नमस्कार दोस्तों, Premium भरना है लेकिन LIC Policy Number याद नहीं? घबराएं नहीं! इस पोस्ट में जानें 8 Easy Ways जिनसे आप Online + Offline तरीका अपनाकर अपना LIC policy number step-by-step घर बैठे पता कर सकते हैं किसी झंझट के।
बिना पॉलिसी नंबर के न तो आप किस्त भर सकते हैं, न Policy status check कर सकते हैं, और न ही LIC ऑफिस में ठीक से जानकारी मिलती है। ऐसे समय में आदमी घबरा जाता है कि कहीं मेरी policy lapse न हो जाए या पैसा फँस न जाए।
बहुत लोगों को लगता है कि पॉलिसी नंबर खो गया मतलब अब बड़ा झंझट होगा, लेकिन सच्चाई ये है कि LIC में आपका पॉलिसी नंबर निकालने के कही तरीके मौजूद हैं, जो मैं इस पोस्ट में बताऊंगा।
LIC Policy Number कैसे निकाले? (Step-by-Step Guide)

इस guide में जानें 8 Easy Methods जिनसे आप Online aur offline दोनों तरीकों से LIC policy number retrieve कर सकते हैं, पूरा step-by-step तरीका नीचे दिया गया है इसको फॉलो करें:
इसको भी पढ़ें: घर बैठे ऑनलाइन LIC की किस्त कैसे भरें? जानें पूरा तरीका
तरीका 1: LIC Agent द्वारा दी गई File से पता करें
जब आपने LIC policy शुरू करवाई थी, तब agent ने आपको एक Original policy file / bond paper दिया होगा।
उस फाइल में ये सभी चीज़ें लिखी हुई होती हैं:
मोबाइल पर!- Policy bond
- Premium details
- Start date
- आपका नाम और पूरा एड्रेस
उस फाइल में Policy Number भी लिख दुआ होता है।
तो अगर वह फाइल घर में कहीं रखी है, तो उसे ढूंढकर उसमें पॉलिसी नंबर check करें।
तरीका 2: Premium भरते समय मिली Receipt (Slip) से पता करें
अगर आपने कभी LIC premium offline या ऑनलाइन भरा है, branch, agent या किसी दुकान या ई-मित्र के जरिए, तो वहां से आपको एक premium receipt मिली होगी।

तो उस receipt में, Policyholder का Name,
Amount, Date सब लिखा हुआ होता है।
उसके साथ ही उस स्लिप में आपकी LIC की Policy का Number भी बिल्कुल clearly लिखा होता है।
तो आप उस स्लिप में देख कर भी पता कर सकते हैं आपकी पॉलिसी का नंबर।
तरीका 3: Online Payment History से पता करें (UPI) App से
अगर कभी भी अपने खुद ने ऑनलाइन यूपीआई एप के जरिए या अपने दोस्त के द्वारा यूपीआई एप से एलआईसी का किस्त भरवाराया है। जैसे की,
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
- LIC App
- Net Banking
तो उस app की Transaction History में जाकर check कर सकते हैं।
उसके लिए यह Steps फॉलो करें;
- App खोलें
- History / Transactions section में जाएं
- LIC payment वाली entry खोलें
- Details में Policy Number mentioned होता है, यह digital receipt होती है।
- उसमें अपना पॉलिसी नंबर देखों।

इस स्क्रीनशॉट में Google Pay के payment details section में LIC payment खोलने पर ऊपर policy number दिख रहा है, जिससे पता चलता है कि किस policy पर premium भरा गया है।

इसको भी पढ़ें: बिना बैंक जाए 5 साल की पूरी PhonePe Transaction History निकालें
तरीका 4: अपने LIC Agent से संपर्क करें
जिस LIC agent ने आपकी policy करवाई हैं, उसके पास भी आपकी policy की details रहती हैं।
तो आप अपने LIC agent से contact करके policy details पूंछ सकते हैं।
जो एजेंट आपका बीमा पॉलिसी करवाता है उसके पास आपकी सारी डिटेल्स देती है। तो उनसे जब आप संपर्क करते हैं तो उनके क्लाइंट रिकॉर्ड में से वह आसानी से पॉलिसी का नंबर निकाल कर दे सकते हैं और वह आपको मना भी नहीं करेंगे, क्यों कि वह आपका एजेंट है और आपकी हेल्प करना उनका फर्ज है।
तरीका 5: SMS में देखें
जब भी आप Lic की किस्त पर जमा करते हैं तो उसके बाद आपके फोन में एक एसएमएस आता है। उस Successful payment के message में पॉलिसी नंबर का मेंशन किया हुआ होता है। यानी कि आपका पूरा 11 अंकों का पॉलिसी नंबर इसमें दिया हुआ रहता है, तो आप वहां से भी आप देख सकते हैं और पता कर सकते हैं।
तरीका 6: Email से पता करें
किस्त जमा होने के बाद आपकी ईमेल एड्रेस पर भी एक ईमेल प्राप्त होता है PDF Receipt के साथ। अगर ईमेल एड्रेस आपने पॉलिसी में दिया हुआ है, तो उसमें भी एक ईमेल प्राप्त होता है और उस ईमेल में पेमेंट Receipt की डिजिटल कॉपी होती है PDF format में, तो उसमें भी आप आसानी से देख सकते हैं अपने पॉलिसी का नंबर।
जैसा कि आप नीचे वाले स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। ये lic की किस्त भरने के बाद सफल पेमेंट की एक ईमेल प्राप्त हुई है, और उसमें एक स्लिप भी है pdf के रूप में।

तरीका 7: LIC Customer Care से पता करें
ऊपर बताइए के तरीका से भी अगर नंबर नहीं मिल रहा है तो आप LIC customer care से भी मदद ले सकते हैं।
LIC का यह Contact नंबर (+91-022 6827 6827) हैं जिसपर आप कॉल कर सकते हैं और Services अब 24*7 उपलब्ध है।
यह Lic का Toll Free Number 8976923091 है।
और ये एल आई सी की ईमेल ही; helpdesklic[at]healthindiatpa[dot]com
ये LIC का whatsApp नंबर है: +91-8976862090
कस्टमर से बात करते समय वे आपसे verify करने के लिए डॉक्यूमेंट का पूछ सकते हैं:
- Full Name
- Date of Birth
- Address
- Mobile Number
- Nominee details
- Identity Proof यादि
Verification के बाद वे आपका policy number बता सकते हैं।
तरीका 8: LIC Office जाकर पता करें
अगर ऊपर के तरीके काम न करें, तो नजदीकी LIC branch office जाएं।
और साथ में ये जानकारी documents ले जाएं:
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Mobile number
- Bank Passbook
- Voter ID
- Nominee का proof
जब Documents verify हो जाते हैं, तो branch से आपका LIC policy number retrieve किया जा सकता है।
वहां जाकर ऑफिस में काउंटर पर जाकर पूछ सकते हैं और उनसे अपनी सिचुएशन बताएं कि “हमारा पॉलिसी नंबर नहीं मिल रहा है, गुम हो गया है और हमें नंबर की जरूरत है पॉलिसी भरने के लिए” जो आपकी रिक्वायरमेंट बताएं।
उसके बाद वे जो भी वेरीफाई के लिए प्रूफ मांगता है वो आप दिखा दे, उसके बाद आपका काम बन जाएगा।
💡टिप्स: LIC policy number खो जाना बड़ी समस्या लग सकती है, लेकिन सही documents और सही तरीका अपनाकर आप आसानी से उसे दोबारा निकाल सकते हैं। सबसे आसान तरीका है Old documents check करना या online transaction history देखना।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों, इस तरीके से आप भी अपने एलआईसी का पॉलिसी नंबर गुम हो गया है या किसी कारणवश नहीं मिल रहा है तो आसानी से पता कर सकते हैं। यहां पर हमने कुल 8 तरीके बताएं हैं, तो अपना LIC policy number जानने के लिए इनमें से आप किसी भी तरीके का उपयोग कर सकते हैं।
बहुत सारे लोग जब पॉलिसी नंबर नहीं मिल रहा है गुम हो जाता है, तब कंफ्यूज हो जाते हैं कि अब क्या करें, अब पॉलिसी नंबर कहां से लाएं? ऐसे में हमारी है ये गाइड बहुत काम आती है।
तो LIC policy number lost को खोजने के आसान तरीके वाली पोस्ट आपको कैसी लगी? कमेंट करके जरूर बताएं।
आप इसको अपने दोस्तों के साथ भी जरुर शेयर करें ताकि वे भी इन तरीकों को जान सके धन्यवाद।
इसको भी पढ़ें:
- SBI ATM PIN चेंज कैसे करें? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
- Google Pay में Auto Payment चालू है? ऐसे करें तुरंत बंद
- PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें? 2025 की सबसे आसान गाइड
- बैंकिंग में CA, CC, और OD का मतलब क्या होता है? पूरी जानकारी हिंदी में
- आधार कार्ड से Bank of Baroda का बैलेंस कैसे चेक करें? जानें तरीका
- Fastag kyc update कैसे करें? जानें online और Offline दोनों तरीके
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓



