अगर आपका State Bank of India (SBI) में Savings Account है और काफी समय से उसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपके लिए SBI की तरफ से एक बहुत जरूरी अपडेट है। SBI की Public Notice में ऐसे कुछ Inoperative Regular Savings Accounts को बंद करने के बारे में कहा गया है, जिनमें एक वर्ष से अधिक समय से Zero Balance है और जिनकी KYC निर्धारित समय में Update नहीं की गई है और जिनके खाते पिछले दो वर्षों से कोई लेन-देन न होने के कारण ‘निष्क्रिय’ (इनऑपरेटिव) हो गए हैं।
SBI की Official Website पर उपलब्ध Notice की तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इसमें Account Holders से अपनी KYC Details Update करने को कहा गया है।
इस गाइड में जानिए कि SBI का यह Notice किन Accounts पर लागू होता है, Inoperative Account क्या होता है और अगर आपका पुराना Account भी इस श्रेणी में आता है, तो आपको क्या करना चाहिए।
SBI ने Inactive Bank Accounts को लेकर क्या कहा?

SBI के Official Public Notice के अनुसार, जिन Regular Savings Accounts में पिछले दो वर्षों से Customer-Initiated Transactions नहीं हुए हैं, वे Inoperative श्रेणी में आ सकते हैं।
बैंक ने ऐसे Inoperative Accounts के लिए KYC Update करने को कहा है, जिनमें एक वर्ष से अधिक समय से कोई Balance नहीं है।
यदि संबंधित Account Holder निर्धारित एक महीने के भीतर KYC Update नहीं करता, तो बैंक उस Account को बंद कर सकता है। Notice में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि के बाद Account बंद करने से पहले अलग से कोई और सूचना नहीं दी जाएगी।
ध्यान दें: यह नियम सभी SBI Accounts पर लागू नहीं है। Official Notice विशेष रूप से Inoperative Regular Savings Accounts, एक वर्ष से अधिक समय से Nil Balance और समय पर KYC Update न होने की शर्तों का उल्लेख करता है।
SBI का Public Notice सीधा मतलब हिंदी इंग्लिश में:
Public Notice: Inoperative Regular Savings Bank Account Holders of State Bank
of India
This notice is for those Savings Bank (Regular) Account holders, whose accounts have
become ‘Inoperative’ as they did not transact their accounts in the past two years.
They are hereby requested to approach any branch of SBI with their KYC documents
OR they may use digital channels viz. Internet Banking/YONO mobile
App/ATM/WhatsApp Banking etc. for updating their KYC.
Such Inoperative Accounts having nil balances for more than 1 year will be closed
after one month of this notice without any further intimation if their KYC is not updated
within a month’s time.
State Bank of India
Date: 08.10.2026सार्वजनिक सूचना: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) रेगुलर बचत खाता धारकों के लिए
यह सूचना उन बचत खाता (रेगुलर) धारकों के लिए है, जिनके खाते पिछले दो वर्षों से कोई लेन-देन न होने के कारण ‘निष्क्रिय’ (इनऑपरेटिव) हो गए हैं।
उनसे अनुरोध है कि वे अपने KYC दस्तावेजों के साथ SBI की किसी भी शाखा में जाएं, या फिर अपना KYC अपडेट करने के लिए डिजिटल माध्यमों जैसे- इंटरनेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप, ATM, या व्हाट्सएप बैंकिंग आदि का उपयोग करें।
ऐसे निष्क्रिय खाते जिनमें 1 वर्ष से अधिक समय से शून्य (निल) बैलेंस है, यदि एक महीने के भीतर उनका KYC अपडेट नहीं किया जाता है, तो इस सूचना के एक महीने बाद बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बंद कर दिए जाएंगे।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
दिनांक: 08.10.2026
Official Notice: SBI Public Notice – Inoperative Regular Savings Bank Accounts
किन SBI Bank Accounts पर असर पड़ सकता है?
SBI के Notice के आधार पर इन बातों को समझना जरूरी है:
- Inoperative Regular Savings Account: ऐसा Regular Savings Account जिसमें दो वर्षों से Customer-Initiated Transactions नहीं हुए हैं, जिसके कारण खाते ‘निष्क्रिय’ (इनऑपरेटिव) हो गए हैं।
- एक वर्ष से अधिक समय से Zero Balance: Account में एक वर्ष से अधिक समय से कोई Balance नहीं है।
- KYC Update नहीं हुई: Account Holder निर्धारित एक महीने के भीतर KYC Update नहीं करता है।
इन शर्तों के अंतर्गत आने वाले Accounts को बंद किया जा सकता है।
अगर आपका Account नियमित रूप से इस्तेमाल होता है, उसमें Balance है या आपने हाल ही में योग्य Customer-Initiated Transaction किया है, और केवाईसी भी अप टू डेट है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपका खाता लगातार उपयोग हो रहा है लेकिन KYC update नहीं है तो आपको इंटरनेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप, ATM, या व्हाट्सएप बैंकिंग या फिर अपने नजदीकी एसबीआई के बैंक ब्रांच में जाकर केवाईसी अपडेट करना चाहिए।
Inoperative Account क्या होता है?
Inoperative Account का मतलब ऐसा Bank Account है जिसमें निर्धारित अवधि तक ग्राहक की ओर से कोई योग्य Transaction नहीं किया गया हो। जैसे कि खाते में पैसा जमा करना, किसी को पैसा भेजना, Balance Enquiry या Service, Login, ATM use, ऐसी कोई प्रक्रिया ना हुई हो तो ऐसे अकाउंट को Inoperative खाता कहा जा सकता है।
SBI की Official जानकारी के अनुसार, Savings या Current Account में दो वर्षों से अधिक समय तक Customer-Induced Transactions नहीं होने पर Account Inoperative माना जा सकता है।
ऐसे Account में सामान्य रूप से Debit Transactions करने के लिए Fresh KYC Documents की जरूरत पड़ सकती है।
ध्यान रखें कि Zero Balance और Inoperative होना एक ही बात नहीं है। कोई Account Zero Balance हो सकता है, लेकिन सिर्फ इसी वजह से उसे Inoperative घोषित नहीं किया जाता। इसी तरह, किसी Account में Balance होने पर भी लंबे समय तक योग्य Transactions न होने से वह Inoperative हो सकता है।
Official Information: SBI – Process of Reactivation of Inoperative Accounts
SBI Account की KYC कैसे Update करें?
अगर आपका SBI Account Inoperative है या बैंक ने KYC Update करने के लिए कहा है, तो आप नीचे दिए गए KYC Update के अलग-अलग तरीकों में से आपके लिए जो तरीका आसान लगे उसका उपयोग कर सकते हैं:
1. SBI Branch में जाकर
अपने जरूरी KYC Documents लेकर SBI की किसी भी शाखा में जाएं, और वहां जाकर अपडेट करवा सकते हैं
- अपनी नजदीकी SBI Branch में जाएँ।
- अपने Account की KYC स्थिति के बारे में पूछें।
- बैंक द्वारा माँगे गए Valid KYC Documents और जरूरी Form जमा करें।
- यदि Account Inoperative है, तो उसे Reactivate करने के लिए Request दें।
2 WhatsApp या Internet banking से KYC update करें
- डिजिटल माध्यमों जैसे- इंटरनेट बैंकिंग, YONO मोबाइल ऐप, ATM, या व्हाट्सएप बैंकिंग आदि का उपयोग करके भी आप अपनी केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
- WhatsApp कीजिए या फिर SBI के ATM, Mobile Banking या Internet Banking के जरिए KYC Update करने के लिए आपके Bank Account में Mobile Number जुड़ा हुआ होना जरूरी है और Internet Banking सेवा भी चालू होनी चाहिए।
बैंक की जरूरत के अनुसार Aadhaar, PAN या अन्य मान्य पहचान और पते से जुड़े Documents माँगे जा सकते हैं। कौन-से Documents जरूरी हैं, इसकी पुष्टि अपनी Branch से करें।
SBI me KYC ke liye documents
SBI की Official Website पर दी गई जानकारी के अनुसार, Savings और Current Account सहित Individual Customers की KYC के लिए पहचान और पते के प्रमाण के रूप में Passport, Voter ID Card, Driving Licence, Aadhaar Letter/Card, NREGA Job Card या National Population Register (NPR) का नाम और पता दर्शाने वाला Letter जैसे Documents स्वीकार किए जाते हैं। इनमें से उपयुक्त Document की जरूरत Account के प्रकार और ग्राहक की स्थिति के अनुसार हो सकती है।
10 साल से कम उम्र के Minor के Account के लिए Account संचालित करने वाले व्यक्ति का ID Proof भी मांगा जा सकता है, जबकि NRI Customers को Passport और Residence Visa की Attested Copies देनी होती हैं। SBI की Official Website पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह विवरण Last Updated On: Tuesday, 09-06-2026 है। KYC Update कराने से पहले Documents की पूरी और नवीनतम जानकारी SBI की Official Website पर जरूर Check करें।
अगर आपका SBI Account बंद हो जाए तो क्या करें?
अगर आपका Account बंद हो चुका है या उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है, तो सबसे पहले SBI Branch से संपर्क करके यह पता करें कि Account बंद हुआ है, Inoperative है या किसी अन्य कारण से उसकी सेवाएँ सीमित हैं।
यदि Account अभी Inoperative है, तो SBI की प्रक्रिया के अनुसार KYC Documents जमा करके Reactivation के लिए Request दी जा सकती है।
SBI बैंक में “Request for Activation of Inoperative Account” नाम एक फॉर्म मिलता है जिसको Inoperative खाते को चालू करने के लिए उस फॉर्म को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके फॉर्म के साथ जरूरी KYC Documents भी देने होते हैं।

SBI Account Holders को अभी क्या करना चाहिए?
