने की सुविधा नहीं मिलती, तो उसके सामने SMS NA लिखा हुआ दिखाई देता है।
वहीं, अगर किसी प्लान में SMS भेजने की सुविधा मिलती है, तो उसमें SMS 100/Day (इससे कम या ज्यादा) लिखा होता है। इसका मतलब है कि आप प्रतिदिन 100 SMS भेज सकते हैं।
Validity NA का मतलब
आपने कई ऐसे रिचार्ज पैक भी देखे होंगे, जिनमें रिचार्ज की कीमत के अनुसार टॉकटाइम मिलता है, जैसे ₹10 का रिचार्ज पर ₹7.47 talktime मिलता हूं उसमें Validity के सामने NA लिखा होता है। इसका मतलब है कि इस पैक के साथ कोई अलग वैधता नहीं मिलती। सर्विस वैधता के लिए आपको अलग से रिचार्ज करवाना पड़ता है।
कुछ रिचार्ज पैक में कंपनी के अनुसार एक दिन, एक महीने, तीन महीने या 365 दिन तक की वैलेडिटी मिलती है। लेकिन कुछ पैक में अलग से कोई वैधता नहीं मिलती।
कुछ पैक ऐसे भी होते हैं, जिनकी वैधता आपके पहले से चालू रिचार्ज प्लान के अनुसार रहती है। इसे Existing Validity for Active Plan कहा जाता है। यानी उस पैक की वैधता आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ही लागू होती है।

उदाहरण के लिए, अगर आपके पास पहले से 30 दिन या उससे अधिक वैधता वाला 4G प्लान है और आप ₹51, ₹101 का 5g upgrade Recharge करते हैं, तो उसमें आपको 5G unlimited का लाभ मिलता है लेकिन वैलेडिटी Existing plan की होगी।
Call n a ka matlab उदाहरण से समझिए:
| Call N A | Voice call Not applicable |
| SMS N A | SMS service Not applicable |
| Validity N A | Validity Not applicable |
| N O | No Outgoing |
| VAS | Value add service |
| SMS | Short Message Service |
| STD | Subscriber Trunk Dialing |
| VMS | Voice Mail Service |
Calls और SMS के नीचे NA क्यों दिखाया जाता है?
इसका मतलब साफ है कि आपको उस रिचार्ज प्लान मे कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। जिनको वॉइस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा की जरूरत है उनके लिए यह पैक काम का नहीं है।
Recharge me Na ka matlab kya hota hai?
जब आप अलग-अलग रिचार्ज पैक देखते हैं तो कहीं सारे रिचार्ज में एसएमएस या कॉल करने की सुविधा नहीं मिलती, जबकि कुछ रिचार्ज में वैलिडिटी की सुविधा नहीं होती है। ऐसे में वहां पर आपको Call N/A और SMS N/A जैसा लिखा हुआ दिखाई देगा।
Calls na ka matlab kya hota hai meaning in hindi?
N/A का इंग्लिश में अर्थ होता है Not Applicable – हिंदी अर्थ अपल और Not Available – उपलब्ध नहीं है होता
इसको भी पढ़ें:
- jio me double recharge hone par kya kare? जानें उपाय
- Jio SIM का नंबर कैसे निकाले? जानें 6 बेस्ट तरीके
क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?
🙏 शुक्रिया!
हमें खेद है! कृपया नीचे कमेंट में बताएं कि क्या कमी है। आपकी राय से हम पोस्ट में सुधार करेंगे।
Comment करें ↓Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓
