Google My Business में Chat History कैसे डाउनलोड करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

गूगल बिजनेस प्रोफाइल में चैट का ऑप्शन अब बंद हो रहा है अगर आपका भी Google Business Profile में बिजनेस अकाउंट है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है, आज की इस पोस्ट में, मैं स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा कि अपने कस्टमर की चैट्स को डाउनलोड कैसे करें गूगल बिजनेस प्रोफाइल से।

गूगल ने हाल ही में एक ईमेल भेजकर सभी उन बिजनेस प्रोफाइल के ऑनर्स को बताया है, कि 31 जुलाई तक गूगल बिजनेस प्रोफाइल में चैट का ऑप्शन है वो पूरी तरीके से बंद हो जाएगा और अब आपको बिजनेस प्रोफाइल में कस्टमर के साथ चैट के जरिए बातचीत करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको कोई दूसरा विकल्प ढूंढना पड़ेगा।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

अगर आप अपने कस्टमर के साथ हुई बातचीत की चैटिंग को डाउनलोड करके रखना चाहते हैं तो आज की इस पोस्ट में, मैं आपको स्टेप बाई स्टेप इसका तरीका बताने वाला हूं कि कैसे बिजनेस प्रोफाइल की चैटिंग को डाउनलोड करते हैं। 

Google Business Profile में चैट की सुविधा क्या है? 

गूगल बिजनेस प्रोफाइल में चैट की सुविधा आपके कस्टमर को सीधे आपको मैसेज करने का एक विकल्प है जिसके जरिए कोई भी कस्टमर आपसे चैट के माध्यम से मैसेज कर सकता है और आपके प्रोडक्ट या आपकी सर्विस के बारे में जानकारी ले सकता है। लेकिन यह अब लंबे समय तक नहीं रहने वाला है क्योंकि गूगल इसको बंद करने जा रहा है। 

Google Business Profile में चैट की सुविधा होगी बंद

business चैट History को डाउनलोड कैसे करें? तरीका 

गूगल की ओर से प्राप्त हुई ईमेल के अनुसार 31 जुलाई 2024 से आपके (Google Business Profile) से chat की सुविधा हटा दी जाएगी, अब आप इस चैट को डाउनलोड करना चाहते हैं चाहते हैं तो इसका तरीका बता रहा हूं उसको फॉलो करें।

अगर आपको भी गूगल की ओर से “Business profile Chat is going away” नाम से प्राप्त हुआ है तो उस ईमेल में (Download Chat History) का ऑप्शन दिया गया है जिसके माध्यम से आप चैट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको इस (Download Chat History) के बटन पर क्लिक करना है उसके बाद (Google Takeout) चले जाएंगे, अब यहां पर आपको (Business Massage) बिजनेस मैसेज नाम का ऑप्शन मिलेगा इसको टिक मार्क करना है। 

tik mark on Business Massage option

उसके बाद नीचे (Next Step) का ऑप्शन है इस पर क्लिक करना है। उसके बाद फिर एक अगला पेज खुलेगा यहां पर आपको फाइल की साइज सेलेक्ट करनी है और  फाइल फॉरमैट सेलेक्ट करना है जैसे कि, ZIP format और Tgz format.

Next Step का ऑप्शन है इस पर क्लिक करना है

Destination ऑप्शन में डिलीवरी मेथड को सेलेक्ट कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, अगर आप (Send download link via email) इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं तो आपकी फ़ाइल तैयार हो जाने पर आपकी ईमेल आईडी पर डाउनलोड का लिंक भेज दिया जाएगा और वहां से आप चैट हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं।

Send download link via email

Frequency ऑप्शन में  फाइल को एक ही बार में एक्सपर्ट करना चाहते हैं या फिर छोटी-छोटी फाइल में एक्सपर्ट करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट कर सकते हैं। 

File type में  ZIP format या Tgz format में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं।

File size में 1GB से 10GB तक फाइल को सेलेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

business चैट History को डाउनलोड कैसे करें? तरीका 

उसके बाद (Create Export ) के बटन पर क्लिक करें।  

अब आपकी फाइल तैयार की जा रही है, इसके लिए आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा जब आपकी फाइल डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगी तो आपकी ईमेल आईडी पर एक ईमेल आएगी उसमें डाउनलोड का लिंक मिलता है उस पर क्लिक करके आप इस गूगल बिजनेस प्रोफाइल चैट हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं। 

तो इस तरीके से आप गूगल बिजनेस प्रोफाइल में चैटिंग की हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं

तो इस तरीके से आप गूगल बिजनेस प्रोफाइल में चैटिंग की हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं। 

अगर आप गूगल बिजनेस प्रोफाइल का सभी डाटा डाउनलोड करना चाहते हैं तो (Google business profile) के ऑप्शन को टिक मार्क करके डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल प्रोफाइल बिजनेस में चैट की सुविधा कब होगी बंद

गुगल के अनुसार 31 जुलाई 2024 को बिजनेस प्रोफाइल मे से चैट की सुविधा को पूरी तरह से हटा दिया जायेगा।

You can Also Read This:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.