अगर आपके पास SBI का पुराना Savings Account है, तो ये कदम उपयोगी रहेंगे:
- अपने Account की वर्तमान स्थिति Check करें।
- लंबे समय से Account इस्तेमाल नहीं किया है, तो Inoperative Status के बारे में पूछें।
- बैंक ने KYC Update करने के लिए कहा है, तो निर्धारित समय में KYC update की प्रक्रिया पूरी करें।
- KYC या Account Reactivation के लिए केवल SBI के Official Channels का इस्तेमाल करें।
- किसी अनजान Link पर Click करके अपनी Banking Details, OTP या Password साझा न करें।
Note: 👉 SBI की Official Website पर दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता दें। किसी के कहने या News Article के आधार पर यह न मानें कि आपका Account निश्चित रूप से बंद होने वाला है।
FAQs
1. क्या SBI के सभी Zero Balance Accounts बंद होने वाले हैं?
नहीं। SBI का Public Notice विशेष रूप से Inoperative Regular Savings Accounts पर लागू है, जिनमें एक वर्ष से अधिक समय से Nil Balance है और जिनकी KYC निर्धारित एक महीने में Update नहीं की जाती तो वे खाते बंद हो सकते हैं।
2. SBI Account कितने समय तक इस्तेमाल न करने पर Inoperative हो सकता है?
SBI की Official जानकारी के अनुसार, यदि Savings या Current Account में दो वर्षों से अधिक समय तक Customer-Initiated Transactions नहीं होते, तो उसे Inoperative माना जा सकता है।
3. SBI का Zero Balance Account बंद होने से कैसे बचाएँ?
यदि आपका Account SBI के Notice में बताई गई शर्तों के अंतर्गत आता है, तो निर्धारित समय के भीतर KYC Update करें। अपने Account की सही स्थिति और जरूरी Documents की पुष्टि SBI से करें।
4. क्या SBI Inoperative Account को दोबारा चालू किया जा सकता है?
हाँ, Inoperative Account को Reactivate करने की प्रक्रिया उपलब्ध है। SBI की Official जानकारी के अनुसार, इसके लिए Latest KYC Documents और Activation Request की जरूरत होगी।
5. SBI का Official Notice कहाँ पढ़ सकते हैं?
आप SBI की Official Website पर उपलब्ध Public Notice पढ़ सकते हैं:
https://sbi.bank.in/web/sbi-in-the-news इस Page पर “Notice for closure of Nil balance Inoperative Regular Savings Bank accounts” विकल्प देखें।
6. Bank Account Inactive होने के बाद Passbook Update होती है या नहीं?
हाँ, Inactive Account की Passbook भी अपडेट कराई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर बैंक शाखा से संपर्क करें।
7. मेरे शहर में SBI की Branch नहीं है। क्या मैं अपना Inactive Account Online Active कर सकता हूँ?
हाँ, SBI के Public Notice के अनुसार, आप Internet Banking, YONO App, ATM या WhatsApp Banking जैसे Digital Channels के जरिए KYC Update कर सकते हैं।
8. क्या हम अपने Account को दूसरी SBI Branch यानी Non-Home Branch से Active करवा सकते हैं?
हाँ, SBI के Public Notice के अनुसार, आप KYC Documents के साथ SBI की किसी भी Branch में जाकर KYC Update करवा सकते हैं।
इसको भी पढ़ें: आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो बैंक को तुरंत सूचित करें, वरना चोर UPI से ऐसे पैसा निकाल लेते हैं
निष्कर्ष
SBI ने 8 अक्टूबर 2026 के Public Notice में कुछ Inoperative Regular Savings Accounts को बंद करने की बात कही है। यह उन Accounts के लिए महत्वपूर्ण है जिनमें एक वर्ष से अधिक समय से Zero Balance है और जिनकी KYC निर्धारित अवधि में Update नहीं होती।
अगर आपका SBI Account लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसकी स्थिति और KYC Details Check कर लें। लेकिन केवल Zero Balance होने से यह निष्कर्ष न निकालें कि आपका Account बंद होने वाला है।
इसको भी पढ़ें:
- आज बैंक खुला है या बंद? घर बैठे ऐसे करें चेक
- SBI Green Rupee Term Deposit क्या है? (इसकी 10 खास बातें)
- बैंक SMS में CR और DR का क्या मतलब होता है? आसान भाषा में समझें
क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?
🙏 शुक्रिया!
हमें खेद है! कृपया नीचे कमेंट में बताएं कि क्या कमी है। आपकी राय से हम पोस्ट में सुधार करेंगे।
Comment करें ↓Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

