Kaun Sa Tag Rank Kar Raha Hai Kaise Pata Kare?

आज कौन सा टैग रैंक कर रहा है? इसको हम 3 भरोसेमंद प्लेटफार्म के जरिए पता करना सीखेंगे। अगर आप टुडे की सुर्खियों के बारे में जानना है, तो ट्रेंडिंग टैग्स आपको बता सकते हैं कि आज सबसे ज्यादा कौन सी टोपी या घटना चर्चा में चल रही है।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

अगर आप भी पता करना चाहते हैं, कि आज “Kaun sa tag rank kar raha hai?” तो इसको हम पता करने के लिए (X), Google Trend और Google Trending Searches Section का उपयोग करके पता करना सीखेंगे। ताकि आप भी चुटिया में पता कर पाएंगे कि “अभी कौन सा टैग रैंक कर रहा है।” वो भी बिल्कुल फ्री में।

Kaun Sa Tag Rank Kar Raha Hai Kaise Pata Kare

Twitter (X) Se Pata Karna

X (Twitter) में Trending Tags क्या होते हैं?

Trending tags इसको hashtags भी बोलते है। ये वो शब्द या #Hashtag होते हैं जिनके बारे में उस समय बहुत ज़्यादा लोग पोस्ट (tweet) कर रहे होते हैं।

जब किसी Topic पर अचानक बहुत सारी Posts होने लगती हैं, तो वह Topic सबसे ऊपर Trend में आ जाता है। और उसको Viraltag या फिर Top Ranked Tag कहा जाता है।

उदाहरण के लिए:
#WorldCup
#BreakingNews
#AI
#INDvsPAK #SRHvsLSG
#LPGGasShortage
no-confidence motion
Kolkata Knight Riders

#StartupSingamSeason2

यह #hashtags उस वायरल टॉपिक में से लिया जाता है जो एक या दो शब्दों से मिलकर उसका #tag बनाकर हर पोस्ट में ऐड किया जाता है।

इसका फायदा यह होता है कि जब भी आप उस टैग को अपनी पोस्ट में शामिल करते हैं, तो आपकी पोस्ट के इंप्रेशन अचानक बढ़ सकते हैं और आपके आर्टिकल रैंक करने लगते है।

Twitter (X) में ट्रेंडिंग टैग्स खोजने के लिए, सबसे पहले ट्विटर (x) खोलें और Search 🔍 पर क्लिक करें।

Trending option पर जाएं, अब यहां पर आप वह सारे टैग देखेंगे जो आज सबसे ज्यादा रैंक कर रहे हैं और सबसे ज्यादा लोग उस टॉपिक पर लिख रहे हैं।

X me Trending section

यहां पर एक Global trending का ऑप्शन मिलता है, इस पर क्लिक करके आप ऑल वर्ल्ड में चल रहे ट्रेडिंग टैग्स और टॉपिक के बारे में देख सकते हैं।

x me global trending

Google Trends Ka Upyog Se Pata Karna

Google Trends आपको ताज़ा सर्चिंग डेटा से लेकर पिछले 7 दिनों, 30 दिनों और उससे पहले तक का विश्लेषण दिखाता है, कि किन topics को सबसे ज़्यादा search किया गया है।

इसमें Google के विभिन्न platforms जैसे Google Search, YouTube और Google News का डेटा शामिल होता है, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि वर्तमान में कौन-से विषय सबसे अधिक सर्च में हैं।

यह वही topics होते हैं जिन्हें लोग बड़ी संख्या में search कर रहे होते हैं। इसी कारण Content creators इनसे मिलते-जुलते keywords और tags को अपने articles में उपयोग करते हैं। जब ये Tags trending topics से जुड़े होते हैं, तो उनके popular होने और content की Reach बढ़ने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है।

Google Trending Searches Se Pata Kare

Google Trending Searches फ्यूचर से आप Real Time Search Tags का पता कर सकते हैं।

trendings searches

गूगल का Trending Searches एक ऐसा फीचर है जो Google और Chrome Browser के सर्च बार के नीचे दिखाई देता है। इसमें वो Topics या keywords होते हैं जिन्हें इस समय बहुत ज़्यादा लोग Search कर रहे होते हैं।

यह एक तरह का Real-time searching data होता है, जो आपको बताता है कि अभी कौन सी चीजें इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा Popular हैं या सर्च की जा रही है।

यह फीचर Google के Algorithm पर काम करता है, जो लोगों के Search Behavior, उनकी Location और Recent activity को Analyze करता है। इसी आधार पर Google automatically trending topics को दिखाता है और समय-समय पर इसको Update भी करता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है, कि आपको बिना किसी Extra tool के Popular keywords मिल जाते हैं। अगर आप इन Trending topics पर जल्दी Content बनाते हैं, तो आपके Article के Rank होने और ज़्यादा Traffic आने के Chances बढ़ जाते हैं।

यहीं से आपको टॉप रैंक करने वाले Keywords और tags के आइडिया मिलते हैं। ये जो Trending Searches होते हैं, वे Real-time में लोगों द्वारा सबसे ज़्यादा Search किए जा रहे Topics होते हैं। इसी कारण इन Topics को Content, keywords और Tags में उपयोग करने से आपके पोस्ट के rank होने के chances भी बढ़ जाते हैं।

FAQs:

Viral tags vs Trending Tags kya hote hain?

Viral Tags उसको बोलते जो बहुत ज्यादा उपयोग किए जाते हैं, जैसे कि #viral #trending #fyp #short इस तरह के टैग्स।

Trending Tags उसको बोलते हैं जो Current trend या topic के हिसाब से किसी Event, meme या न्यूज से related होते हैं।

Top rank wale Tags Use karne ka fayeda?

टॉप रैंक टैग्स पर करोड़ों लोग एक्टिव होते हैं और Maximum Reach Potential के अलावा Algorithm Push मिलता है।

Sahi Tags Kaha Se Laye?

Reels के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक सबसे बेस्ट ऑप्शन है टैग्स खोजने के लिए, स्टोरी और आर्टिकल के लिए (x), गूगल Trends और Free Tags Tools भी उपयोग कर सकते हैं।

इसको भी पढ़ें:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment

  

🔥 Digital Tools

     
    Image to PDF Converter     Age Calculator     Marks Percentage Calculator     AdSense CTR     Date Of Birth Calculator     Fuel consume & Cost Calculator