Date of Birth se Age Nikalne ka Aasan Formula Hindi Me जानिए। इस लेख में हमने Step-by-Step तरीके से बताया है कि जन्म तिथि से सही उम्र कैसे निकाली जाती है। यहाँ आपको गणितीय यफार्मूला से उम्र निकालने का आसान तरीका उदाहरण सहित समझाया गया है। यदि आप दिन, महीना और साल में अपनी सही उम्र जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
Age निकालने का गणितीय Formula:
अपनी उम्र निकालने के लिए आज की तारीख में से अपनी जन्म तारीख घटाई जाती है। सबसे पहले दिन घटाते हैं, फिर महीना और आखिर में साल घटाया जाता है। जो उत्तर प्राप्त होता है वही आपकी सही उम्र दिन, महीना और साल में होती है।
उदाहरण के लिए:
मान लीजिए आपकी जन्म तिथि इस प्रकार है
जन्म तारीख — 10 / 05 / 2000
और
आज की तारीख — 26 / 05 / 2026
अब आज की तारीख में से अपनी जन्म तारीख को घटाना है।
Formula
दिन: 26 − 10 = 16
महीना: 05 − 05 = 0
वर्ष: 2026 − 2000 = 26
इस हिसाब से आपकी उम्र होगी – 26 वर्ष और 16 दिन।
इससे पहले हमने Calculator Method के माध्यम से जन्म तारीख से वास्तविक उम्र निकालने का पूरा तरीका बताया है। इसे आप यहाँ पढ़ सकते हैं 👉 Date of Birth Calculator se Age Kaise Nikale
Date of Birth se Age Nikalne ka Formula

यहाँ पर हमने 4 अलग-अलग उदाहरणों देकर Age निकालने का Mathematical Formulas बताया है। इन उदाहरणों से आप जन्म तिथि से उम्र निकालने का तरीका और भी आसानी से समझ पाएंगे।
जन्म तिथि से उम्र की गणना करने का उदाहरण 1:
इसमें आपको आपकी जन्म तिथि को आजकी तिथि से सीधे घटाना है। जैसे कि
जन्म तारीख — 15 / 08 / 1998
आज की तारीख — 20 / 10 / 2026
दिन: 20 − 15 = 5
महीना: 10 − 08 = 2
वर्ष: 2026 − 1998 = 28
सही उम्र होगी यह — 28 वर्ष 2 महीना और 5 दिन।
उदाहरण 2:
क्योंकि इसमें भी आज की तारीख से जन्म तारीख का महीना बड़ा है, इसलिए इसको सीधा घटना है।
जन्म तारीख है — 05 / 01 / 2005
और आज की तारीख है — 18 / 07 / 2026
दिन: 18 − 05 = 13
महीना: 07 − 01 = 6
वर्ष: 2026 − 2005 = 21
उम्र — 21 वर्ष 6 महीना 13 दिन
उदाहरण 3: महीना माइनस आने पर उम्र कैसे निकालें?
इस उदाहरण में जन्म तारीख का महीना, चालू तारीख के महीने से बड़ा है। तो इसमें उधार लेने वाला फार्मूला उपयोग करके गणना करनी होगी।
जन्म तारीख — 20 / 06 / 2001
आज की तारीख — 27 / 05 / 2026
दिन: 27 − 20 = 7
महीना: 05 − 06 = −1
वर्ष: 2026 − 2001 = 25
क्योंकि इसमें महीना माइनस में आया है, इसलिए 2026 में से 1 साल उधार लेकर महीना में ऐड करेंगे।
💡 जब आज की तारीख का महीना, जन्म तारीख के महीने से छोटा होता है, तब महीना घटाने पर माइनस आ जाता है। ऐसी स्थिति में आज वाले साल यानी चालू वर्ष में से 1 साल उधार लिया जाता है और उसे 12 महीने मानकर आज वाले महीने में जोड़ दिया जाता है। फिर महीनों को घटाकर सही महीना निकाला जाता है।
जैसे कि:
आज का महीना = 5
जन्म महीना = 6
अब सीधे 5 में से 6 घटाएँगे तो उत्तर ऐसा आयेगा (5 − 6 = −1) जो उम्र निकालने वाले फार्मूले में गलत हो जाएगा।
क्योंकि यहां उत्तर माइनस में आ गया है, यानी महीना छोटा पड़ गया। इसलिए अब आज की तारीख वाले साल यानी 2026 में से 1 साल उधार लिया जाएगा।
1 साल = 12 महीने
अब इन 12 महीनों को आज वाले 5 महीने में जोड़ेंगे:
तो कुल 12 + 5 = 17 महीने होंगे।
अब 17 महीने में से जन्म वाले 6 महीने घटाएँगे:
17 − 6 = 11 महीने
इस प्रकार सही उत्तर 11 महीना होगा।
ध्यान दें कि यहाँ हमने आज की तारीख वाले साल (2026) में से 1 साल निकालकर महीनों के हिसाब में जोड़ दिया था। इसलिए अब 2026 की जगह 2025 साल बचता है।
यानी पहले: 2026 − 2001 = 25 वर्ष होते हैं
लेकिन क्योंकि 1 साल हम पहले ही महीनों के साथ जोड़ चुके हैं, इसलिए अब 2026 की जगह 2025 से गणना करेंगे।
2025 − 2001 = 24 वर्ष
इस प्रकार 1 साल महीनों में चला गया और सालों में 1 साल कम हो गया। इसलिए अंतिम उत्तर 24 वर्ष 11 महीना होगा। इसी तरह दिन, महीना और साल तीनों का हिसाब जोड़कर सही उम्र निकाली जाती है।
यह बिल्कुल वैसा ही तरीका है जैसा हम स्कूल की गणित में बड़ी संख्या में से छोटी संख्या घटाते समय उधार लेकर करते हैं। उम्र निकालने में भी यही नियम काम करता है।
साल: 25 − 1 = 24
दिन: 27 − 20 = 7
महीना:
12 + 05 = 17
17 − 06 = 11
अब सही उम्र होगी — 24 वर्ष 11 महीना 7 दिन।

दिन कम होने पर उम्र कैसे निकालें का उदाहरण
इस उदाहरण में हम DOB (16 जून 2024) का उपयोग करके समझते हैं।
जन्म तिथि: 16 जून 2024
आज की तिथि: 12 जून 2026
इसमें सबसे पहले दिन की गणना होगी। चूंकि 12 में से 16 नहीं घटता है, इसलिए आज की तिथि वाले महीने में से 1 महीना उधार लिया जाएगा और उसको दिन के जोड़ेंगे।
जैसे: 12 + 31 = 43 दिन।
31 दिनों को 12 दिनों में जोड़ने पर कुल 43 दिन हो जाते हैं। अब 43 में से -16 घटाने पर =27 दिन बचते हैं।
जैसे: 43 − 16 = 27 दिन।
अब महीनों की गणना होगी। आज की तिथि वाले महीने में से 1 महीना उधार लेने के बाद वहां अब 5 महीने बचते हैं।
अब 5 महीने में से 6 नहीं घट सकता, इसलिए इसमें आज की तिथि वाले साल से 1 साल उधार लेकर जोड़ेंगे।
1 साल में 12 महीने होते हैं, इसलिए 12 महीनों को 5 महीनों में जोड़ने पर कुल 17 महीने हो जाते हैं। अब 17 में से -6 महीने घटाने पर =11 महीने बचते हैं।
अंत में साल की गणना होगी। ऊपर हमने महीनों की गणना के लिए 2026 में से 1 साल उधार लिया था, इसलिए 2026 में से -1 साल कम करने पर 2025 बचता है। अब 2025 में से -2024 घटाने पर 1 साल बचता है। इसलिए उम्र में 1 साल जोड़ा जाता है।
जैसे:
| 31 + 12 = 43 दिन → 43 − 16 = 27 दिन |
| 12 + 5 = 17 महीने → 17 − 6 = 11 महीने |
| 2026 − 1 = 2025 → 2025 − 2024 = 1 साल |
इस प्रकार, 16 जून 2024 से 12 जून 2026 तक की उम्र 1 साल 11 महीने 27 दिन होती है।
जब किसी व्यक्ति की उम्र 1 साल से कम हो तो उम्र कैसे निकालें?

अगर किसी व्यक्ति की उम्र अभी 1 साल पूरी नहीं हुई है, तो उसकी उम्र साल में नहीं बल्कि महीना और दिन में निकाली जाती है। इसके लिए भी वही नियम लागू होता है जो सामान्य उम्र निकालने में होता है।
उदाहरण के लिए:
जन्म तारीख — 15 / 09 / 2025
आज की तारीख — 27 / 05 / 2026
सबसे पहले दिन निकालते हैं:
27 − 15 = 12 दिन
अब महीना निकालते हैं:
05 − 09 = −4
यहाँ महीना माइनस में आ गया, इसलिए आज वाले साल 2026 में से 1 साल उधार लेंगे और उसे 12 महीने मानकर महीना के साथ जोड़ेंगे।
12 + 05 = कुल हुए 17 महीने।
अब 17 में से जन्म वाला महीना 9 घटाएँगे:
17 − 09 = 8 महीने
अब साल निकालते हैं:
2026 में से 1 साल पहले ही महीनों के लिए लिया जा चुका है, इसलिए अब 2025 बचता है।
2025 − 2025 = 0 वर्ष
अतः सही उम्र होगी:
0 वर्ष 8 महीना और 12 दिन।
या आसान भाषा में कहें तो बच्चे की उम्र 8 महीने 12 दिन है। क्योंकि अभी उसका पहला जन्मदिन नहीं आया है, इसलिए उसकी उम्र 1 साल से कम मानी जाएगी।
1 साल से कम उम्र का उदाहरण (महीना माइनस नहीं आता है) तब कैसे निकले?
अगर उम्र निकालते समय आज की तारीख का महीना, जन्म तारीख के महीने से बड़ा हो, तो महीनों को सीधे घटाया जाता है। ऐसी स्थिति में चालू वर्ष में से साल उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और सामान्य घटाव के नियम से ही सही उम्र निकाली जाती है।
For Example:
जन्म तारीख — 10 / 01 / 2026
आज की तारीख — 27 / 05 / 2026
अब सबसे पहले दिन निकालते हैं:
27 − 10 = 17 दिन
अब महीना निकालते हैं:
05 − 01 = 4 महीने
यहाँ महीना माइनस में नहीं आया है, इसलिए किसी साल को उधार लेने की जरूरत नहीं है।
अब साल निकालते हैं:
2026 − 2026 = 0 वर्ष
अत सही उम्र होगी: 0 वर्ष 4 महीना 17 दिन।
या आसान भाषा में कहें तो बच्चे की उम्र 4 महीने 17 दिन है।
Note: उम्र निकालते समय ध्यान रखें कि सभी महीनों में दिनों की संख्या समान नहीं होती। किसी महीने में 28 दिन, किसी में 30 दिन और किसी में 31 दिन होते हैं। इसलिए बिल्कुल सही उम्र निकालने के लिए दिन, महीना और साल की गणना सावधानीपूर्वक करनी चाहिए।
ऐसे ही ओर भी लेख पढ़ें:
- Exam Marks ka Percentage Kaise Nikale (All Subjects) – Free Calculator
- Date Of Birth Calculator से पता करें – मेरा जन्मदिन कब है?
Share & Help Your Best Friends 👇
सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

