सिर्फ एक मिस्ड कॉल या SMS से Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करें?

Bank of baroda miss call balance enquiry number: अगर आपका खाता भी Bank of Baroda (BOB) में है, तो अब आपको BOB Bank का बैलेंस चेक करने के लिए न तो इंटरनेट बैंकिंग की ज़रूरत है और न ही मोबाइल ऐप की।

आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल या एक SMS भेजकर अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों तरीकों के बारे में आसान भाषा में

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

Missed Call से बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बैलेंस जानने का तरीका

सिर्फ एक मिस्ड कॉल या SMS से Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करें

यहां पर जो मैं आपको तरीका बता रहा हूं, इसमें आपको सिर्फ नीचे दिए गए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मोबाइल नंबर पर एक कॉल करनी है, और कॉल एक रिंग जाएगी फिर अपने आप कट जाएगी।

उसके तुरंत बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आ जाएगा और उसमें आपके पूरे खाते का विवरण होगा कि, क्लियर बैलेंस कितना है यदि।

तरीका 1: मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करें

सबसे पहले यह ध्यान रखें कि उसी मोबाइल नंबर कॉल करें जो आपके बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड है।

अपने मोबाइल से नीचे दिए गए Bank of Baroda के नंबर पर एक मिस्ड कॉल करें:
📞 7304015000 और 8468001155

अब कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपके खाते का बैलेंस लिखा होगा।

आपके उस मोबाइल नंबर के साथ जितने भी बैंक अकाउंट जुड़े हुए हैं, उन सभी अकाउंट का बैलेंस आपको देखने को मिलेगा एक ही मैसेज में।

प्रूफ के तौर पर आप यह मैसेज देख सकते हैं, इसमें दोनों बैंक अकाउंट का बैलेंस साफ दिखाई दे रहा है।

(1) ➤ As on 18/10/25 20:12:27 Clear Bal in your A/c no. xxxxxx63 is Rs. .2400.9

(2)➤ A/c no. xxxxxx67 Rs. 4300.70 Download MConnect+ app from Apple/Google Play store on registered mobile no – Bank of Baroda.

तो इस तरीके से आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके अपने बैंक का बैलेंस तुरंत जान सकते हैं।

तरीका 2: SMS भेजकर बैलेंस चेक करें

अगर किसी कारण मिस्ड कॉल वाला तरीका काम नहीं करता है, तो आप SMS भेजकर भी BOB का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा का बैलेंस जानने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले अपने मोबाइल में एसएमएस भेजने वाला ऐप खोलें और उस ऐप में शॉर्ट में BAL + space आपके bank account का last 4 अंक लिखें।

जैसे कि:

BAL 1234

अब इस को 📩 (9176612303 (सामान्य शुल्क) या 5616150 (प्रीमियम शुल्क)) नंबर पर भेज दीजिए।

SMS भेजने के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से मैसेज आया उसका स्क्रीनशॉट।

Bank of Baroda ka balance Dikhai de raha hai SMS me

इसको और साधारण भाषा में ऐसे समझे:

Message में टाइप करें 👇

BAL 1234

यहां 1234 आपके Bank खाते के आखिरी 4 अंक हैं। यह केवल उदाहरण है, असली बैंक खाता नंबर आपके Passbook बैंक की डायरी में होता है।

इस संदेश को भेजें इस नंबर पर 👉 📩 9176612303 या 5616150 भेज दें।

बैलेंस देखने के लिए भेजा गया मैसेज इसका स्क्रीनशॉट

Bob ka Balance dekhne ke liye SMS type kiya gaya hai

अब कुछ सेकंड के बाद आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके खाते का बैलेंस लिखा होगा।

जैसे कि:

As on 18/10/25 20:15:00 Clear Bal in your A/c no. xxxxxx63 is Rs. .24 – Bank of Baroda

ध्यान रखने योग्य बातें:

यह सेवा केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही काम करती है।

इस सुविधा का उपयोग 24×7 किया जा सकता है रविवार या छुट्टी के दिन भी आप मैसेज भेज कर या फिर कॉल करके बैलेंस जान सकते हैं।

अगर आपका नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नहीं है,
तो पहले अपने नज़दीकी Bank of Baroda ब्रांच में जाकर Register करवाए।

Bank of Baroda Balance Check FAQs:

बैंक ऑफ बड़ौदा का बैलेंस चेक करने का नंबर क्या है?

आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7304015000 / 8468001155 पर एक मिस कॉल (Missed Call) देकर बैलेंस जान सकते हैं।

क्या बिना इंटरनेट के भी बैलेंस चेक किया जा सकता है?

हाँ, इसके लिए आपको इंटरनेट की ज़रूरत नहीं होती। सिर्फ एक मिस कॉल या SMS भेजकर आप अपना बैलेंस देख सकते हैं।

SMS से Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करें?

अपने मोबाइल से Massage टाइप करें:
BAL <space> XXXX
(जहाँ XXXX आपके खाते के आखिरी 4 अंक हैं) और इसको 8422009988 नंबर पर भेजें।

अब सादे फोन से भी Bank of Baroda में अपना बैंक बैलेंस देख सकते हैं

तो दोस्तों, अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल या SMS से भी अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं बिना बैंक गए ही। उम्मीद है Check Bank of Baroda balance through SMS and missed call पोस्ट आपको पसंद आएगी।

यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो इंटरनेट बैंकिंग नहीं चलाना चाहते या जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। वो लोग अपने सादे मोबाइल का उपयोग करते हुए भी अपनी बैंक का बैलेंस जान पाएंगे।

अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसको अपने फैमिली और दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें, धन्यवाद।

नोट: बैंक के बैलेंस चेक करने वाले नंबर समय-समय पर बदल सकते हैं। अगर ऊपर दिए गए नंबर काम न करें, तो Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार नया नंबर जरूर चेक करें।

इसको भी पढ़ें:

क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.