आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो बैंक को तुरंत सूचित करें, वरना चोर UPI से ऐसे पैसा निकाल लेते हैं

Published: 07/01/2026 | Last updated: 25/January/2026 | 9d7c62d2439cd966acb84f78d49dcc3b Mr Waghela √
Select Language:

आज के समय में मोबाइल हमारे पास बात करने के अलावा पैसा ट्रांसफर करने के लिए भी एक आसान साधन बन गया है। मोबाइल के जरिए पैसों की लेनदेन करना बहुत आसान हो चुका है, लेकिन अगर यह मोबाइल चोरी हो जाए तो हमारे बैंक खाता में पड़े हुए पैसों के ऊपर बहुत बड़ा खतरा बन जाता है।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ जुड़ा हुआ है और वह भविष्य में अगर गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो सबसे पहले आपको अपने बैंक कस्टमर केयर से बात करनी है और तुरंत अपने उसमें बैंक खाते से पैसा निकालने की सुविधा को कुछ टाइम के लिए रोक लगाने के लिए बोलना है

जब तक कि आप का मोबाइल वापस न मिल जाए तब तक बैंक को आप सीधा बोले की मोबाइल नंबर और Online UPI PIN के जरिए ₹1 अभी ट्रांसफर नहीं होना चाहिए।

मोबाइल चोरी होने पर 99# का इस्तेमाल कर चोर UPI से पैसे कैसे निकालते हैं?

आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो बैंक को तुरंत सूचित करें, वरना चोर UPI से ऐसे पैसा निकाल लेते हैं

अक्सर लोगों को लगता है कि “UPI से पैसे निकालने के लिए तो UPI PIN चाहिए, फिर चोर पैसे कैसे निकालते हैं?”

लेकिन यहीं पर तो असली खेल शुरू होता है।

इसमें आपका मोबाइल नंबर ही सबसे बड़ा हथियार होता है, क्योंकि अधिकतर लोगों का मोबाइल नंबर बैंक खाते से जुड़ा होता है।

चोर लोग *99# USSD कोड का इस्तेमाल करता है पैसा निकालने के लिए।

कैसे करते हैं पूरा तरीका देखें👇

Point 1. चोर लोग क्या करता है, जब मोबाइल चोरी कर लेते है, तो आपके चोरी हुए मोबाइल से SIM Card निकाल लेता है।

उसी SIM Card को दूसरे मोबाइल में डाल देता है।
अब उसके पास आपके Bank Account से जुड़ा मोबाइल नंबर आ गया है।

Point 2. *99# क्या है और इसका गलत इस्तेमाल कैसे होता है?

*99# एक NPCI की USSD आधारित बैंकिंग सेवा है।

इसके जरिए पैसों की लेनदेन करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है USSD Dial करने से हो जाता है।

Point 3. *99# Code के जरिए साधारण कीपैड मोबाइल से भी पैसा भेजा जा सकता है।

बस, चोर लोग इसी का फायदा उठाता है और आपके बैंक खाते से upi से पैसे निकाल लेते हैं।

ऐसे:

  1. नए मोबाइल में SIM डालते हैं
  2. फिर *99# डायल करता है
  3. UPI PIN Reset करते हैं
  4. पैसे दूसरे खेते में भेज देते हैं।
  5. उनका काम पूरा हुआ।

Point 3. UPI PIN कैसे रीसेट कर लेते हैं?

UPI PIN रीसेट करने के लिए डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और उस कार्ड की एक्सपायरी डेट चाहिए होती है।

सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह की लोग ATM card की फोटो मोबाइल में रख। देते हैं और इससे उनका काम और भी आसान हो जाता है।

क्योंकि उस एटीएम कार्ड के ऊपर सारी डिटेल्स लिखी हुई होती है। जैसे की, Card Expiry date, security code और एटीएम कार्ड के नंबर।

इसी जानकारी का इस्तेमाल करके यूपीआई पिन रिसेट कर लेते हैं। और फिर बिना आपकी जानकारी के पैसा ट्रांसफर कर देते हैं।

सबसे ज्यादा खतरा किन लोगों को है?
मोबाइल नंबर बैंकिंग के साथ जुड़ा हुआ है और मोबाइल में बैंकिंग से जुड़ी जानकारी रखते हैं। जैसे एटीएम की डिटेल्स, यूपीआई पिन वगैरा।

उन लोगों ने जो यूपीआई पिन बिल्कुल आसन रखे हैं। जैसे कि 12 34 56 या 00 00 00, 44 44, 11 11. तो सबसे पहले आपको पिन हमेशा अलग टाइप के रखने चाहिए ताकि आसानी से कोई यूज न कर सके।

Important note: मोबाइल में एटीएम की फोटो नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि बहुत सारे App Gallery Access की permission लेते इंस्टॉल करते वक्त। जब आप गैलरी एक्सेस की परमिशन देते हैं तो वह ऐप आपके सारे फोटो वीडियो आसानी से देख सकता है।

इसे भी पढ़ें: गलत UPI नंबर पर पैसे चले गए, वापस कैसे लाएं? (Legal तरीका)

मोबाइल चोरी होते ही क्या करें?

अगर मोबाइल चोरी हो जाए तो, ये 5 काम तुरंत करें:

  • नजदीकी मोबाइल दुकान या कस्टमर केयर से बैंक को तुरंत सूचना दें
  • फोन करके या बैंक शाखा में जाकर UPI तुरंत ब्लॉक कराएँ
  • बैंक ऐप या कस्टमर केयर से ATM कार्ड भी ब्लॉक कराएँ
  • Online और UPI से पैसे Transfer की सुविधा पर रोक लगाए।
  • 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराए।

इसको भी पढ़ें: Google Pay को कैसे यूज़ करें? – जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका

निष्कर्ष

वह कहते हैं न कि आज के समय में पैसा कमाना जितना जरूरी है उससे कहीं गुना जरूरी है कमाया हुआ पैसा को बचाए रखना, खासकर ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड और मोबाइल चोरी होने के बाद आपकी पर्सनल जानकारी का उपयोग करके खाते से पैसा चोरी करने वाले स्कैम से।

इन सबसे बचने के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है।

अपनी पर्सनल जानकारी को इस तरह से ना छोड़े की कोई भी आसानी से देख सके, एटीएम और बैंकिंग से जुड़ी खास जानकारी को मोबाइल में लिखकर या उसका फोटो भी ना रखें।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को उन लोगों तक भी जरूर पहुंच जाए, जिनको इसकी जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment