Password Protected Aadhaar PDF कैसे खोलें? (Step-by-Step Guide)

Aadhaar PDF Open Nahi Ho Raha? Password Kaise Dale (100% Working) जब भी आप UIDAI की वेबसाइट या App से आधार कार्ड का PDF डाउनलोड करते हैं, तो वह PDF फाइल पासवर्ड से सुरक्षित (Password Protected) होती है। उस PDF को खोलने के लिए आपको एक विशेष पासवर्ड की आवश्यकता होती है, जो आपके नाम और जन्म वर्ष (Year of Birth) पर आधारित होता है।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

बहुत सारे लोग बोलते हैं कि हमने आधार कार्ड डाउनलोड तो कर लिया लेकिन इसको खोल कैसे? क्योंकि इसमें तो पासवर्ड डालने का बोल रहा है।

इस पोस्ट में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि Password Protected आधार PDF को कैसे खोलते हैं, सही पासवर्ड क्या होता है और उसे कैसे पहचानें। क्योंकि जब तक आपके पास सही पासवर्ड नहीं होगा, तब तक PDF खुल नहीं पाएगा।

Password Protected Aadhaar PDF कैसे खोलें?

इस पोस्ट में नीचे मैंने यह भी बताया है कि अगर पासवर्ड मैच नहीं कर रहा है या पासवर्ड से पीडीएफ खुल नहीं रहे तो क्या करें और कैसे खोलें।

यह भी Try करें: 👉 Photo ko PDF kaise banaye Online? बिना लॉगिन & Free unlimited

Aadhaar Card PDF का पासवर्ड क्या होता है?

अब आप आधार कार्ड डाउनलोड करते हो, तो यह पीडीएफ फॉर्मेट होता है और इसको खोलने के लिए 7 से 8 कैरेक्टर का पासवर्ड लगता है। यह पासवर्ड की सुरक्षा आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए दी जाती है।

Aadhaar PDF का पासवर्ड आपके नाम और जन्म वर्ष पर आधारित होता है।

Password Format इस प्रकार होता है:

आपके नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL LETTER में) होते हैं और आपके जन्म का वर्ष (YYYY) में होता है।

Aadhar card ka PDF password Example

उदाहरण के लिए:

  • अगर आपका नाम Ramesh Kumar है और जन्म वर्ष 1995 है,
    • तो आपका पासवर्ड होगा 👉 RAME1995

दूसरा उदाहरण:

  • अगर आपका नाम RIA है और आपका जन्म का साथ 1980 है।
    • तो आपका पासवर्ड इस प्रकार होगा ➙ RIA1980

सिंपल शब्दों में: आपके नाम के पहले 4 अक्षर + जन्म का साल = Aadhaar PDF पासवर्ड है।

इसको भी पढ़ें: E-Aadhaar Card Download कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

आधार कार्ड की पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ फाइल कैसे खोलें?

डाउनलोड करने के बाद पासवर्ड से सुरक्षित Aadhar card ka PDF kaise open kare? नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: PDF फाइल ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड की गई Aadhaar PDF फाइल को ओपन करें।

Open e adhar pdf
e adhar pdf

Step 2: बॉक्स पासवर्ड लिखें

PDF ओपन करते ही उस पीडीएफ के ऊपर “This file is protected” लिखा हुआ दिखाई देगा। इसके नीचे वाले बॉक्स में पासवर्ड दर्ज करें। अब open बटन पर क्लिक करें।

Aadhar card pdf me password kaise dale

जैसे ही आप सही पासवर्ड लिखकर Open बटन पर क्लिक करेंगे, अगर आपका पासवर्ड सही है तो पीडीएफ ओपन हो जाएगा।

अगर नहीं हो रहा है तो इसका मतलब है कि पासवर्ड मैच नहीं हो रहा है।

Step 3: सही पासवर्ड दर्ज करें

अब अपने नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL LETTER में) और जन्म वर्ष (YYYY) मिलाकर दोबारा पासवर्ड दर्ज करें। ध्यान रखें कि पासवर्ड के बीच में कोई स्पेस ना रखें।

उदाहरण के लिए:
नाम: Ramesh
जन्म वर्ष: 1995
👉 पासवर्ड ऐसे लिखें: RAME1995

Step 4: PDF को एक्सेस करें

जैसे ही आप सही पासवर्ड दर्ज करेंगे, आपकी Aadhaar PDF खुल जाएगी।

पीएफ खोलने के बाद सबसे निचले भाग में आपका आधार कार्ड का फ्रंट और बैक साइड का हिस्सा दोनों दिखाई देता है, तो इसको आप क्रॉप करके आधार कार्ड जितना कट करके उपयोग में ले सकते हैं।

PDF ko crop Karen aur Aadhar card jitna cut Karen

पीएफ नहीं खुल रहा है तो क्या करें (पहले ये चार चीजें चेक करें)

अगर आपने UIDAI की वेबसाइट से Aadhaar PDF डाउनलोड कर लिया है लेकिन खुल नहीं रही है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे आपको अपने आधार कार्ड में दिए गए (English) नाम को ध्यान से देखना चाहिए। अगर आपने हाल ही में अपने नाम में कोई Update कराया है और आप पुराने आधार कार्ड वाले नाम का उपयोग करके PDF खोलने की कोशिश कर रहे हैं, तो PDF नहीं खुलेगी।

हमेशा नए Updated नाम की सही spelling के अनुसार ही पासवर्ड डालें, तभी आपकी Aadhaar PDF खुलेगी, नहीं तो नहीं खुलेगी।

2. ऊपर बताए गए फॉर्मेट के अनुसार पहले अपना नाम और जन्म का साल मिलकर पासवर्ड को कंफर्म कर लें की यहीं आपका पासवर्ड है।

इस बात का ध्यान रखें कि पासवर्ड में आपके नाम का पहला चार अक्षर कैपिटल लेटर में होना चाहिए।

3. आपका पहला नाम का 4 अक्षर और जन्म का साल (YYYY) दोनों मिलकर आधार पीडीएफ का डिफॉल्ट पासवर्ड बनता है।

4. पासवर्ड दर्ज करते समय इस बात का ध्यान रखें की पासवर्ड के बीच में कोई स्पेस नहीं होना चाहिए वर्ना पासवर्ड काम नहीं करेगा।

आधार कार्ड कस्टमर केयर से बात करें:

आधार कार्ड से जुड़ी मदद के लिए आप UIDAI को ऑफिशल ईमेल और टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें सकते हैं। ईमेल & नंबर नीचे दिया गया है।

📞 टोल फ्री नंबर ➙ 1947
📧 ईमेल एड्रेस ➙ help@uidai.gov.in

Aadhar card ka PDF password Example

यहां पर समझने के लिए 4 उदाहरण दिए गए हैं (boys & girls दोनों के:

👦 Boys ke examples

Name: Rahul Sharma, DOB: 1998
👉 Password: RAHU1998

Name: Amit Kumar, DOB: 2001
👉 Password: AMIT2001


👧 Girls ke examples

Name: Pooja Verma, DOB: 1995
👉 Password: POOJ1995

Name: Neha Singh, DOB: 2000
👉 Password: NEHA2000

FAQs

Aadhar Card ka password kaise pata kare?

आधार कार्ड का पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर और जन्म वर्ष होता है।

This file is protected password Aadhar card Ka Kya Matlab Hai?

इसका मतलब है कि PDF password से लॉक है, खोलने के लिए आपको सही password डालना होगा।

Aadhar card pdf me password kaise dale in hindi?

PDF खोलते समय password box में अपना password डालें।

आधार कार्ड का पीडीएफ कैसे बनाएं

बहुत ही सरल तरीका है, इस Image se pdf Banane Wala Free Tool पर जाएं, इमेज अपलोड करें और डाउनलोड करें।

निष्कर्ष:

इस पोस्ट में हमने विस्तार से समझाया कि आधार कार्ड डाउनलोड करने के बाद मिलने वाला PDF क्यों “This file is protected password Aadhar card” दिखाता है और इसे कैसे खोलते हैं।

साथ ही हमने बताया कि Aadhar card download pdf password kya hota hai in hindi और Aadhar Card password kaise dale ताकि आप आसानी से अपने e-Aadhaar को Access कर सकें।

इसके अलावा हमने यह भी समझाया कि Aadhar Card ka password kaise pata kare और अगर “This file is protected password forgot” या गलत पासवर्ड की समस्या आ रही है, तो उसके क्या कारण हो सकते हैं।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपको How to open Aadhar Card PDF file password समझने में पूरी मदद करेगी और अब आप बिना किसी परेशानी के अपना आधार कार्ड खोल पाएंगे।

इसको भी पढ़ें: 👇

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment

  

🔥 Digital Tools

     
    Image to PDF Converter     Age Calculator     Marks Percentage Calculator     AdSense CTR     Date Of Birth Calculator     Fuel consume & Cost Calculator