Keyword Research Kaise Kare Free Mein? Beginner Friendly Method 2026

Published: 01/02/2026 | Last updated: 01/February/2026 | 9d7c62d2439cd966acb84f78d49dcc3b Mr Waghela √
Select Language:

2026 में फ्री Keyword Research कैसे करें? यह Beginner Friendly Method नए ब्लॉगर्स को आसान तरीके से सिखाता है कि Google Suggest, Trends + paid और फ्री टूल्स की मदद से सही keywords कैसे ढूंढें और जल्दी रैंक करें।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

बहुत सारे लोग अपना ब्लॉग स्टार्ट करते हैं लेकिन ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं आता है, इसका मुख्य कारण होता है सही की Keyword Research ना करना और पहले से बहुत सारे मौजूद कंटेंट पर आर्टिकल लिखकर पब्लिश कर देना।

आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक ना मिलने का Reason galat keyword हो सकता है।

अगर सही keyword मिल जाए तो Google से free traffic मिलता है।

आज हम बिना पैसे वाला Tools से कीवर्ड रिसर्च करना सीखेंगे, जिसमें Traffic volume, low competition और keyword Intention को समझेंगे।

Keyword Research Kya Hota Hai?

Keyword Research Kaise Kare Free Mein? Beginner Friendly Method
Keyword Research Beginner Guide

जब आपको कोई सवाल का जवाब ढूंढना है, तब आप उसको गूगल में जाकर लिखकर या बोलकर सर्च करते हैं वह एक Long tail keywords या शार्ट शब्द कीवर्ड माना जाता है।

यहां उदाहरण के लिए लंबे कीवर्ड और शर्ट कीवर्ड दिए गए हैं:

profile logo ➤ फास्ट जानकारी पाएं
Google Logo मोबाइल पर!
  • mobile hang problem
  • blog se paise kaise kamaye
  • Computer chalane Kaise sikhe?
  • Best Mobile 2026
  • Blog free tools
  • Free Keyword Research Website
  • atm card block ho gaya kaise unblock kare

इसमें 3 शब्दों से ज्यादा है उसको Long tail keyword बोला जाता है और एक या 2 शब्दों को शॉर्ट कहा जाता है।

As a Blog Writer आपके लिए, Keyword research मतलब लोग गूगल में क्या सर्च कर रहे हैं, उसको ढूंढना।

Keyword Research karte waqt 5 sabse zaroori baatein

अपने ब्लॉक के लिए आर्टिकल लिखने का लिए कीवर्ड रिसर्च करते समय आपको इन (5) चीजों का ध्यान रखना चाहिए ➙ कंपटीशन, Search Intent, सर्च वॉल्यूम, Seasonality और ब्रांड मैचिंग।

1. Competition:

उस कीवर्ड पर पहले से कितने आर्टिकल लिखा जा चुके हैं और टॉप में कौन सी वेबसाइटें रैंक कर रही है। अगर High authority Sites रैंक में है तो Difficult Keyword है और Normal blogs है। Low Competition है तो ये Gold keyword है।

2. Seasonality:

Seasonal keyword वो होता जो सिर्फ खास मौसम या इवेंट के ऊपर आधारित होता है। जैसे कि; आईपीएल क्रिकेट मैच, इलेक्शन रिजल्ट, वेदर इनफॉरमेशन।

Is image mein darshaya Gaya Hai Ki Seasonal keyword ko Kaise pahchante hai
Is image mein darshaya Gaya Hai Ki Seasonal keyword ko Kaise pahchante hai

Evergreen Keyword वो होता है जो हर समय सर्चिंग में रहता है और उसकी सर्चिंग कभी खत्म नहीं होती। जैसे; pan card download kaise kare, keyword research ke liye free tool kaun se hai, Hindi keyword ke liye best tool website यह हर समय सर्च किए जाता है।

Evergreen Keyword Example
Is image mein darshaya Gaya Hai Ki Evergreen Keyword ko Kaise pahchante hai

लॉन्ग टाइम ब्लॉगिंग के लिए 80% evergreen and 20% seasonal keyword पर आर्टिकल अच्छे माने जाते हैं।

3. Search Volume

  • उस शब्द पर लोग सर्च कर रहे हैं या नहीं। ऐसा कीवर्ड बेकार है जिस पर कोई सर्च ही न करता हो।
  • Keyword Ideal range new blog के लिए:
  • अगर 100 से 2000 monthly searches है तो Best है।
  • अगर 10,000+ सर्चिंग है तो usually high competition keyword माना जाता है।

नए ब्लॉगर्स के लिए Low competition + thoda volume = perfect combo माना जाता है।

4. Search Intent:

Keyword Search Intent का मतलब (उस शब्द को सर्च करने के पीछे यूजर का असली मकसद क्या है?) ये Most important है।

कीवर्ड सर्च में user Intent 3 प्रकार के होते हैं।

1. Informational: इस तरह के कीवर्ड में यूजर इनफॉरमेशन और स्टेप बाय स्टेप गाइड जानना चाहता है।

2. Navigational: इसमें यूजर किसी वेबसाइट पर जाकर अपना टास्क पूरा करना चाहता है।

3. Commercial Keywords: इस तरह की कीवर्ड में यूजर कोई वस्तु खरीदना चाहता है और उसके बारे में जानना चाहता है।

ब्लॉग ग्रोथ के लिए Informational और Commercial कीवर्ड ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

5. Brand Matching:

ब्रांड मैचिंग का मतलब “Kya ye keyword aapki website se match karta hai?”

अगर आपकी साइट ब्लॉगिंग/टेक से रिलेटेड है और आप लिख दें: “गर्लफ्रेंड के लिए शायरी” तो इससे गूगल कन्फ्यूज हो जाता है।

यानी कि आपकी वेबसाइट जिस विषय पर है उसी के अनुसार आपको कंटेंट पब्लिश करने चाहिए, यह ज्यादा बेहतर है ब्लॉग को ग्रो करने के लिए।

Free Mein Keyword Research Kaise Kare (Step-by-Step)

आर्टिकल लिखने के लिए पहले आपको यह पता होना जरूरी है कि लोग क्या सर्च कर रहे हैं, लोगों की वास्तविक क्या प्रॉब्लम है और उसका रियल समाधान क्या है।

लोग अपनी समस्या को सबसे ज्यादा गूगल या यूट्यूब में लिखकर सर्च करते हैं, और यहीं से आप ताज कीवर्ड ढूंढ सकते हैं।

1. Google Auto Suggest

गूगल ऑटो सजेस्ट, गूगल का एक ऐसा फीचर है जो यूज़र जैसे ही सर्च बॉक्स में कुछ टाइप करना शुरू करता है, वैसे ही उससे जुड़े सुझाव अपने-आप दिखाने लगता है।

उदाहरण के लिए:
आप जैसे ही गूगल में “Blog ke” टाइप करते हैं, तो नीचे अपने आप

  • blog ke liye name
  • blog ke liye title
  • blog ke liye description
  • blog ke liye hashtag
  • blog ke liye background music
Google auto-suggesting words while typing in the search box.
Screenshot 1: Google auto-suggesting words while typing in the search box.

गूगल ने अपने आप दिखा दिया।

यह गूगल का Auto Suggest Feature है जो आपकी सर्च क्वेरी को और आसान बनाता है।

यहीं से आप फ्री में अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए कीवर्ड निकाल सकते हैं।

जैसे कि:

गूगल में जाकर word type करों, अब निचे उस शब्द से मिलते जुलते ओर शब्दों को गूगल suggestions के रूप में दिखता है।

यहीं असली searches होता है जो लोग गूगल में आकर सर्च करते हैं। जैसे कि इस स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।

