नमस्कार दोस्तों: अगर आप भी किसी Broker या Third-party company के जरिए शेयर मार्केट में invest करना चाहते हैं, तो पहले आपको Securities and Exchange Board of India (SEBI) और Bombay Stock Exchange (BSE) द्वारा जारी की गई Defaulter List जरूर देखनी चाहिए, कि किन-किन Brokers या Trading members को Defaulter घोषित किया गया है।
कई बार लोग बिना जानकारी के किसी भी Platform पर पैसा निवेश कर देते हैं, लेकिन बाद में उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए निवेश करने से पहले यह जरूर जांच लें, कि जिस platform का आप उपयोग कर रहे हैं या करने वाले हैं, वह कहीं BSE Defaulter List में शामिल तो नहीं है।
BSE Defaulter List कैसे देखें? (Step by Step)

अगर आप BSE द्वारा जारी की गई Declared Defaulter List देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके से आसानी से देख सकते हैं।
सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक के जरिए BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं: ⤵️
List of Members who have Declared Defaulter/Expelled/Membership Withdrawn since 1992
अब यहां पर Defaulters/Expelled members की list aspx format में खुलेगी।
इस लिस्ट को open करते ही आप सभी डिफॉल्टर घोषित कंपनियां, ब्रोकर का नाम, मामला और पब्लिक नोट आदि देख पाएंगे।
इस सूची में आपको 1992 से अब तक जिन trading members को Defaulter या Expelled घोषित किया गया है, उनकी पूरी जानकारी मिलती है।

इसमें आप निम्न जानकारियां देख सकते हैं:
- Clg. No. (Clearing Number)
- Name of the Member (Broker/Company का नाम)
- Date on which Declared Defaulter/Expelled
- Remarks (टिप्पणी)
- Exchange Notice
- Promoter/Director/Partners/Associates की जानकारी
इसके अलावा आप इसमें SEBI Show Cause Notice, SEBI Order, Order Copy और Public Notice भी देख सकते हैं।
इन सभी documents की मदद से आप यह समझ सकते हैं कि किसी भी broker को किस कारण से Defaulter घोषित किया गया है।
BSE Declared Defaulter List की पूरी जानकारी
नीचे दी गई सूची में आप 1992 से लेकर अब तक की सभी brokerage companies देख सकते हैं जिन्हें Defaulter/Expelled घोषित किया गया है।
आप इस list में यह भी समझ सकते हैं:
- किस broker ने क्या गलती की
- कब उसे Defaulter घोषित किया गया
- और उसके खिलाफ क्या action लिया गया
इस aspx format files में Bombay Stock Exchange की Member Committee द्वारा पास किए गए orders भी शामिल होते हैं (PDF) में। आप इनमें यह देख सकते हैं कि किसी Particular broker के खिलाफ क्या Action लिया गया और किन नियमों के तहत उसे Defaulter घोषित किया गया।

इस list में “SEBI Show Cause Notice” वाले ऑप्शन में आप यह भी जान सकते हैं कि किसी Company या Broker के खिलाफ क्या मामला था और उस पर क्या Action लिया गया है। इससे आपको पूरी Details में समझ आता है कि Defaulter क्यों घोषित किया गया है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से आपने जाना कि 1992 से अब तक जिन भी Brokerage companies को Defaulter या Expelled घोषित किया गया है, उनकी सूची public रूप से उपलब्ध है और उसे कैसे देखा जा सकता है।
निवेश करने से पहले हमेशा यह जांच करें कि आपका broker सुरक्षित और registered है या नहीं।
हमेशा latest BSE Defaulter List official website पर जाकर जरूर check करें।
इससे आप अपने निवेश को सुरक्षित रख सकते हैं और भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि वे भी BSE द्वारा घोषित ताजा Defaulter List 2026 देख सकें।
इसको भी पढ़ें:
- Angel One Referral से कमाई कैसे करें? रियल प्रूफ के साथ स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- बिना बैंक जाए 5 साल की पूरी PhonePe Transaction History निकालें
- आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो बैंक को तुरंत सूचित करें, वरना चोर UPI से ऐसे पैसा निकाल लेते हैं
- Bank of Baroda ka Password Protected Statement PDF कैसे खोलें?
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓



