अपनी वेबसाइट में Top Earning वाले Pages कैसे देखें?

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि अपनी वेबसाइट के Top Earning Pages कैसे देखें। यानी आपकी वेबसाइट के कौन से page या post सबसे ज्यादा AdSense से Earning कर रहे हैं।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

अगर आप Blogging कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना काफी दिलचस्प होगा, कि कौन से Articles ज्यादा Income generate कर रहे हैं। क्यूंकि इससे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि आगे किस type के Article लिखने चाहिए और किस Niche में ज्यादा Earning potential है।

बहुत सारे Blogger यह जानना चाहते है कि उसकी वेबसाइट पर कौन सा High earning content है और किस पोस्ट से ज्यादा कमाई हो रही है। क्योंकि यही चीज आपकी Overall online income को Directly affect करती है। इसलिए आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आपकी वेबसाइट का कौन सा Page सबसे ज्यादा Earning दे रहा है।

वेबसाइट के Top Earning Pages कैसे देखें?

अपनी वेबसाइट में Top Earning वाले Pages कैसे देखें?

अपनी वेबसाइट पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले pages देखने के लिए आप 2 तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए एक-एक करके दोनों तरीकों को समझते हैं।

  • पहला तरीका:
    • आप Google AdSense के dashboard में जाकर reports के जरिए देख सकते हैं कि किस page पर सबसे ज्यादा earning हो रही है।
  • दूसरा तरीका:
    • आप अपनी वेबसाइट में Google Site Kit plugin का इस्तेमाल करके भी Top Earning Pages check कर सकते हैं।

Google Site Kit Plugin से कैसे देखें

सबसे पहले अपनी WordPress website में Login करें। अब sidebar में जाकर Site Kit plugin के dashboard में जाएं।

site kit plugin

जब आप Site kit का dashboard खोलते हैं, तो वहां आपको एक section मिलता है जहां पर Top Earning Pages की list दिखाई देती है।

site kit plugin me Top Earning Pages section

तो यहां से आप आसानी से देख सकते हैं कि कौन से pages सबसे ज्यादा earning कर रहे हैं। यह data भी Google AdSense से ही आता है।

इसको भी पढ़े: Google par Website Banakar Paise Kaise Kamaye

AdSense में जाकर कैसे देखें

ऐडसेंस के जरिए पता करने के लिए सबसे पहले अपने Google AdSense account में login करें।

उसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. Dashboard में जाएं
  2. View Reports option पर क्लिक करें
  3. Time range select करें (जैसे last 7 days / 28 days या custom time चुनें
  4. अब dropdown 🔽 में से Page URL option select करें
view Reports in AdSense

Page URL चुनने के बाद आपके सामने टॉप अर्निंग वाले भेजो की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें आप देख सकते हैं कि आपकी वेबसाइट के कौन से page/post पर सबसे ज्यादा earning हो रही है।

Adsense me page URL

इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि Google AdSense में Top Earning Pages की report में केवल उन्हीं pages की रिपोर्ट दिखेगी, जिन पर अच्छा खासा traffic और impressions आता है। अगर किसी page पर traffic बहुत कम है, तो उसकी earning report show नहीं होगी। इसलिए जरूरी है कि आपके pages पर decent traffic हो तभी आप उनकी earning Report सही तरीके से देख पाएंगे।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों, इस तरीके से आप भी आसानी से पता कर सकते हैं कि आपकी वेबसाइट के कौन से Top Earning Articles हैं।

आज हमने इस पोस्ट में 2 तरीके सीखे हैं टॉप कमाई वाले पेज देखने के, एक Google Site Kit plugin के जरिए और दूसरा Google AdSense dashboard के जरिए।

गूगल साइट किट प्लगइन के के जरिए टॉप कमाई वाले पेज देखने सबसे आसान और Beginner फ्रेंडली है।

अगर आप Site Kit plugin का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सही data देखने के लिए कम से कम 15 दिन या 1 महीना तक इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर आपको यह जानकारी useful लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

इन उपयोगी आर्टिकल्स को भी जरूर पढ़ें:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment

  

🔥 Digital Tools

     
    Image to PDF Converter     Age Calculator     Marks Percentage Calculator     AdSense CTR     Date Of Birth Calculator     Fuel consume & Cost Calculator