Google auto suggestion keyword
Screenshot: Google auto suggestion keyword

यहां से अपने आर्टिकल से संबंधित Words सर्च करें। गूगल द्वारा दिखाए गए सुझावों में से अपनी क्वेरी से मिलते-जुलते Keywords चुनकर उन्हें किसी नोटपैड में कॉपी कर लें।

उसके बाद इन शब्दों को अपने आर्टिकल में Natural तरीके से शामिल करके पोस्ट पब्लिश कर सकते हैं।

2. People Also Ask

जब आप गूगल में कुछ लिखकर सर्च करते हैं, तो जहां पर सर्च का परिणाम दिखाया जाता है उस पेज में (People also ask) नाम से एक Section होता है वहां पर यूजर द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों को दिखाया जाता है।

people also ask section in Google search result page
Screenshot: people also ask section in Google search result page

अगर आप हिंदी भाषा में सर्च करते हैं:

  • लोग यह भी जानना चाहते हैं।
  • लोग ये भी खोजते हैं।
  • लोग यह भी पूछते हैं।

नाम से सेक्शन में आपकी सर्च क्वेरी से मिलते जुलते ओर भी शब्द दिखते हैं।

इसका सीधा सा मतलब है, कि गूगल में आकर लोग यह भी सर्च करते हैं। तो आप उनके ऊपर आर्टिकल लिख सकते हैं।

3. People also search for

जब हम Google में कोई keyword या टॉपिक सर्च करते हैं, तो सर्च रिज़ल्ट पेज में जिस तरह (people also ask) का सेक्शन दिखता है उसके जैसा ही नीचे की तरफ एक सेक्शन दिखाई देता है “People also search for” नाम से।

people also search for section in Google search result page
Screenshot: people also search for section in Google search result page

इस सेक्शन में Google उन दूसरे कीवर्ड्स और टॉपिक्स को दिखाता है जिन्हें लोग आपके सर्च किए गए विषय से संबंधित अक्सर खोजते हैं। यानी यह real users के सर्च व्यवहार पर आधारित सुझाव होते हैं। यहां से आपको नए और related keywords के आइडिया मिलते हैं, जिन्हें आप अपने आर्टिकल में शामिल करके कंटेंट को और बेहतर व SEO-friendly बना सकते हैं।

4. Recent searches

जब आप ब्राउज़र खोलते हैं और सर्च बॉक्स पर टैप करते हैं, तो नीचे उस समय की ट्रेंडिंग न्यूज़ या जिन चीज़ों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा होता है, उन्हें ट्रेंडिंग के रूप में दिखाया जाता है। इसमें आपके पुराने सर्च नहीं, बल्कि गूगल पर चल रहे लेटेस्ट सर्च ट्रेंड दिखाई देते हैं।

इनमें ज्यादातर नतीजे मूवी, किसी राजनेता, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य चर्चित विषयों से जुड़े होते हैं, यानी उस समय जो चीजें ज्यादा सर्च हो रही होती हैं, उन्हीं के नाम Recent Searches में दिखाए जाते हैं।

जैसे;
~ story viewer instagram private account
~ motorola moto g77
~ nothing phone 4a pro

Google Recent trending searches feature
Screenshot: Google Recent trending searches

इनमें से अगर आप किसी ताज़ा ट्रेंडिंग टॉपिक पर आर्टिकल लिखना चाहते हैं, तो Recent searches Topics में से अपने आर्टिकल से जुड़े कीवर्ड निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेकिन ऐसे टॉपिक पर आर्टिकल जल्दी लिखकर पब्लिश करना ज़रूरी होता है, क्योंकि ये सर्च ज़्यादातर ताजी घटनाओं से जुड़ी होती हैं।

जब कोई नई घटना होती है, जैसे नया मोबाइल लॉन्च, बड़ी खबर या क्रिकेट मैच का फाइनल, तब लोग एक-दो दिन तक उसके बारे में ज़्यादा सर्च करते हैं।

उसके बाद धीरे-धीरे लोगों की दिलचस्पी कम हो जाती है, क्योंकि ज़्यादातर लोग जानकारी को जान चुके होते हैं।

