Google par Website Banakar Paise Kaise Kamaye

Published: 05/03/2026 | Last updated: 05/March/2026 | 9d7c62d2439cd966acb84f78d49dcc3b Mr Waghela √
Select Language:

Google site se paise kaise kamaye? गूगल अपने फ्री प्लेटफॉर्म sites.google.com पर आपको बिना पैसे खर्च किए वेबसाइट बनाने का मौका देता है। Google sites kya hai? और फ्री में वेबसाइट कैसे बनानी है, इसकी पूरी जानकारी मैंने अपनी इस दूसरी वाली पोस्ट (Google website kaise banaye) में स्टेप-बाय-स्टेप और बिल्कुल सरल भाषा में समझाया है, इसमें जाकर आप आसानी से वेबसाइट बनाना सीख सकते हैं।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

बहुत सारे यूज़र्स का सवाल है कि गूगल पर वेबसाइट बनाकर पैसे कैसे कमाए? (Google par website banakar Paise Kaise Kamaye) तो इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह पोस्ट लिखी है। इसमें हम गूगल साइट से पैसे कमाने के उन सभी आसान और संभव तरीकों के बारे में जानेंगे, जिनसे आप वेबसाइट बनाकर कमाई कर सकते हैं।

सबसे पहले एक बात साफ समझ लीजिए, कि Google Sites पर सीधे तौर पर Content Monetize करके कमाई करने का ऑप्शन नहीं मिलता है। मतलब आप इसे सीधे AdSense से मोनेटाइज नहीं कर सकते। लेकिन चिंता की बात नहीं है, आप दूसरे स्मार्ट तरीकों से अच्छी कमाई कर सकते हैं। अब हम एक-एक करके उन तरीकों को समझते हैं।

हालांकि गूगल पर वेबसाइट बनाने के लिए 2 फ्री प्लेटफॉर्म हैं, एक blogger.com और दूसरा sites.google.com है। तो अगर आप ब्लॉगर पर वेबसाइट बनाना चाहते हैं, जहां पर Sites.google से ज्यादा कंट्रोल मिले डिजाइन से लेकर Contents monetization तक, तो हमारी यह वाली पोस्ट पढ़े ➤ Blogger Par Blogging kaise start kare in hindi

Google par Website Se Paise Kaise Kamaye?

Google par Website Banakar Paise Kaise Kamaye

यहां पर हम Google का Free Website builder platform है sites.google.com पर पैसा कमाने के लिए 6 तरीको के बारे में जानेंगे, जिसमें:

  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • अपना खुद का प्रोडक्ट (कोर्स / ई-बुक) बेचना
  • पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाना
  • अपनी लोकल दुकान के लिए वेबसाइट बनाना
  • कस्टमर के लिए पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाकर देना
  • Google के अन्य प्लेटफॉर्म से कनेक्ट करके प्रोजेक्ट बनाना शामिल हैं

1) एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई

यह सबसे लोकप्रिय तरीका है। अगर आपके पास किसी प्रोडक्ट का लिंक है जैसे अमेजन एफिलिएट, तो आप उस प्रोडक्ट का रिव्यू अपनी वेबसाइट पर लिख सकते हैं।

मान लीजिए आप किसी मोबाइल का रिव्यू लिखते हैं।
आप उसके फीचर्स, फायदे-नुकसान और अपनी राय सरल भाषा में लिखें। फिर उस प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक भी जोड़ दें।

अब आप अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक लाने के लिए सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram और Youtube आदि Platform का सहारा ले सकते हैं। जब कोई यूज़र आपकी वेबसाइट पर आएगा और आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा, तो आपको कमीशन मिलेगा।

ध्यान रखिए, यहां पूरा खेल ट्रैफिक और भरोसे का है। अगर आप सही और ईमानदार रिव्यू लिखेंगे, तो लोग आप पर भरोसा करेंगे और खरीदारी भी करेंगे।

Google site se paise kaise kamaye

2) अपना खुद का प्रोडक्ट लॉन्च करें

अगर आपके पास अपना कोई प्रोडक्ट है, जैसे ऑनलाइन कोर्स, ई-बुक, Digital products या कोई सर्विस, तो आप उसको Sites google पर प्रमोट कर सकते हैं।

आप अपने प्रोडक्ट की पूरी जानकारी, कीमत और उससे मिलने वाले फायदे साफ-साफ लिखें। फिर उस पेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें या चाहें तो Google Ads के जरिए विज्ञापन भी चला सकते हैं।

