HDFC Credit Card Statement का Password Protected PDF कैसे खोलें? (Step-by-Step Guide)

अगर आप अपने HDFC Bank का Credit Card Statement देखना चाहते हैं तो यह गाइड आपके लिए है, यहाँ पर हमने बताया है कि Password Protected PDF को कैसे खोलें, उसमें कौन सा Password लगता है और उस Password को कैसे पता करें। आपके नाम और जन्म तिथि से Password कैसे बनता है, इसकी पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही, HDFC Bank का Credit card Statement PDF में Credit card का स्टेटस कैसे देखते हैं, इसकी जानकारी Step by Step दी गई है।

Summary:
  • अगर आपको अपने Credit Card से जुड़ी पूरी जानकारी देखनी है, तो यह आपको Credit Card Statement PDF में मिल जाती है।
  • इसमें Total Amount Due, Minimum Due, Available Cash Limit और Available Credit Limit जैसी जरूरी जानकारी होती है, जिसे आप बिना Bank शाखा जाए या Customer Care से बात किए तुरंत देख सकते हैं।
  • लेकिन यह PDF Password से सुरक्षित होती है, इसलिए इसे खोलने के लिए Password की जरूरत होती है।
  • यह Password आप Bank में दर्ज नाम, जन्म तिथि और Credit Card के आखिरी 4 अंकों की मदद से बना सकते हैं।

Credit Card के Statement वाले PDF में Password क्यों होता है?

HDFC Credit Card Statement का Password Protected PDF कैसे खोलें step by step guide

HDFC Bank का Credit Card Statement PDF Password Protected इसलिए होता है, ताकि आपके Credit Card से जुड़ी जरूरी जानकारी सुरक्षित रहे। Statement में आपके Card की कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, उस Details को दूसरा व्यक्ति खोलकर न देख लें, इसलिए PDF पर Password लगाया जाता है। इसी Password को डालने के बाद आप अपना Credit Card Statement PDF खोलकर उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

आपके Credit Card Statement के Password Protected PDF को कोई दूसरा व्यक्ति तब तक आसानी से नहीं खोल सकता है, जब तक की उसे आपकी जन्म तिथि और Bank Account में दिया हुआ Full Name का पता न हो।

Hdfc credit card statement ka password kya hota hai?

(1) HDFC बैंक के Credit Card statement का PDF Password आपके नाम के पहले 4 अक्षर (Capital Letters) और आपके Credit Card के आखिरी 4 अंकों से मिलकर बनता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपका बैंक अकाउंट में नाम Rajesh Kumar है और आपके Credit Card के आखिरी 4 अंक 8822 हैं, तो Statement PDF का Password होगा 👉 [RAJE8822]

(2) मान लीजिए कि बैंक अकाउंट में नाम “Babulal Sharma” है और आपकी जन्म तिथि 10/07/2022 है। तो ऐसे में आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट वाले पीडीएफ का Password इस तरह बनेगा: 👉[BABU1007]

यानी Password में आपके नाम के पहले 4 अक्षर Capital Letters में होंगे और जन्म तिथि में से दिन (DD) और महीना (MM) लिया जाएगा। इस उदाहरण में BABU + 10 + 07 = BABU1007 होगा।

HDFC Bank Credit card Statement PDF का Password कैसे पता करें?

(2) अपने Credit Card Statement वाले PDF का Password जानने के लिए सबसे पहले आपको अपने Bank खाते में दर्ज अपना नाम देखना होगा। इसके लिए आप अपनी Bank Passbook, Bank की Slip या किसी दूसरे Bank Document में देख सकते हैं कि आपका नाम किस तरह लिखा हुआ है।

HDFC Bank की पासबुक में ग्राहक का नाम इस स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है। यह केवल डेमो और यूजर्स को समझाने के उद्देश्य से दिया गया है।

Hdfc-bank-passbook-me-customer-ka-naam only demo propose
Hdfc-bank-passbook-me-customer-ka-naam only demo propose (image credit Google)

इसके बाद अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) देखें, जो Bank में दर्ज है। इन दोनों को मिलाकर PDF का Password होता हैं, जैसा कि हमने ऊपर उदाहरण में बताया है।

उदाहरण के लिए: अगर Bank में आपका नाम Babulal Sharma दर्ज है और आपकी जन्म तिथि 10/07/2022 है, तो Password BABU1007 बनेगा। यानी आपके नाम के पहले 4 अक्षर Capital Letters में और जन्म तिथि में से दिन और महीना (DDMM) लिया जाएगा।

(2) दूसरा है Credit card के आखरी 4 Number और आपके नाम के पहले 4 अक्षर Capital Letters में। क्रिकेट कार्ड के आखिरी चार अंक और अपने नाम के पहले चार अक्षर कैपिटल लेटर से पासवर्ड बनाने के लिए अपने बैंक खाते में दर्ज नाम देखें जो Passbook, Check book या कार्ड के उपर लिखा हुआ होता है।

उदाहरण के लिए, अगर नाम Babulal Sharma है और Card के आखिरी 4 अंक 8811 हैं, तो Password [BABU8811] होगा। अपना सही नाम और Card के आखिरी 4 अंक आप Bank के Document या Credit Card पर लिखा हुआ होता है वहां से देख सकते हैं।

HDFC Credit Card Statement PDF कैसे खोलें?

चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ फाइल कैसे खोलते हैं।

ध्यान रखें: आपके नाम के पहले 4 अक्षर Capital Letters में ही होने चाहिए और क्रेडिट कार्ड के Last 4 Digits का इस्तेमाल करना है और Password बनाते समय Bank की डायरी में जो नाम है उसका पहला 4 Capital Letters ही लेने हैं।

1. PDF Download करें

तो यहाँ पर सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में HDFC Bank App से डाउनलोड किया PDF या Email के माध्यम से Credit Card का Statement वाला Email प्राप्त हुआ है, उसे खोलें। Email के अंदर PDF File होती है, उसे Download करें।

hdfc Email se credit card statement PDF download

2. PDF Open करके Password डालें

Email से PDF Download होने के बाद उसे Open करें। जब PDF File Open करते हैं तो उसमें “This file is protected” लिखा हुआ होता है, यानी यह Password से सुरक्षित है।

hdfc credit card statement password protected PDF file

अब यहाँ पर आपको सबसे पहले Password दर्ज करने का Option मिलेगा। इसमें अपने नाम के First 4 अक्षर Capital Letters में और Credit Card के Last के चार अंक को मिलाकर Password के रूप में दर्ज करें।

3. Credit Card के आखिरी 4 अंक याद न होने पर नाम और जन्म तिथि से Password बनाएँ

अगर Credit Card के आखिरी 4 अंक याद नहीं हैं तो फिर अपने नाम के First 4 Letters और अपनी जन्म तिथि के दिन और महीने (DDMM) को Password के रूप में दर्ज करें।

4. Open करके Statement देखें

Password दर्ज करने के बाद Open Button पर Click करें। अगर आपने सही Password दर्ज किया है, तो PDF File तुरंत Open हो जाएगी और आप PDF के अंदर अपने Credit Card के Statement की Details देख पाएंगे।

credit card statment wala pdf open kare

HDFC क्रेडिट कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

जब आप PDF में Password दर्ज करके उसे खोल लेते हैं, तो उसके बाद आपको सबसे ऊपर PDF में कुछ Basic जानकारी देखने को मिलती है, जैसे कि आपका नाम, पता और Email ID। इसके अलावा दूसरी जरूरी जानकारी भी यहाँ देखने को मिलती है।

  • Credit Card No.: इसमें आप अपना Credit Card Number देख सकते हैं।
  • Alternate Account Number: इसमें आप अपना Alternate Account Number देख सकते हैं।
  • Statement Date: इसमें आप देख सकते हैं कि Statement किस तारीख का है, जैसे 13 Apr, 2026
  • Billing Period: इसमें आप देख सकते हैं कि Statement किस समय अवधि के लिए निकाला गया है, जैसे 14 Mar, 2026 – 13 Apr, 2026

इसके बाद यहाँ पर एक Option मिलता है, जहाँ आप TOTAL AMOUNT DUE देख सकते हैं और MINIMUM DUE कितना भरना है, यह भी देख सकते हैं। इसके साथ ही DUE DATE भी देख सकते हैं कि भुगतान कब तक करना है, जैसे “Immediate”

hdfc Credit Card Statement PDF me Total Amount Due, Minimum Due, Available Cash Limit कैसे देखे screenshot

उदाहरण के लिए:

  • TOTAL AMOUNT DUE: 7,046.00
  • MINIMUM DUE: 2,583.00
  • DUE DATE: Immediate

इसके बाद इस विकल्प में आप यह सारी चीजें देख सकते हैं:

  • PREVIOUS STATEMENT DUES: कितना है, यह देख सकते हैं।
  • PAYMENTS/CREDITS RECEIVED: कितना भुगतान या Credit प्राप्त हुआ है, यह देख सकते हैं।
  • PURCHASES/DEBIT (Current Billing Cycle): Current Billing Cycle के हिसाब से कुल कितनी खरीदारी या Debit हुआ है, यह देख सकते हैं।
  • FINANCE CHARGES: कितने Finance Charges लगे हैं, यह भी देख सकते हैं।
  • TOTAL CREDIT LIMIT: आपकी कुल Credit Limit कितनी है, जिसमें Cash Limit भी शामिल है, यह देख सकते हैं।
  • AVAILABLE CREDIT LIMIT: अभी आपकी Available Credit Limit कितनी है, यह भी देख सकते हैं।
  • AVAILABLE CASH LIMIT: आपकी Available Cash Limit कितनी है, यह भी यहाँ दिखाई जाती है।

Your Card Control Setting As on date

इसमें आप देख सकते हैं कि आपके Domestic Transaction और International Transaction के लिए कौन-कौन से विकल्प ENABLED और DISABLED हैं। जैसे Online, POS, Tap & Pay आदि का status देख सकते हैं।

Hdfc bank credit card ke statement PDF me Transaction ENABLED aur DISABLED options
HDFC Bank credit card me Domestic & International Transaction Ke Liye Features Enable Aur disable status

इसके ठीक नीचे आप Domestic और International Transaction History भी देख सकते हैं।

hdfc credit card ki Transaction history

नोट: ऊपर Guide में दिए गए स्क्रीनशॉट, नाम, Example पासवर्ड आदि केवल उदाहरण और डेमो के उद्देश्य से दिखाए गए हैं। इनका उद्देश्य केवल उपयोगकर्ता को समझाना है, इन्हें किसी वास्तविक व्यक्ति की जानकारी न समझें।

FAQs:

HDFC Credit Card Statement PDF नहीं खुल रहा है तो क्या करें?

सबसे पहले देखें कि नाम के पहले 4 अक्षर Capital Letters में सही दर्ज किए गए हैं और Credit Card के आखिरी 4 अंक भी सही हैं।

HDFC Credit Card Statement PDF का Password कितने अक्षरों और अंकों का होना चाहिए?

HDFC Credit Card Statement PDF का Password कुल 8 अक्षरों और अंकों का होता है। इसमें नाम के पहले 4 अक्षर और Credit Card के आखिरी 4 अंक शामिल होते हैं।

अगर आपको भी अपने HDFC Bank Credit Card का Statement PDF खोलना है और उसका Password पता नहीं है, तो ऊपर बताई गई आसान Guide और उदाहरण की मदद से आप जान सकते हैं कि Password किस तरह बनाया जाता है और सही Password कैसे पता करें। इसके बाद आप आसानी से अपने Credit Card का Statement PDF खोल सकते हैं और उसमें दी गई अपने Credit Card की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

इस उपयोगी जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें!

क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.