बैंक SMS में CR और DR का क्या मतलब होता है? आसान भाषा में समझें

Bank SMS CR DR Meaning in Hindi: अगर आपके मोबाइल में भी बैंक अकाउंट की लेनदेन का मैसेज आता है, तो उसमें शॉर्टकट में DR और CR लिखा हुआ होता है, इसका आपको होना चाहिए कि बैंक SMS में CR और DR का मतलब है और इसका फुल फॉर्म क्या है और यह DR CR SMS कब प्राप्त होता है। इसके बारे मेंविस्तार से जानेंगे।

बैंक में DR और CR का क्या अर्थ है?

bank SMS mein CR aur DR kya hai

जब आप बैंक में पैसों की कोई लेन-देन करते हैं, जैसे कि ऑनलाइन किसी को पेमेंट भेजते हैं या फिर किसी से Payment Receive करते हैं, तो इसमें आपके खाते में पैसे भेजने और प्राप्त करने के दोनों के अलग-अलग संदेश आते हैं। इन दोनों का अर्थ भी अलग होता है। जैसे, एक पैसे कटने का मैसेज आता है और एक पैसे जमा होने का मैसेज आता है। तो हम दोनों को चलिए, एक-एक करके समझते हैं।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

1. CR का मतलब क्या होता है?

CR का मैसेज कब आता है? CR का मतलब होता है कि सरल हिंदी में आपके खाते में पैसा Credit / Withdraw हुआ है। यानी CR का मतलब होता है Credit। यह मैसेज तब दिखाई देता है, जब आपके खाते में कोई पैसा जमा करता है।

2. DR का मतलब क्या होता है?

DR का मैसेज कब आता है? DR का मतलब होता है कि आपके खाते से पैसा Debit / Deposit हो चुका है। यानी जब आप किसी को पैसे भेजते हैं, तो आपके खाते से पैसा दूसरे खाते में Transfer हो जाता है। इस दौरान आपके पास पैसे Debit होने का मैसेज आता है।

बैंक SMS के 2 उदाहरण से CR और DR को समझें

1. ₹200 जमा होने का उदाहरण:

जब आपके खाते में ₹200 जमा होते हैं, तो उस दौरान आपको इस तरीके का मैसेज मिल सकता है।

“Dear BOB UPI User: Your account is credited with INR 200.00 on 2026-07-29 09:23:20 PM by UPI Ref No 62*******; AvlBal: Rs2****.73 – BOB”

बैंक बैलेंस में बदलाव: जब आपके अकाउंट में कोई Amount जमा होती है, तो AvlBal: में दिखाई देता है कि पैसा जमा होने के बाद फाइनल Amount कितनी है।

2. ₹118 कटने का उदाहरण:

यहाँ नीचे मैंने आपको ₹118 अपने अकाउंट से कटने के मैसेज का उदाहरण दिया है। जब पैसा एक अकाउंट से कटता है, तो इस तरीके का मैसेज आता है। DR का मतलब पैसा Debited होना है।

“Rs.118.00 Debited to A/c …1263 AT POS TID-*/E,ref-Y*****. Total Bal:Rs.1.73. Avlbal Amt:Rs.1.73”

बैंक बैलेंस में बदलाव: अपने अकाउंट से पैसा कटने के बाद यहाँ पर दो प्रकार की Amount दिखाई जाती हैं। एक, पैसा कटने के बाद कितनी Amount बची है, वह Bal:Rs. में दिखाई देती है, जबकि फाइनल Clear Amount / Avlbal Amt:Rs. वाले भाग में दिखाई देती है।

यहाँ मैंने Bank of Baroda का उदाहरण सिर्फ समझाने के लिए दिया है। बैंक की जगह आपकी अपनी बैंक का नाम होता है, जैसे SBI, HDFC Bank या कोई भी दूसरी बैंक, जिसमें आपका खाता है।

इस बात को याद रखें और भ्रम दूर करें:

Credit का अर्थ हमेशा किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे मिलना नहीं है। ब्याज या Refund जैसी Entries में भी Credit हो सकता है। लेकिन इसका मूल अर्थ यही है कि आपके खाते में पैसा जमा हुआ है।

Dr or Cr ka matlab in hindi Table:

CR और DRमतलब
CR का मतलबआपके बैंक खाते में पैसा जमा होना।
DR का मतलबआपके बैंक खाते से पैसा Debit होना।
Dr from a/c toउस बैंक खाता से काटा गया पैसा।
Cr toउस अकाउंट या UPI id पर भेजा गया।
बैंक SMS में Credited लिखा हो, तो इसका मतलब खाते में पैसा जमा होने की Entry है।बैंक SMS में Debited लिखा हो, तो इसका मतलब खाते से पैसा कटने की Entry है।

CR या DR का SMS आने पर क्या करें?

Credit होने पर: आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आपके खाते में Credit तभी होता है, जब आप किसी से पैसे अपने खाते में जमा करने को कहते हैं या फिर आप खुद पैसे जमा करते हैं। इसमें आपको अपनी Transaction की Amount जरूर देखनी चाहिए कि वास्तव में आपने अपने खाते में जितनी Amount Credit की है, वह हुई है या नहीं।

अनजान Transaction होने पर बैंक से संपर्क करें

अगर आपके खाते से पैसा Debit हुआ है, यानी निकाला गया है, तो उस दौरान आपको बहुत जल्दी Action लेने की जरूरत है। तुरंत बैंक को सूचित करना और Amount चेक करना बहुत जरूरी है। अगर आपको लगता है कि वह पैसा आपने नहीं निकाला है, तो सबसे पहले बैंक को इसकी जानकारी देना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और पुलिस में FIR भी दर्ज करा सकते हैं।

बैंक स्टेटमेंट में DR और CR का क्या मतलब होता है?

Bank Statement में CR का मतलब Credit होता है, यानी जब आपके खाते में पैसा जमा होता है, तो उसे CR लिखा जाता है। वहीं, DR का मतलब Debit होता है, यानी जब आपके खाते से पैसा निकलता है या कटता है, तो उसे DR लिखा जाता है।

CR और DR का फुल फॉर्म क्या है?

CR का Full Form Credit और DR का Full Form Debit होता है।

इसको भी पढ़ें:

क्या यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी थी?

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela ✓

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.

IBH log for Google Preference ➤ को सिलेक्ट करें
Google Logo पर अपनी पसंद बनाएं