शुरुआत में आपको ट्रैफिक लाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन एक बार लोगों को आपका प्रोडक्ट पसंद आ गया तो कमाई शुरू हो सकती है।

इसको भी पढ़ें: Angel One Referral से कमाई कैसे करें? रियल प्रूफ के साथ स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

3) पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाएं

अगर आप कोई ऑनलाइन सर्विस देते हैं, जैसे डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, वेबसाइट बनाना, कंटेंट लिखना आदि, तो आप अपनी एक पोर्टफोलियो वेबसाइट बना सकते हैं।

Portfolio website में यह डिटेल्स लिखें:
अपने पुराने काम के सैंपल
कस्टमर की फीडबैक (Testimonial)
अपनी सर्विस की डिटेल
संपर्क करने की जानकारी
Successfully Delivered Projects & Clients List

यह वेबसाइट आप अपने क्लाइंट को दिखा सकते हैं। जब उन्हें आपका काम पसंद आएगा, तो वे आपसे सर्विस ले सकते हैं। शुरुआत में नए कस्टमर पाने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है।

4) अपनी दुकान के लिए वेबसाइट बनाएं

अगर आपकी किसी Local Area में दुकान है और आपने Google Business Profile बना रखा है, तो GBP में भी वेबसाइट जोड़ने का ऑप्शन मिलता है।

आप अपनी दुकान से जुड़े प्रोडक्ट, उनकी कीमत, ऑफर और संपर्क जानकारी वेबसाइट पर डाल सकते हैं।

जब कोई व्यक्ति आपकी दुकान के बारे में ऑनलाइन सर्च करेगा, तो उसे आपकी वेबसाइट के जरिए पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे लोकल कस्टमर बढ़ सकते हैं और ऑर्डर भी मिल सकते हैं।

5) कस्टमर के लिए फ्री पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाकर कमाएं

कई छोटे व्यापारी या स्टार्ट करने वाले लोग कम बजट में वेबसाइट बनवाना चाहते हैं। शुरुआती तौर पर वे चाहते हैं कि उन्हें बार-बार रिन्यू या मेंटेनेंस की झंझट न हो।

आप ऐसे लोगों के लिए Sites.google.com पर पोर्टफोलियो वेबसाइट बनाकर दे सकते हैं।
चूंकि यह फ्री प्लेटफॉर्म है, इसलिए उन्हें ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और आप अपनी मेहनत के अनुसार उनसे फीस ले सकते हैं।

यह तरीका शुरुआती लोगों के लिए अच्छी कमाई का साधन बन सकता है।

6) Google के दूसरे प्लेटफॉर्म से कनेक्ट करके प्रोजेक्ट बनाएं

Google Sites को आप Google के दूसरे टूल्स जैसे Google Forms, Google Sheets, YouTube आदि से जोड़ सकते हैं।

इसमें आप:

  • फॉर्म के जरिए लीड इकट्ठा कर सकते हैं
  • यूट्यूब वीडियो एम्बेड कर सकते हैं
  • शिट्स से डेटा दिखा सकते हैं

इस तरह आप अपने बिजनेस या सर्विस को और बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं।

पैसे कमाने के अन्य तरीके भी पढ़ें:

निष्कर्ष

Google Sites एक फ्री प्लेटफॉर्म है, जहां आप बिना पैसे खर्च किए वेबसाइट बना सकते हैं। इसमें डिजाइन और एडिटिंग का कंट्रोल सीमित होता है, लेकिन फिर भी आप एक अच्छी पोर्टफोलियो या प्रोडक्ट वेबसाइट बना सकते हैं।

सीधे Ads लगाकर कमाई करने का ऑप्शन इसमें नहीं मिलता है, लेकिन ऊपर बताए गए तरीकों से आप अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।

शुरुआती यूज़र्स के लिए यह बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है, क्योंकि इसमें आपको वेबसाइट बनाने के लिए ₹1 भी खर्च नहीं करना पड़ता है।

अगर आप मेहनत और सही रणनीति के साथ काम करेंगे, तो Sites.google.com से भी कमाई संभव है।

उम्मीद करता हूं दोस्तों, यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद 🙏

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela , IndianBlogHelp.com का founder हूँ।2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।Explurger | Facebook

Leave a Comment