इसलिए इस तरह के कीवर्ड पर ट्रैफिक तेज़ी से आता है, लेकिन ज़्यादा समय तक नहीं टिकता।

Free Tools Keyword Search Ke Liye

यहां पर मैं आपको ब्लॉग आर्टिकल के लिए कीवर्ड रिसर्च करने के 10 फ्री टूल्स की लिस्ट दे रहा हूं।

Keyword research Tools list

इनकी मदद से आप अपने टॉपिक से जुड़े सर्च किए जाने वाले Keyword आसानी से ढूंढ सकते हैं।

इसमें से Google Trends, Search Console और Google Keyword Planner यह सब Google के tools है जो बिल्कुल फ्री हैं, बस आपको साइन अप करके अकाउंट बनाना पड़ता है, उसके बाद आप अपने आर्टिकल से संबंधित कीवर्ड निकाल सकते हैं।

बाकी जो टूल्स हैं, वे असल में Paid Tools हैं, लेकिन इनका Free Version भी मिलता है। यानी आप एक तय सीमा तक इन्हें फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। शुरुआत करने वाले ब्लॉगर्स के लिए ये फ्री लिमिट भी काफी काम की होती है।

Tools List:

1. Google Keyword Planner

यह गूगल का ऑफिशियल कीवर्ड रिसर्च टूल है जो कीवर्ड आइडिया और उनकी सर्च वॉल्यूम दिखाता है। नए कीवर्ड ढूंढने के लिए भरोसेमंद माना जाता है।

2. Ubersuggest (Free but Limit)

यह टूल कीवर्ड आइडिया, SEO डिफिकल्टी और बेसिक डेटा दिखाता है। फ्री वर्जन में डेली कुछ लिमिटेड सर्च करने को मिलती हैं।

3. KeywordTool.io

यह गूगल ऑटो सजेस्ट के आधार पर कई लॉन्ग-टेल कीवर्ड दिखाता है। फ्री वर्जन में आइडिया दिखते हैं, लेकिन पूरा डेटा लिमिटेड होता है।

4. Google Trends

Google trends यह बताता है कि कौन सा कीवर्ड कब और किस क्षेत्र में ज्यादा सर्च हो रहा है। ट्रेंडिंग और सीजनल टॉपिक समझने के लिए बढ़िया है। ये बिल्कुल फ्री है

5. Google Search Console

अपनी वेबसाइट पर लोग कौन-कौन से कीवर्ड से आ रहे हैं, यह देखने के लिए Search Console बहुत उपयोगी है। इससे नए कंटेंट आइडिया भी मिलते हैं। इसमें आप Keyword position, CTR, Impression और Rank Up-down को ट्रेस कर सकते हैं।

6. Ahrefs

यह एक SEO Audit & Keyword Research tool है, जिससे आप वेबसाइट एनालिसिस कर सकते है। लेकिन फ्री वर्शन में बहुत ही लिमिटेड फीचर उपयोग करने को मिलते हैं।

7. KWFinder (Mangools)

यह टूल लो-कॉम्पिटिशन कीवर्ड ढूंढने में मदद करता है। फ्री यूज़ में सर्च की लिमिट होती है। इसमें फ्री वर्जन में भी दिन में 10 बार एडवांस लेवल की रिसर्चिंग कर सकते हैं, एक अकाउंट से।

8. WordStream

कीवर्ड आइडिया और PPC से जुड़े शब्द खोजने में काम आता है। बेसिक रिसर्च के लिए इसका फ्री टूल उपयोगी है।

9. Semrush

SEO और कीवर्ड रिसर्च का बड़ा टूल है। फ्री अकाउंट में सीमित सर्च और डेटा देखने का विकल्प मिलता है। जिसमें प्रोजेक्ट बनाना, वेबसाइट की ऑडिट करना शामिल है, बैकलिंक और कंपीटीटर की साइट और उनका डाटा देखने शामिल है।

10. Also Asked

यह टूल लोगों द्वारा पूछे जा रहे सवालों के आधार पर कीवर्ड और टॉपिक आइडिया देता है। Question-type कीवर्ड ढूंढने में मददगार है। यह टूल हिंदी वेबसाइट के लिए कीवर्ड रिसर्चिंग के लिए बहुत अच्छा है।

Sahi Keyword Kaise Choose kare?

सही कीवर्ड रिसर्च करने के लिए आपको इन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए:

✔ Search volume हो।
✔ Competition कम हो।
✔ Question type kivard हो।
✔ Aapke topic se related हो।

अगर Low competitions and high search volume keyword मिल जाए तो बेस्ट choice हैं।

Keyword Ko Post Mein Kahan Lagaye?

post mein natural keyword use example image

यह SEO का बहुत ही important पार्ट होता है। पोस्ट में कीवर्ड का उपयोग करते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए।

नेचुरल तरीके से उपयोग करें और यूजर के लिए पोस्ट लिखें – Search Engine के लिए नहीं। यह गूगल का भी साफ-साफ कहना है।

पोस्ट में कीवर्ड डालने का बेस्ट तरीका:

  1. Title
  2. First paragraph
  3. Sub-heading
  4. URL
  5. Image alt text

नेचुरल तरीके से पोस्ट के अंदर भी जहाँ सही लगे, कीवर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यानी कि आप सिर्फ गूगल सर्च रिजल्ट के लिए पोस्ट लिख रहा है, जिसने बहुत सारे कीवर्ड भर देते हैं तो इससे आपकी पोस्ट रैंक नहीं होगी।

इसको पढ़ें: WordPress पोस्ट में फोकस कीवर्ड कैसे जोड़ें? जानें सही तरीका

Beginner Log Jo Galti Karte Hain

1. शुरू में नए ब्लॉगर जो गलती करते हैं, वो सिर्फ high search volume कीवर्ड सेलेक्ट करते हैं।

2. कहीं ओर से Copy paste content कर लेते हैं।

3. किसी दूसरी वेबसाइट की नकल करते हैं।

4. बिना वैल्यू एड किए, पोस्ट को बार-बार अपडेट करना।

5. अपनी वेबसाइट की कोर टॉपिक को फॉलो ना करके मिक्स कंटेंट डाल देते हैं।

6. पोस्ट में Overpromises Keyword उपयोग करना, जबकि असल में ग्रोथ धीरे-धीरे होती है और गूगल भी ऐसे बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावों को पसंद नहीं करता।

FAQs:

Kaise pehchane long-tail keyword?

अगर कीवर्ड Question जैसा हो जिसमें Problem + solution और 4 या इससे ज्यादा वार्ड हो, तो 90% chance long-tail है।

कीवर्ड रिसर्च क्या होता है?

कीवर्ड रिसर्च वो प्रोसेस है जिसमें हम ये पता लगाते हैं, कि लोग गूगल पर कौन-कौन से शब्द या सवाल सर्च कर रहे हैं, ताकि उस टॉपिक्स पर कंटेंट लिख सके।

Ek keyword ka search volume kitna hona chahiye?

शुरू में नए ब्लॉगर के लिए 100 से 2000 monthly search volume वाले Low-competition keywords पर काम करना ज्यादा safe और effective माना जाता है।

इसको भी पढ़ें:

Conclusion

तो दोस्तों इस पोस्ट में हमने आर्टिकल लिखने के लिए फ्री कीवर्ड रिसर्च कैसे करें उसका पूरा तरीका बताया है। साथ में 10 फ्री और पेड़ टूल का लिस्ट भी दिया है जिसका उपयोग आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कर सकते हैं। Keyword research blog success ki foundation है और शुरुआत में फ्री टूल से भी पोस्ट रैंक कर सकते है।

यह पोस्ट आपको कैसी लगी, हमें इसके बारे में कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं धन्यवाद।

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment