मोबाइल की स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी कैसे सेट करें? जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

मोबाइल की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी कैसे सेट करें? दोस्तों आप भी अपने मोबाइल की Home Screen को स्मार्ट तरीके से सजाने के लिए डिजिटल घड़ी सेट करना चाहते हैं? तो जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका इस पोस्ट में। ताकि आप भी अपने फोन की होम स्क्रीन पर एक डिजिटल घड़ी लगाकर स्क्रीन को स्मार्ट दिखा सके।

जब फोन की स्क्रीन पर बड़ी वाली डिजिटल घड़ी लगी हुई होती है तो आपके मोबाइल फोन की स्क्रीन भी बहुत अच्छी दिखाई देती है।

WhatsApp Logo WhatsApp
Join Now

आईए जानते हैं कि अपने फोन की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी को कैसे सेट करते हैं।

मोबाइल की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी कैसे सेट करें?

दोस्तों मोबाइल की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी लगाने के लिए यहां पर मैं जो तरीका बता रहा हूं इसको स्टेप बाय स्टेप आप फॉलो करेंगे तो कुछ ही सेकंड में अपने फोन की स्क्रीन पर आप भी डीजल क्लॉक का विजेट ऐड करके Digital Ghadi लगा सकते हैं।

मोबाइल की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी कैसे सेट करें?

स्टेप 1: उंगली से फोन की स्क्रीन को हल्की दबाए रखें 

सबसे पहले अपने फोन की स्क्रीन पर कुछ सेकेंड तक उंगली से प्रेस करके रखें। 🖕📱

स्टेप 2: टॉप में + पर टैप करें

जब आप फोन की स्क्रीन में खाली जगह पर अपनी फिंगर से कुछ सेकेंड तक प्रेस करके रखते हैं तो ऊपर की ओर आपको एक Plus (+) का आइकन दिखाई देता है इसके ऊपर टैप करना है।

उंगली से फोन की स्क्रीन को हल्की दबाए रखें

स्टेप 3: Clock Widget पर क्लिक करें

जब आप प्लस के आइकॉन पर क्लिक करते हैं तो अगले ऑप्शन में आपके सामने बहुत सारे विजेट्स नजर आएंगे उनमें से क्लॉक विजेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Clock Widget पर क्लिक करें

स्टेप 4: Add Digital Clock

विजिट्स के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने डिजिटल घड़ी दिखाई देगी, डिजिटल घड़ी का विजेट दिखाई देगा। अब नीचे Add का ऑप्शन है इस पर क्लिक करें, उसके बाद आपके फोन की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी सेट हो जाएगी।

Add Digital Clock

इसको होम स्क्रीन के अनुसार एडजस्ट करने के लिए इस घड़ी वाले विजिट्स के ऊपर फिंगर से प्रेस करें और जहां पर भी एडजस्ट करना चाहते हैं उस हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस आसान तरीके से आप भी अपने मोबाइल फोन की होम स्क्रीन पर डिजिटल घड़ी लगा सकते हैं।

फोन की स्क्रीन पर एक साथ कई देशों का समय कैसे दिखाएं

दोस्तों मैं यहां पर सेटिंग बता रहा हूं इस सेटिंग को करने से आप अपने फोन की होम स्क्रीन पर एक साथ अलग-अलग देश का टाइम सेट कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप एक ही होम स्क्रीन पर इंडिया, दुबई, बांग्लादेश, अमेरिका का, इस तरह से अलग-अलग देश का टाइम एक ही होम स्क्रीन पर देखना चाहते हैं तो सेट कर सकते हैं डिजिटल घड़ी के रूप में

फोन की स्क्रीन पर एक साथ कई देशों का समय कैसे दिखाएं

तो चलिए जानते हैं कि फोन की होम स्क्रीन पर मल्टीप्ल कंट्री का टाइम कैसे दिखाते हैं।

सबसे पहले अपने फोन की होम स्क्रीन पर फिंगर से प्रेस करके रख कुछ सेकेंड तक उसके बाद ऊपर में प्लस का आइकन दिखाई देगा इस पर टैप करें। उसके बाद अगले ऑप्शन में क्लॉक का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।

उसके बाद अगले ऑप्शन में दो विजेट नजर आएंगे उसमें से World Clock Widget को Add करना है फोन की होम स्क्रीन पर।

World Clock Widget को Add करना है

जब आप वर्ल्ड क्लॉक को होम स्क्रीन पर ऐड करेंगे तो इसमें आपको अलग-अलग देश का टाइम देखने को मिलेगा। अगर आप अपने हिसाब से किसी खास कंट्रीज का टाइम सेट करना चाहते हैं तो इस विजेट पर क्लिक करें और एडिट पर क्लिक करें, उसके बाद आप अपने हिसाब से कंट्री को सेट कर सकते हैं।

इस तरीके से आप मल्टीप्ल देश का टाइम भी होम स्क्रीन पर सेट करके देख सकते हैं।

इसको भी पढ़े:

Share & Help Your Best Friends 👇

सोशल मीडिया ग्रोथ, ब्लॉगिंग और ऑनलाइन अर्निंग करने के तरीके सीखें, अपना ईमेल दर्ज करके सब्सक्राइब करें 💯 🆓

Mr Waghela

Written by

Mr Waghela

नमस्कार दोस्तों, मैं Mr Waghela IndianBlogHelp.com का founder हूँ। 2017 से Blogging और Internet field में गहरे अनुभव व रिसर्च के आधार पर Blogging, Digital Life और Tech से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करता हूँ।

Leave a Comment

We'd love to hear your thoughts! Please keep your comment relevant to the topic and avoid spam. Your email address will not be published.