HDFC Bank Credit Card का Available Limit Check करना चाहते हैं, इस गाइड में, मैं आपको बिल्कुल आसान तरीका बताऊँगा, जिससे आप Available Limit को देख सकते हैं और Total Credit Limit भी Check कर सकते हैं। इसके अलावा, Total Limit के बाद आपकी Transaction Activity और Payment Activity के अनुसार अब आपको कितना Credit Limit मिलता है उसको देखना का तरीका भी बताया है।
जब आपको HDFC Credit Card से कुछ खरीदारी करनी है या फिर EMI पर कोई वस्तु लेनी है या कोई Payment करना है, तो पहले Limit जानना बहुत जरूरी है, ताकि उसके अनुसार आप Planning कर सकें। इससे Available Limit के अनुसार आगे की खरीदारी करने में आसानी होगी। यदि आप अपने Budget के अनुसार खरीदारी करते हैं, तो आपको अपनी Limit Manage करना भी आसान रहेगा।
यह भी पढ़ें. बैंक SMS में CR और DR का क्या मतलब होता है? आसान भाषा में समझें
HDFC Credit Card की Total Limit कैसे Check करें?

अपने HDFC Credit Card की Total Limit Check करने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें।
Step 1. App में Login करें
सबसे पहले अपने Mobile में HDFC App Download करें। अगर आपने App Download नहीं किया है, तो पहले उसे Download करके Login करें। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं और Registration नहीं किया है, तो पहले Registration करें और फिर Login करें।
Login करने के बाद Card Section में जाएं।

Step 2. Credi Card पर Click करें
Card Section में जाने के बाद ऊपर आपको Credit Card दिखाई देगा। उसके ऊपर Click करें। अगर आपके पास एक से अधिक Credit Card हैं, तो उस Credit Card पर Click करें जिसकी Limit आप Check करना चाहते हैं।

Step 3. Credit Limit Section पर जाएं
Credit Card पर Click करने के बाद आपके उस Credit Card की पूरी Summary खुल जाएगी। इसमें आपको नीचे Scroll करने पर Credit Limit वाला Section दिखाई देगा। यहाँ पर आपको Total Credit Limit दिखाई देगी, जहाँ आप आसानी से देख सकते हैं कि आपकी Total Credit Limit कितनी है।

इसके Just नीचे आप Limit Utilized भी Check कर सकते हैं।
HDFC Credit Card की Available Limit कैसे देखें?
Credit Limit Section में जहाँ आपको Total Credit Limit दिखाई देती है, उसके Just Right Side में Available Limit दिखाई देगी। यहाँ पर आप देख सकते हैं कि अभी आपके पास कितनी Limit उपलब्ध है।

अगर आपका Transaction और समय पर Payment नहीं किया गया है और आपका Credit Card पर बकाया पैसा ज्यादा हो गया है, तो यहाँ पर आपको Minus Limit भी दिखाई दे सकती है। या फिर Total Credit Limit में से Available Limit कम भी हो सकती है। यह आपके Transaction, EMI और लेन-देन के व्यवहार के अनुसार बदलती रहती है।
तो इस तरीके से आप HDFC Credit Card की Total Limit और Available Limit आसानी से Check कर सकते हैं।
Cash Limit कैसे Check करें?
Cash Limit Check करने के लिए Total Credit Limit Section के अंदर ही Cash Limit (Part of total limit available) में दिखाई देगा। यहाँ पर आप Available Cash Limit Check कर सकते हैं कि आपको Cash निकालने की कितनी Limit मिली हुई है।
FAQs
1. HDFC Credit Card में Total Credit Limit और Available Limit में क्या अंतर है?
Total Credit Limit आपके Card की कुल Limit होती है और Available Limit यह दर्शाती है कि अभी आपके Credit Card पर कितनी Limit उपलब्ध है।
2. Cash Limit (Part of Total Limit Available) में ₹0.00 क्या है?
इस Part में ग्राहक को ₹0.00 दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपके Credit Card से पैसे निकालने की Cash Limit ₹0.00 है। यानी कि आप अपने Credit Card से Cash नहीं निकाल सकते हैं।
3. Available Limit का मतलब क्या होता है?
Available Limit यह दर्शाती है कि आपके Credit Card में अभी खरीदारी या Payment करने के लिए कितनी Limit बची हुई है। आप अपनी Available Limit के अनुसार ही Transaction कर सकते हैं। यदि आप Available Limit से अधिक का Transaction करते हैं, तो सामान्यतः आपका Transaction Decline हो सकता है। हालांकि, यदि आपके Credit Card पर Overlimit Facility चालू है और बैंक इसकी अनुमति देता है, तो अतिरिक्त Overlimit Charges लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- HDFC Credit Card Statement का Password Protected PDF कैसे खोलें? (Step-by-Step Guide)
- BSE Declared Defaulter List 2026 (ताज़ा लिस्ट) तुरंत ऐसे Check करें
- Bank of Baroda ka Password Protected Statement PDF कैसे खोलें?
- Bank of Baroda ka balance check karne ka mobile number जानने के लिए देखें यह गाइड
क्या यह Post Helpful था?
🙏 शुक्रिया!
हमें खेद है! कृपया नीचे कमेंट में बताएं कि क्या कमी है। आपकी राय से हम पोस्ट में सुधार करेंगे।
Comment करें ↓Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓
